कभी-कभी फिल्मों की कहानी लोगों को रुला देती है तो कभी किसी सेलिब्रिटी की रियल लाइफ न्यूज़ फैंस को खुश कर देती है। अब सनम तेरी कसम की एक्ट्रेस मावरा होकेन की बात करें तो उनकी जिंदगी में काफी खास मोड़ आया है। मावरा और उनके पति आमिर ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।
दोनों के घर में नन्हे बेटे ने जन्म लिया है और कपल ने उसका नाम भी दुनिया के सामने रख दिया है। लेकिन इस खबर के साथ ही सोशल मीडिया पर एक और बात देखने को मिल रही है। आखिर बेटे का नाम क्या है और लोग इस गुड न्यूज़ पर रिएशंस कैसे दे रहे हैं। दरअसल मारवा की बात की जाए तो सोशल मीडिया पर अपने बेटे की जन्म की खुशखबरी उन्होंने शेयर की। उनके पति आमिर ने भी इस खास मौके पर एक झलक दिखाई।
कपल ने अपने बेटे का नाम सैयद अजमर हुसैन कमाल गिलानी रखा है। मावरा ने अपने नन्हे बेटे को अपनी जिंदगी में सबसे कीमती खजाना बताया है। उन्होंने उसे अपने परिवार का गर्व घर का छोटा सा राजा बताया। बेटे के नाम को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। कपल ने अजमल नाम का मतलब शेर बताया है और इसी वजह से बच्चे के नाम और उसके लिखे गए प्यारे से कैप्शन जो कि पोस्ट पर लिखा गया है उसे लेकर बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं।
इसके साथ ही अमीर का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह अपने नवजात बेटी के कानों में जान पड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस खास पल को देखकर फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें मारवा होकेन की बात की जाए तो उन्होंने साल 2016 में फिल्म सनम तेरी कसम से भारतीय दर्शकों के बीच एक एक खास पहचान बनाई थी। फिल्म में उनके साथ हर्षवर्धन रानी नजर आए थे। वहीं मावरा और आमिर गिलानी ने फरवरी 2025 में शादी की दोनों पाकिस्तानी टीवी ड्रामा साबत और इसके साथ ही नी में एक साथ काम कर चुके हैं। फिलहाल कपल के लिए जिंदगी का यह नया और खास चैप्टर है जो कि अब शुरू हो चुका है। फैंस उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में बेटी की ओर कौन-कौन सी झलकियां एक्टर दिखाती हैं।