Cli

मेरी नाक से.…बीमारी के बीच बढ़ी हिना खान की मुश्किल, किया दर्दनाक खुलासा,मचा हड़कंप।

Uncategorized

कैंसर से जंग लड़ने के बाद हिना खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। ट्रिप पर नई मुसीबत का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस को दर्द में तड़पना पड़ा। ट्रैवलिंग के दौरान हिना के साथ कुछ अनहोनी हो गई। उन्होंने तस्वीरें शेयर कर अपना दर्द बयां किया।

रॉकी की पार्टनर को लेकर फैंस परेशान हैं।सब जानते हैं कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़कर हिना खान हिम्मत की मिसाल बन गई हैं। लेकिन अब एक बार फिर एक्ट्रेस को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, हिना ट्रिप पर गई थीं, लेकिन इसी दौरान उनके साथ कुछ अनहोनी हो गई, जिसने फैंस को एक्ट्रेस की सेहत को लेकर चिंता में डाल दिया है। और एक्ट्रेस के साथ क्या हुआ।दरअसल, हिना खान हाल ही में लद्दाख गई थीं।

एक्ट्रेस के साथ इस ट्रिप में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला का परिवार भी शामिल था। लद्दाख ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए हिना ने खुलासा किया कि उन्हें वहां काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।हिना ने बताया कि सूखी हवा के कारण उन्हें रोज नाक से खून आने लगा था। घर लौटने तक मेरी नाक में खून के थक्के जमने लगे थे, और मुझे रोज इस परेशानी से गुजरना पड़ा।एक तरफ लद्दाख की खूबसूरत पहाड़ियां और बर्फीले नजारे हर किसी का दिल जीत लेते हैं। दूसरी तरफ, यहां की ऊंचाई और मौसम शरीर के लिए चुनौती बन जाता है, और खुद हिना खान को भी इसका सामना करना पड़ा।हिना ने अपनी पोस्ट में बताया कि लद्दाख का ट्रिप उनके लिए आसान नहीं था।

वहां के ऊंचे पहाड़ों ने उन्हें जिंदगी को एक अलग नजरिए से देखना सिखाया। उन्होंने कहा कि वहां की ऊंचाई और मौसम के कारण धीरे-धीरे चलना पड़ता है। ट्रिप के दौरान ऊंचाई के कारण किसी को कोई बड़ी परेशानी नहीं हुई, न ही ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी। लेकिन वहां की ठंडी और सूखी हवा ने मुझे बहुत परेशान किया। इसकी वजह से मुझे रोज नाक से खून आने लगा।लद्दाख जैसी जगहों पर जाने से पहले सलाइन नेजल स्प्रे और नेजल मॉइस्चराइजिंग जेल जरूर साथ रखें।आपको बता दें कि इससे पहले भी हिना खान ने लद्दाख ट्रिप की कई तस्वीरें शेयर की थीं। वह खारदुंग ला तक भी पहुंचीं, जो लगभग 17,582 फीट की ऊंचाई पर है। उनकी तस्वीरों में पहाड़ों के बीच घूमते हुए उनका शानदार अंदाज देखा गया था। लेकिन अब हिना के खुलासे ने दिखाया है कि इन खूबसूरत नजारों के बीच उन्हें कितनी परेशानी झेलनी पड़ी।अपनी पोस्ट में हिना ने लद्दाख जाने वाले लोगों के लिए जरूरी सामानों की लिस्ट भी शेयर की।

इसमें ऑक्सीजन बैकअप, डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाएं, गर्म कपड़े, पल्स ऑक्सीमीटर, डिजिटल थर्मामीटर, धूप का चश्मा, पावर बैंक और दूसरी उपयोगी चीजें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लद्दाख जैसी हाई-एल्टीट्यूड जगहों पर जाने से पहले पूरी तैयारी करना बेहद जरूरी है।गौरतलब है कि हिना खान पिछले कुछ समय से कैंसर से अपनी जंग को लेकर भी चर्चा में रही हैं। ऐसे में कैंसर के इलाज से जुड़ी मुश्किलों के बाद लद्दाख ट्रिप पर हुई इस परेशानी ने एक बार फिर फैंस को उनकी सेहत को लेकर चिंता में डाल दिया है। अब फैंस उनके जल्द ठीक होने और पूरी तरह स्वस्थ रहने की दुआ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *