Cli

परदे पर दोस्ती, असल जिंदगी में नफरत! अमिताभ के वो 8 ‘दुश्मन’ कौन है?

Uncategorized

ऐ यार सुन यारी तेरी आपस में प्रेम करो देश प्रेमियों सारी दुनिया का बोझ हम उठाते हैं दोस्ती इम्तिहान लेती है [संगीत] ये दोस्ती हम [संगीत] नहीं रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप होते हैं ना हमेशा शहंशाह बॉलीवुड के सबसे बड़े दूसरे सुपरस्टार और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन हैं। हर कोई जानता है कि अमिताभ बच्चन का मुकाबला कोई कर नहीं सकता। इतनी जबरदस्त इनकी फिल्में रही हैं। इतने जबरदस्त रोल इन्होंने अदा किए हैं। चारों ओर बॉलीवुड के इस महानायक की एक समय में धूम मच गई थी। लेकिन कहते हैं कि जैसे ही किसी को बहुत ज्यादा सफलता मिलती है, वैसे ही जिंदगी में उसके दुश्मन भी काफी लोग बन जाते हैं। बॉलीवुड में ही अमिताभ बच्चन के ऐसे आठ दुश्मन बन गए थे जिनके साथ अमिताभ बच्चन ने काफी फिल्में की थी। यह सच्चाई है। जिन एक्टर्स के साथ, जिन हीरो के साथ अमिताभ बच्चन ने दोस्ती की भूमिका किसी फिल्म में निभाई हो, लेकिन असली जिंदगी में वो ही उनके दुश्मन बन गए। कारण कोई भी रहा हो। हो सकता है कुछ अमिताभ बच्चन की अपनी कमियां हो। हो सकता है सामने वाले की कोई कमियां हो। लेकिन दुश्मनी ऐसी हो गई कि सालों साल तक वो चलती ही रही। लेकिन यहां पर यह बात बताना जरूरी है कि चाहे दोस्ती हो, चाहे दुश्मनी हो, बराबर वालों में ही होती है। बॉलीवुड के पुराने महान कलाकार स्वर्गीय श्री राजकुमार जी का मरते दम तक फिल्म में एक डायलॉग है। उसे आप देखिए। फिर हम आपको अमिताभ बच्चन के आठ दुश्मनों के बारे में बताते हैं। दुश्मनी और दोस्ती। अगर गाड़ी ना हो तो उसमें कोई रंग नहीं आता। दुश्मनी और दोस्ती अगर गाड़ी ना हो तो उसमें कोई रंग नहीं आता। तो ठीक ऐसे ही अमिताभ बच्चन की भी दुश्मनी हो गई थी। तो सबसे पहले नंबर पर आती है बात सुभाष घई की।

बॉलीवुड के शो मैन कहे जाने वाले सुभाष घई से अमिताभ बच्चन की दुश्मनी हो गई थी। कारण क्या है? हम आपको बताते हैं। 1987 में 1987 सन में सुभाष घई ने अमिताभ बच्चन को लेकर एक फिल्म शुरू की थी देवा। जी हां, देवा नाम से यह फिल्म बननी शुरू हो गई थी। फिल्म की शूटिंग पहले दिन शुरू होने जा रही थी। तो उस समय क्या हुआ? अमिताभ बच्चन को सुभाष घ गई से कोई बात करनी थी तो उन्होंने अपने असिस्टेंट से यह बोला कि सुभाष घई को जाकर कहो कि अमिताभ बच्चन ने उन्हें बुलाया है। एक्चुअली में किसी सीन को लेकर अमिताभ बच्चन ने सुभाष घई से कोई बात करनी थी। तो उनका असिस्टेंट सुभाष घई साहब के पास चला गया। जाकर उनको वही बात की कि अमिताभ बच्चन ने आपको बुलाया है। उन्हें कुछ आपसे पूछना है। लेकिन सुभाष घई ने यह जवाब दिया कि अमिताभ बच्चन ने अगर मुझसे कोई सलाह लेनी है या कोई बात करनी है तो उन्हें खुद मेरे पास आना होगा। अब अपनी तरफ से सुभाष घई ने बिल्कुल सही किया था क्योंकि वह फिल्म के डायरेक्टर थे। अमिताभ को खुद उनके पास चलकर जाना था। लेकिन अमिताभ बच्चन को जब सुभाष घ गई के इस आंसर का पता चला असिस्टेंट ने आकर जब अमिताभ बच्चन को सब कुछ बताया तो अमिताभ ने इसे अपना अपमान समझ लिया और बस वो शूटिंग छोड़कर चले गए

लेकिन अगले दिन सुभाष गई फिर से शूटिंग की तैयारी कर चुके थे सेट लग चुका था लेकिन अमिताभ बच्चन नहीं आए अगले दिन फिर ऐसा हुआ ऐसे तीन-चार दिनों तक होता रहा लेकिन अमिताभ बच्चन सेट पर नहीं आए। तो लास्ट में जाकर सुभाष घई ने क्या किया? उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उसमें बताया कि मैंने इस फिल्म से अमिताभ बच्चन को निकाल दिया है। बस इसके बाद दोनों में ऐसी दुश्मनी हुई कि 25 साल तक दोनों ने आपस में बात भी नहीं की। अब भी दोनों में दुश्मनी तो है लेकिन कहीं पार्टीज में अगर वह मिल भी जाते हैं हाय हेलो होती है जैसा कि बॉलीवुड की पार्टीज में होता है लेकिन दुश्मनी खत्म नहीं हो सकी लेकिन अगर इन दोनों में दुश्मनी ना होती तो इनकी एक साथ एक नहीं अनेकों फिल्में आ जाती तो यही कारण है कि अमिताभ बच्चन और सुभाष घ गई में दुश्मनी हो गई थी और इसी कारण दोनों की एक साथ कोई भी फिल्म नहीं आई थी। अब दूसरी बात आती है राजेश खन्ना साहब की यानी कि बॉलीवुड के काका जिन्हें कहा जाता है। तो राजेश खन्ना साहब और अमिताभ बच्चन की वैसे दो फिल्में आई हैं।

पहली फिल्म है आनंद और दूसरी फिल्म का नाम है नमक हराम। वैसे नसीब फिल्म में भी वह नजर आते हैं। लेकिन नसीब फिल्म के एक गाने में राजेश खन्ना की हल्की सी झलक है। केवल कुछ ही सेकंड के लिए राजेश खन्ना नजर आते हैं। लेकिन आनंद मूवी जो कि ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। उसमें अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना ने जबरदस्त भूमिकाएं निभाई थी। वैसे इसके बारे में एक अलग से वीडियो हमने अपने चैनल पर डाली हुई है। उसमें सारी डिटेल बताई है। उसे भी आप देख सकते हैं। तो हुआ क्या? आनंद फिल्म काफी ज्यादा चली थी। नमक हराम फिल्म की शूटिंग हो रही थी। लेकिन राजेश खन्ना को यह लगा कि अमिताभ बच्चन फिल्म के निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी से कोई बात करके आपस में कोई गुप्त बात करके मेरे रोल को कटवाना चाहते हैं या ऐसी ही बातें उनके मन में आने लगी थी। फिल्म के एंड को भी राजेश खन्ना ने बदलवा दिया था। लेकिन उन्हें ऐसा लगा था कि अमिताभ बच्चन उनके खिलाफ ऋषिकेश मुखर्जी को भड़का रहे हैं। बस इसके बाद इन दोनों में दुश्मनी हो गई थी और दुश्मनी ऐसी हुई कि यह दोबारा कभी खत्म नहीं हो सकी। इसके बाद बात आती है शत्रुघ्न सिन्हा की। जी हां शत्रुघ्न सिन्हा इनसे भी अमिताभ बच्चन की दुश्मनी हो गई थी। यह बात है 1979 की। 1979 सन में काला पत्थर फिल्म आई थी। उसमें अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा की दुश्मनी हो गई थी। 70 और 80 के दशक में दोनों हीरो की फिल्में चलने लगी थी। दोनों एक साथ काफी फिल्मों में आए भी थे। लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा को यह लगता था कि अमिताभ बच्चन उनके रोल को कटवा देते हैं तो उनके मन में असुरक्षा की भावना आ गई थी। वैसे भी बॉलीवुड में जब दो बड़े हीरो में कंपटीशन सा हो जाता है। उस समय ऐसी बातें नॉर्मल हो जाती हैं। लेकिन फिल्म आई काला पत्थर तो काला पत्थर के एक सेट पर फाइट सीन के दौरान अमिताभ बच्चन ने शत्रुघ्न सिन्हा की असली पिटाई कर दी थी। बड़े जोर-जोर से मारना शुरू कर दिया था। उस समय शशि कपूर ने आकर बीच बचाव किया था। हालांकि इसके काफी सालों बाद शत्रुघ्न सेना ने खुद कहा था कि अब हमारी दुश्मनी खत्म हो चुकी है। अब हम फिर से पहले जैसे दोस्त बन गए हैं। लेकिन यह तो कहना मात्र था। असल में एक बार दुश्मनी हो जाए तो वैसी दोस्ती दोबारा नहीं हो सकती। लेकिन फिर भी दोनों जहां भी मिलते थे, किसी भी फंक्शन में मिलते थे, अच्छे से बात जरूर करते थे। अब भी दोनों कहीं मिलते हैं

तो दोनों में बात जरूर होती है लेकिन उस समय वह काफी बड़े दुश्मन हो चुके थे। अब बात आती है विनोद खन्ना की। जी हां, विनोद खन्ना जो कि अमिताभ बच्चन के मुकाबले आ गए थे। लोग तो यह भी कहने लगे थे कि विनोद खन्ना अमिताभ बच्चन की जगह ले लेंगे। हुआ क्या? मुकद्दर का सिकंदर फिल्म में अमिताभ बच्चन को विनोद खन्ना की ओर एक गिलास फेंकना था। लेकिन विनोद खन्ना ने उस समय झुक जाना था लेकिन टाइमिंग कुछ ऐसी बिगड़ी कि अमिताभ बच्चन ने गिलास फेंक दिया लेकिन विनोद खन्ना सही टाइम पर नहीं झुक पाए और गिलास जाकर उनकी ठोड़ी पर लग गया था उनकी ठोड़ी पर काफी ज्यादा चोट आई थी 16 टांके उन्हें लगे थे लेकिन यहां पर गलती किसकी थी कोई समझ नहीं पाया अमिताभ ने कहा कि मैंने सही समय पर गिलास फेंका है लेकिन विनोद खन्ना ने यही कहा था कि अमिताभ मेरे से जलते हैं। इस कारण उन्होंने पहले ही गिलास फेंक दिया था। हालांकि उसी समय अमिताभ बच्चन ने विनोद खन्ना से माफी भी मांग ली थी। लेकिन उस समय विनोद खन्ना ने अमिताभ बच्चन को माफ नहीं किया। दोनों में दुश्मनी हो गई। लेकिन काफी सालों के बाद में विनोद खन्ना ने बताया था कि मैंने उन्हें माफ कर दिया था। यह सब चलता ही रहता है। लेकिन उस समय दोनों में गाढ़ी दुश्मनी हो गई थी। अब अमिताभ बच्चन का पांचवा बड़ा दुश्मन कौन था? हम आपको बताते हैं। लेकिन इससे पहले अमिताभ बच्चन के दो गानों की हल्की सी झलक आप देख लीजिए। पुराने बीते सुनहरे दिनों की यादें आपको ताजा हो जाएंगी। ज्ञानी जनार्दन रम पम पम पम पम साहिब ने। 18 बरस की तू होने को आई रे। तो अमिताभ बच्चन के पांचवें दुश्मन की बात करें तो वो है मिथुन चक्रवर्ती। जी हां, गंगा जमुना सरस्वती ये फिल्म दोनों की एक साथ आई थी। दोनों ने जबरदस्त अभिनय किया था। वैसे फिल्म अच्छी थी लेकिन कई कारणों से यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी। लेकिन अमिताभ बच्चन के चाहने वालों को यह फिल्म अच्छी लगी थी। फिल्म के गाने भी काफी ज्यादा पसंद किए गए थे। काफी ज्यादा फिल्म के गाने चले थे। लेकिन उस फिल्म में क्या हुआ? अमिताभ बच्चन ने मिथुन चक्रवर्ती का रोल कटवा दिया था। अब यह बातें उस समय आम हो गई थी। मिथुन चक्रवर्ती को पक्का पता था कि अमिताभ बच्चन ने फिल्म के डायरेक्टर से कहकर मेरा रोल कटवा दिया है।

छोटा रोल हो गया था। बस इस कारण दोनों में दुश्मनी हो गई थी। लेकिन कहते हैं कि बॉलीवुड में जितने बड़े सुपरस्टार हो, जितने बड़े हीरो हो, जब उन दोनों को सफलता मिल रही होती है तो दोनों में अनबन भी हो जाती है। छोटी सी बात कई बार काफी ज्यादा बड़ी मान ली जाती है। लेकिन इन दोनों में इस कारण से आपस में दुश्मनी हो गई थी। अब छठे हीरो की बात करें तो उनका नाम है रणधीर कपूर। जी हां, पुराने समय के ब्यूटीफुल स्टार रणधीर कपूर। उनसे भी अमिताभ बच्चन की दुश्मनी हो ही गई थी। वैसे तो इसके दो-तीन कारण बताए जाते हैं, लेकिन सबसे बड़ा कारण यह था कि अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन की सगाई करिश्मा कपूर से हो गई थी। रणधीर कपूर की बेटी हैं करिश्मा कपूर तो दोनों की सगाई हो गई थी। लेकिन किन्हीं कारणों से दोनों की सगाई टूट गई थी। दोनों में शादी नहीं हो पाई। तो इस कारण दोनों में दुश्मनी हो गई थी। जब ऐसी बातें जिंदगी में आ जाती हैं तो दुश्मनी तो हो ही जाती है। तो इस कारण दोनों में दुश्मनी हो गई थी। अब अगले हीरो की बात करें तो इनका नाम है संजय दत्त। जी हां, जबरदस्त अभिनेता संजय दत्त कहा जाता है कि एक फिल्म आई थी 1992 सन में खुदा गवाह जी हां अमिताभ बच्चन की ये फिल्म थी। लेकिन इस फिल्म में जो रोल अमिताभ बच्चन ने निभाया था। एक्चुअली में वो रोल पहले संजय दत्त को ऑफर हुआ था। लेकिन अमिताभ बच्चन की उस समय फिल्म में छोटी सी भूमिका थी और संजय दत्त को जब यह पता चला कि अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म में एक छोटी सी भूमिका में हैं तो उस समय संजय दत्त ने फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया था। उन्होंने साफ कह दिया था फिल्म में अगर अमिताभ बच्चन हैं तो फिल्म की सारी महफिल वही लूट कर ले जाएंगे। मेरे काम की तारीफ नहीं हो सकती। उन्हें ऐसा लगता था कि जिस फिल्म में अमिताभ बच्चन होंगे वहां दूसरे हीरो का कोई नाम हो ही नहीं सकता है क्योंकि वह दौर अमिताभ बच्चन का था। तो इस कारण से दोनों में दुश्मनी हो गई थी

