Cli

7 घंटे सोना भी दुश्वार क्योंकि… 83 की उम्र में किसने छीनी बिग बी की नींद?

Uncategorized

83 के अमिताभ बच्चन पर पढ़ रहा है काम का बोझ नहीं ले पा रहे हैं नींद।

यह तो हम सब जानते हैं कि अमिताभ बच्चन उम्र की पड़ाव पर पहुंचने के बाद भी काफी फिट और एक्टिव है वह इस वक्त भी अपने काम को लेकर काफी सीरियस रहते हैं। लेकिन अब इसी काम की वजह से उन पर बोझ पड़ रहा है और वह नींद नहीं ले पा रहे।

हालांकि ये हम नहीं खुद अमिताभ बच्चन ने कहा है जैसा कि आप जानते हैं अमिताभ बच्चन आए दिन सोशल मीडिया पर अपने ब्लॉग में अपने मन की बात कहते हैं। तो उन्होंने खुद यह बात अपने ब्लॉग में लिखा कि वह पूरी नींद नहीं ले पा रहे हैं क्योंकि काम बहुत जरूरी है।

वो लिखते है इस समय सुबह नींद का कोई असर नहीं होता। क्यों? क्योंकि काम नींद से ज्यादा जरूरी है… डॉक्टर कहते हैं कि यह ठीक नहीं है… कम से कम सात घंटे की नींद जरूरी है… शरीर नींद के दौरान आराम करता है, विकसित होता है और खुद को ठीक करता है… तो फिर क्या करें?’

आगे लिखते है काम करते-करते मैं ईबी ब्लॉग से चिपका रहता हूं, लेकिन रात की खामोशी में स्लाइड गिटार और सितार की वो मधुर धुनें, जो कुछ सबसे भाव भरे शास्त्रीय धुनें सुनाती हैं… आह!! आत्मा के लिए इससे बेहतर कोई इलाज नहीं है। यह वो तार है जो आत्मा को सर्वशक्तिमान से जोड़ता है… वो अदृश्य धागा, जो दिखाई नहीं देता, फिर भी उसकी अनुपस्थिति के बावजूद महसूस होता है। मुझे ऐसा लगता है…जैसे यह भीतर के तारों को झकझोर देता है।’

पिछले महीने, एक्टर ने अपनी बढ़ती उम्र में काम को लेकर आने वाली दुविधा पर भी खुलकर बात की। उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा कि उनके जैसे नॉन क्रिएटिव लोगों के लिए सुबह तड़के बिना किसी रुकावट के काम करने के लिए समय निकालना एक चुनौती है।

साथ ही उन्होंने एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स के हवाले से कहा था कि काम में तो ध्यान देना जरूरी है, लेकिन सोशल मीडिया पर समय बिताना, परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना जैसी चीजें ध्यान भटकाने वाले शोर को ही बढ़ाती हैं।

बच्चन ने लिखा, ‘जब आप ध्यान केंद्रित करते हैं, तो आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाली एकमात्र चीज वही होती है जो करनी जरूरी है। कुछ दिनों में नहीं, कल नहीं, किसी निश्चित समय पर नहीं… बल्कि अभी करो!’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *