फिल्ममेकर लॉरेंस डिसूजा ने श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के रिश्ते पर बात की है. उन्होंने बताया कि दोनों रिलेशनशिप में थे और मिथुन, श्रीदेवी का मेकअप रूम में घंटों इंतजार किया करते थे.एक वक्त था जब दिवगंत एक्ट्रेस श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के अफेयर की बातें आम होती थी. अब दोनों को लेकर सिनेमैटोग्राफर और फिल्ममेकर लॉरेंस डिसूजा ने बातचीक की. दोनों ने साल 1989 की फिल्म ‘गैर कानूनी’ के वक्त को याद किया. उन्होंने बताया कि दोनों रिलेशनशिप में थे और कैसे एक्टर श्रीदेवी का घंटों मेकअप रूम में इंतजार किया करते थे.
लॉरेंस डिसूजा ने ‘सिद्धार्थ कनन’ को दिए इंटरव्यू में श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के नजदीकियों को लेकर बातचीत की. उस वक्त ‘गैर कानूनी’ फिल्म के सिनेमैटोग्राफर के तौर पर काम कर रहे थे. उन्हें आज भी याद है कि कैसे मिथुन चक्रवर्ती, श्रीदेवी से मिलने शूटिंग पर आया करते थे. वह मेकअप रूम में बैठकर उनका इंतजार भी करते थे. कभी कभी तो पैकअप तक बैठकर उनके लिए रुकते थे.
मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवीलॉरेंस डिसूजा ने दोनों के रिलेशनशिप रूमर्स को लेकर भी रिएक्ट किया. फिल्ममेकर ने बताया कि तब मिथुन चक्रवर्ती, योगिता बाली संग शादीशुदा थे.उन्होंने बताया, ‘सब जानते थे कि वह दोनों रिलेशनशिप में थे. उस समय उनकी शादी योगिता बाली से हुई थी. मैं सिर्फ वो कह रहा हूं जो मैंने सिर्फ सेट पर देखा. मिथुन दा आकर मेकअप रूम में एक्ट्रेस के लिए इंतजार किया करते थे.’मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी रिलेशनशिप में थे?श्रीदेवी के बारे में बातचीत करते हुए लॉरेंस ने बताया कि श्रीदेवी बहुत रिजर्व्ड रहती थीं. उन्हें काम हो जाने के बाद सेट पर बातें करना या ओरों से घुलना-मिलना पसंद नहीं था. वह काम खत्म होते ही अकेले में बैठ जाती थीं. उनका नेचर बहुत अच्छा था लेकिन घुलती मिलती नहीं थीं.