कल तक गोविंदा पर बेवफा बेवफाई के आरोप लगाने वाली सुनीता हूजा के सूर अब अचानक बदल गए। कभी पति के कथित अफेयर को लेकर सवाल उठाया तो कभी उनकी कोस्टार कोमल रानी सोनकार को लेकर ऐसे बयान दिए कि बॉलीवुड में हंगामा मच गया। लेकिन अब सुनीता ने अपने रिश्ते को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसने सबको चौंका दिया।
एक इंटरव्यू में सुनीता ने कहा कि यह 40 साल पुरानी शादी है। आखिर क्यों नहीं टिकेगी? उन्होंने साफ कहा कि इस जन्म में कोई भी उन्हें और गोविंदा को अलग नहीं कर सकता। सुनीता ने यह भी माना कि फिलहाल वक्त उनके पक्ष में नहीं है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि परिवार की खुशियां फिर लौटेंगी।
उन्होंने कहा कि उन्होंने सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया है। गौरतलब है कि सुनीता हुजा पहले गोविंदा पर बेवफाई के आरोप लगा चुकी है और उनके कथित अफेयर को लेकर भी खुलकर बोल चुकी है। हालांकि गोविंदा की तरफ से इन चर्चाओं पर अलग रुख सामने आया है। अब सवाल ये है कि आखिर इतने विवादों और आरोपों के बाद सुनीता का ये बदला हुआ अंदाज क्या गोविंदा के साथ रिश्ते की नई शुरुआत का इशारा