[संगीत] करीना कपूर की एक पुरानी शाही लॉकेट ने सोशल मीडिया पर ऐसा बवाल खड़ा कर दिया कि अब मामला कानूनी नोटिस तक पहुंच गया है। दरअसल करीना ने दिवाली के मौके पर कुछ फोटो शेयर की थी जिनमें वो हरे रंग का बड़ा सा पन्ने वाला लॉकेट पहने नजर आई।
इस लॉकेट पर कुरान की एक ऐसी आयात लिखी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहुत बवाल मचा और एक्ट्रेस के खिलाफ कानूनी नोटिस भेजा गया। लेकिन अब इस पूरी कंट्रोवर्सी में हिंदू उत्सव समिति ने करीना का खुलकर सपोर्ट किया। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने साफ कहा है कि करीना को किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं है। उनका कहना है कि लॉकेट गले में पहनने के लिए होता है और अगर उस पर कुरान की आयात लिखी है तो करीना उसे किसी ऐसी जगह नहीं पहनेंग जिसे आपत्तिजनक माना जाए।
तिवारी ने यह भी कहा कि करीना भोपाल के पूर्व शाही परिवार की बहू हैं। इसीलिए अपनी सास के परिवार से जुड़ी विरासत के गहने पहनना उनके लिए एक स्वाभाविक बात है। सुनिए आप भी क्या कुछ कहा उन्होंने। करीना कपूर कहीं ना कहीं है तो सनातनी। उन्होंने सनातन धर्म में ही जन्म लिया है। हिंदू परिवार में जन्म लिया है। विवाह जरूर उन्होंने सैफ अली खान से किया होगा और सैफ अली खान से जब विवाह किया होगा तो मुझे लगता है कि एग्रीमेंट हुआ होगा कि मैं अपने धर्म को अगर मानूंगी तो तुम्हें कोई आपत्ति नहीं होना चाहिए।
और इसी कारण से दीपावली के पवित्र पर्व पर जो हमारा बड़ा त्यौहार है उस पर अगर उन्होंने दीपावली पूजन करके पेंडल तो कम से कम मुस्लिम का पहना हुआ है। अगर उसमें कुरान की आयतें लिखी हैं तो मैंने भी वो फोटो देखा हृदय के हृदय को वो स्पर्श कर रहा है। आप देखिए मैं भी पेंडल पहना हुआ हूं। जिसमें मां भगवती विराजमान है। दूसरी तरफ मां लिखा हुआ है। तो आप ये देखिए इसमें किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं होना चाहिए। क्योंकि हृदय को स्पर्श करता हुआ ये भगवान का पेंडल हमारे को पवित्र रखता है और हमारे को जो है दिन भर पॉजिटिव एनर्जी प्रदान करता है। कुरान की आयतें अगर पवित्र स्थल पर हैं हृदय के करीब है तो मुझे लगता है कि इसमें किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं होना चाहिए।
और आपत्ति तो है तो आप क्या आपत्ति इसलिए भी हो सकती है कि दीपावली का दिन था ना। अगर दीपावली के दिन के अनियंत्र समय में क्योंकि मैंने बच्चों को मुस्लिम बच्चों को भी देखा है जो चांद सितारों का भी पेंडल लगा के गले में डालते हैं। तो जब वो डाल सकते हैं ताबीज डाल सकते हैं। उस ताबीज में क्या-क्या लिखा रहता है वो तो वही लोग जानते होंगे। ताबीज कोई खोल के नहीं देखता। तो जब अगर ताबीज में भी लिखा रहता है और ताबीज भी आप डाल सकते हैं तो मुझे लगता है कि दीपावली का दिन था इसलिए शायद ज्यादा आपत्ति