Cli

हेमा को आज भी है इस बात का अफसोस धर्मेद्र की याद में छलका दर्द

Uncategorized

एक साल बीत गया लेकिन जुदाई का दर्द आज भी कम नहीं हुआ। आंखों में यादें हैं और दिल में वह शख्स जो सिर्फ पति नहीं बल्कि पूरी दुनिया था। जी हां दोस्तों, बॉलीवुड के ही मैन यानी कि धर्मेंद्र को इस दुनिया से गए हुए पूरे 1 साल हो चुके हैं। लेकिन उनकी यादें आज भी उनके परिवार और चाहने वालों के दिलों में जिंदा है। वहीं उनकी पहली पुण्यतिथि पर पत्नी हेमा मालिनी बेहद भावुक हो गई और अपने हमसफर को याद करते हुए दिल का दर्द बयां किया है।

दरअसल 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र ने मुंबई स्थित अपने घर पर आखिरी सांसे ली थी। अब उनकी पहली पुण्यतिथि पर हेमा मालिनी ने एक बातचीत में बताया कि धर्मेंद्र के बिना बीता यह एक साल उन्हें पूरी जिंदगी जितना लंबा लगा। हेमा ने कहा कि उन्हें धर्मेंद्र की याद हर पल आती है। जिंदगी में ऐसा कोई पल या चीज नहीं है जो उन्हें उनकी याद ना दिलाती हो। उन्होंने यह भी कहा कि लोग कहते हैं कि वक्त के साथ दर्द कम हो जाता है। लेकिन यह सच बात नहीं है। दुनिया आगे बढ़ती रहती है मगर किसी अपने को खोने का दर्द वहीं ठहर जाता है।

वहीं हेमा मालिनी ने आगे बताया कि धर्मेंद्र को खोना उनके लिए सिर्फ अपने पति को खोना नहीं था। धर्मेंद्र उनके बेस्ट फ्रेंड थे, फिलॉसफर थे और गाइड भी थे। उन्होंने माना कि शायद वह धर्मेंद्र के साथ उतना समय नहीं बिता पाई जितना वह चाहती थी। लेकिन दोनों ने साथ में जो भी वक्त बिताए वह उनके लिए बेहद कीमती है। इस बातचीत में हेमा ने एक और भावुक खुलासा किया है।

उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र उन्हें अपने जाने के लिए मेंटली प्रिपेयर करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन किसी अपने को खोने के लिए कोई भी इंसान कभी भी पूरी तरह से तैयार नहीं हो सकता। वहीं धर्मेंद्र की पर्सनालिटी और खूबसूरती को याद करते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वो कितनी खूबसूरत है। लेकिन धर्मेंद्र दुनिया के सबसे हैंडसम इंसान थे। इसके अलावा हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर भी धर्मेंद्र के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि पूरा 1 साल बीत गया लेकिन उनका दुख कम नहीं हो पाया। धर्मेंद्र सिर्फ उनके पति नहीं बल्कि उनका सब कुछ थे। वो उनके दोस्त थे, फिलॉसफर थे, गाइड थे और उनकी ताकत भी थी। वहीं हेमा ने यह भी बताया कि धर्मेंद्र के बिना जिंदगी बेहद खाली लगती है।

उनकी ऊंची शख्सियत, अच्छाई, जमीन से जुड़ा स्वभाव और हर किसी के लिए प्यार बांटने वाला अंदाज उन्हें हमेशा याद रहेगा। तो दोस्तों वक्त भले ही आगे बढ़ जाए लेकिन हेमा मालिनी के दिल में धर्मेंद्र की यादें आज भी उतनी ही ताजा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *