Cli

खान-देवगन के साथ काम, फिर भी पाई-पाई को मोहताज हुई एक्ट्रेस,आज दर-दर भटकने को मजबूर !

Uncategorized

एक वक्त था जब बड़े-बड़े सुपरस्टार के साथ काम करने वाली इस एक्ट्रेस का नाम फिल्म और टीवी की दुनिया में बड़े सम्मान के साथ लिया जाता था। कभी इनके पास काम की कमी ही नहीं थी और कभी इनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुआ करती थी।

लेकिन आज वक्त इस कदर बदल गया है कि इस एक्ट्रेस को काम के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। और जिस इंडस्ट्री को इन्होंने अपनी जिंदगी के तीन दशक से भी ज्यादा दिए, जिस इंडस्ट्री में इन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट से पहचान बनाई, आज उसी इंडस्ट्री में इन्हें अपने लिए एक अच्छा किरदार खोजना पड़ रहा है। और सबसे ज्यादा दर्द देने वाली बात यह है कि मामला सिर्फ शोहरत कम होने का नहीं है ।

बल्कि अब फ्यूचर की चिंता का भी है। एक्ट्रेस का कहना है कि अगर आने वाले समय में उन्हें काम नहीं मिला तो उनकी जिंदगी भर की बचत खत्म हो सकती है। तो ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर यह अदाकारा कौन है? कभी शाहरुख जैसे सुपरस्टार के साथ काम करने वाली इस एक्ट्रेस को आज काम के लिए क्यों स्ट्रगल करना पड़ रहा है? और आखिर क्यों यह अपने बच्चों से फाइनेंशियल हेल्प लेने के बजाय खुद कमाना चाहती हैं?

तो चलिए आपको बताते हैं इनकी पूरी कहानी। दोस्तों जिस अभिनेत्री की हम बात कर रहे हैं उनका नाम अनीता कौवल है। अनीता कौल एंटरटेनमेंट वर्ल्ड का एक जाना पहचाना चेहरा रही हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में टीवी से लेकर फिल्म्स तक में काम किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई। लेकिन आज उनकी जिंदगी का वो दौर सामने आया है जो फिल्म इंडस्ट्री की चमक-धमक के पीछे छिपे एक कड़वे सच को दिखाता है। अनीता कवल ने साल 1991 में ऐतिहासिक शो चाणक्य से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। अनीता ने मेहनत और एक्टिंग के दम पर दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई। इसके बाद वो बनेगी अपनी बात शांति सोनपरी और ससुराल गेंदा फूल जैसे पॉपुलर शोज़ में भी नजर आई। उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए और दर्शकों को अपने काम से प्रभावित किया। उनका सफर सिर्फ टीवी तक ही नहीं रहा। उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है और बॉलीवुड के बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन को साझा किया है।

शाहरुख खान और एक्टर अजय देवगन की फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है। अनीता कवल फिल्म कभी हां, कभी ना में शाहरुख खान के साथ दिखी थी। इसके अलावा वो गंगाजल, लावारिस मुझसे दोस्ती करोगे और ना तुम जानो ना हम जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं। अब अनीता गवल ने हालिया बातचीत में बताया है कि उन्हें काफी वक्त से अच्छी एक्टिंग के अवसर नहीं मिल रहे हैं। वो ऑडिशन देती हैं। कास्टिंग डायरेक्टर से मिलती हैं और काम के लिए लोगों से कांटेक्ट भी करती हैं। लेकिन इसके बावजूद कोई भी बड़ा मौका अब तक उनके हाथ नहीं आ पाया है। उन्होंने इस बात का भी दुख जताया है कि इंडस्ट्री में काम कर रहे कई लोग उनके पुराने काम और एक्सपीरियंस से परिचित ही नहीं है। अनीता कवल ने अपनी आर्थिक स्थिति पर बात करते हुए जो खुलासा किया वह भी बेहद चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि उनका घर अब उनकी सबसे बड़ी और इकलौती संपत्ति है। इस घर का कुछ हिस्सा उनके माता-पिता ने बनवाया था। जबकि बाकी के लिए उन्होंने लोन लिया था जिसे वह चुका चुकी हैं। लेकिन अब उनकी बचत लगातार कम होती जा रही है। एक्ट्रेस के मुताबिक अगर हालात ऐसे ही रहे तो उनकी बचत लगभग एक साल में ही खत्म हो जाएगी।

उन्हें आने वाले 10 से 12 साल की जिंदगी की चिंता होने लगी है। ऐसे में उनके लिए दोबारा काम शुरू करना बेहद जरूरी हो गया है। अनीता ने यह भी बताया कि वह अपने खर्चों का हिसाब रखती हैं। लेकिन बढ़ती महंगाई और दूसरी जिम्मेदारियों के बीच सब कुछ संभालना आसान नहीं है। उन्हें अपने स्टाफ का भी ख्याल रखना पड़ता है। और इस कहानी का सबसे भावुक पहलू उनके बच्चों से जुड़ा है। अनीता कवल के बच्चे उन्हें फाइनेंशियली हेल्प करना चाहते हैं। लेकिन एक्ट्रेस खुद अपने बच्चों पर निर्भर नहीं रहना चाहती। वह चाहती हैं कि जिंदगी के इस पड़ाव पर भी वह अपने पैरों पर खड़ी रहे। वो सिर्फ अपने खर्च उठाने के लिए ही नहीं बल्कि अपने बच्चों को पहले की तरह कुछ देने की स्थिति में रहना चाहती हैं।

अब जरा सोचिए जिस मां ने अपने बच्चों को बड़ा किया। उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ते देखा। आज वही मां इस बात को लेकर परेशान है कि कहीं ऐसा दिन ना आ जाए जब उसे अपने बच्चों से ही पैसे मांगने पड़े। और यहां दर्द सिर्फ आर्थिक तंगी का नहीं है। यह उस सेल्फ रिस्पेक्ट का भी है जिसे अनीता जिंदगी भर अपने साथ लेकर चली है। अनीता कवल की कहानी एक बड़ा सवाल खड़ा कर रही है कि क्या स्टार की कीमत सिर्फ तब तक होती है जब तक वो स्क्रीन पर लगातार दिखाई देता है। क्या तीन दशक का एक्सपीरियंस दर्जनों शोज़ में काम और फिल्मों की यादगार भूमिकाएं कुछ सालों में भुला दी जाती हैं। उम्मीद है कि अनीता कवल की यह आवाज उन लोगों तक पहुंचेगी जो उन्हें एक नया मौका दे सकते हैं क्योंकि किसी स्टार का सफर उसकी उम्र या फिर उसके आखिरी हिट किरदार के साथ खत्म नहीं होना चाहिए और अगर आप भी मानते हैं कि पुराने और एक्सपीरियंस स्टार्स को काम के बेहतर मौके मिलने चाहिए तो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *