तनुश्री भले ही बॉलीवुड फिल्म का अब हिस्सा ना हो लेकिन नाना पाटेकर से जुड़े विवाद को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है। इतना ही नहीं उसने बॉलीवुड से जुड़े कई राज भी खोले है।
एक बार फिर उसने बॉलीवुड से संबंधित एक ऐसी बात बोल दी है जिसने विवाद खड़ा किया है। उसने बॉलीवुड के लिए एक भविष्यवाणी की। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है. इस पोस्ट में तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को लेकर लिखा, ‘बॉलीवुड के लिए मेरी भविष्यवाणी है कि 31 दिसंबर 2022 तक फाइनेंसर्स बॉलीवुड फिल्मों और प्रोजेक्ट की फंडिंग करना बंद कर देंगे. साथ ही कई बड़े प्रोडक्शन हाउस और कलाकार अप्रैल 2023 तक दिवालिया हो जाएंगे. दिवालिया हुए लोगों की इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल होंगे. ओटीटी पर आने वाली फिल्मों को भी काफी कम दर्शक मिलेंगे. लोग अब दुनिया भर का कंटेंट ज्यादा देखेंगे, जो हिंदी या दूसरी क्षेत्रीय भाषा में डब किए गए हैं.
तनुश्री दत्ता ने आगे लिखा, साउथ की फिल्में भी कुछ लोग देखेंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें थोड़ा संघर्ष करना होगा. साउथ के सितारे बैकलैश के डर से बॉलीवुड छोड़ देंगे. लोग बॉलीवुड और इसके जुड़े कलाकारों के खिलाफ हो जाएंगे। मैंने यह सब जो भी कहा और लिखा है उसे याद रखना, जब ऐसा समय आएगा.’ सोशल मीडिया पर तनुश्री दत्ता का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. अभिनेत्री के फैंस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.