क्योंकि संजय दत्त ने फिल्म में काम नहीं किया। यह फिल्म बाद में अमिताभ बच्चन को मिल गई थी। जो संजय दत्त वाला बड़ा रोल था अमिताभ बच्चन को मिला और वह फिल्म काफी ज्यादा चली थी। तो इस वजह से दोनों में दुश्मनी हो गई थी। अब आठवें हीरो की बात करें तो इनका नाम है शाहरुख खान। जी हां, शाहरुख खान बॉलीवुड के यह भी काफी ज्यादा फेमस एक्टर रहे हैं। हुआ क्या था? अमिताभ बच्चन कौन बनेगा? करोड़पति को होस्ट करते थे और उनको लोग काफी ज्यादा पसंद करते थे। लेकिन कौन बनेगा करोड़पति? सेशन दो के बाद अमिताभ बच्चन की तबीयत कुछ खराब सी हो गई थी और कुछ उनकी निजी कारण भी थे। जिसके कारण वो इस शो से अलग हो गए थे। लेकिन इसके बाद तीसरे सीजन में शाहरुख खान को मौका दिया गया। अब शाहरुख खान तीसरे सेशन में होश थे। लेकिन लोगों को उनका काम पसंद नहीं आया। उनका अंदाज पसंद नहीं आया। वैसे उनके काम में कोई कमी नहीं थी। लेकिन जो अमिताभ बच्चन के दीवाने थे जो अमिताभ बच्चन को पसंद करते थे। उन्होंने शाहरुख खान से अमिताभ बच्चन की तुलना की। तो दोनों में तुलना की जाएगी तो अमिताभ बच्चन हमेशा ऊपर ही रहेंगे। तो बस शाहरुख खान को लोगों ने पसंद नहीं किया। शो की रेटिंग में काफी ज्यादा गिरावट आ गई थी। जिसके बाद अगले सीजन में फिर से अमिताभ बच्चन को वापस लाया गया। शो फिर से एक जबरदस्त तरीके से चलने लगा। लेकिन इसकी वजह से दोनों में दुश्मनी सी हो गई थी। लेकिन बाद में जाकर शाहरुख खान ने कई बार बताया था कि हम दोनों में ऐसी कोई दुश्मनी नहीं थी। लेकिन जो सच्चाई है वो तो लोगों के सामने आ ही चुकी थी क्योंकि शाहरुख खान के मन में काफी ज्यादा नाराजगी चल रही थी। लेकिन यहां पर यह बात भी है कि अमिताभ बच्चन जैसा कोई हो नहीं सकता। यह बात शाहरुख खान को उस समय समझ लेनी चाहिए थी।

हालांकि उनका काम अच्छा था। लेकिन दोनों में कंपैरिजन किया जाए तो अमिताभ बच्चन हमेशा नंबर वन थे हैं और रहेंगे। तो बॉलीवुड की इन आठ महान हस्तियों से अमिताभ बच्चन की दुश्मनी हो गई थी। लेकिन बॉलीवुड है यहां दोस्ती भी चलती है, दुश्मनी भी चलती है। लेकिन फिर भी बाद में सब एक हो ही जाते हैं। लेकिन बड़े कलाकारों में अगर दुश्मनी होती है तो उसका सबसे बड़ा नुकसान हम फिल्मों को देखने वाले का होता है। ऑडियंस का होता है। दर्शकों का होता है। क्योंकि दो महान कलाकारों में अगर झगड़ा होगा तो दोनों किसी फिल्म में एक साथ काम नहीं करेंगे। तो हम जैसे बॉलीवुड के दीवानों को उन दोनों को किसी फिल्म में देखने का मौका दोबारा नहीं मिल पाता है। लेकिन फिर भी इन कलाकारों में से कई कलाकारों के साथ अमिताभ बच्चन ने दोबारा से फिल्मों में काम किया था। वो फिल्में भी अच्छी चली थी। लेकिन एंड में हम यही कहेंगे कि बॉलीवुड में दो बड़े सुपरस्टार रहे हैं। सबसे पहले और पुराने सुपरस्टार राजेश खन्ना साहब रहे हैं। वह हमारे बीच में नहीं है लेकिन पहले सुपरस्टार वही रहे हैं। उसके बाद अगर कोई सुपरस्टार रहे हैं तो अमिताभ बच्चन ही रहे हैं। और कोई स्टार इन दोनों का मुकाबला कर ही नहीं पाया। तो पुराने दिन पुरानी यादें चैनल पर इस वीडियो को आपने देखा। ऐसी वीडियोस को देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब जरूर कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *