Cli

सनी देओल की फिल्म रामायण पर ये क्या बोल गए मुकेश खन्ना? बयान से मचा बवाल!

Uncategorized

आने वाले समय में सनी देओल अपनी रामायण फिल्म के हिस्सों को लेकर काफी चर्चा में हैं। लेकिन इस फिल्म को लेकर मुकेश खन्ना ने अब जो कहा है वो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता सनी देओल जल्द ही नितेश तिवारी की रामायण फिल्म में भगवान श्री हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। वहीं रणबीर कपूर भगवान श्री राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में अभिनय करेंगे।

लेकिन फिल्म के रिलीज से पहले ही इसके एक्शन सीन और VFX को लेकर विवाद शुरू हो गया है। अब इस फिल्म पर अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है।उन्होंने फिल्म में भगवान श्री राम के दिखाए गए एक्शन अवतार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि, फिल्म में श्री राम की मर्यादा और गरिमा को बनाए रखना चाहिए। दरअसल मुकेश खन्ना ने हाल ही में बॉलीवुड नाउ के एक चैट शो में फिल्म के ट्रेलर और इसके एक्शन सीन्स को लेकर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा है कि, फिल्म में भगवान श्री राम को एक एक्शन सुपरस्टार की तरह दिखाया गया है। जबकि श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के तौर पर ही जाना जाता है।मुकेश खन्ना के मुताबिक भगवान श्री राम धनुर्विद थे ठीक है, लेकिन फिल्म में जिस तरह से मारामारी के दृश्य दिखाए गए हैं वो उनकी प्रचलित इमेज से बिल्कुल भी मेल नहीं खाता।

उन्होंने यहां तक कहा है कि, श्री राम को सलमान खान, अमिताभ बच्चन और रजनीकांत जैसे एक्शन सितारों की तरह पेश किया जा रहा है।मुकेश खन्ना ने फिल्म में इस्तेमाल किए गए स्पेशल इफेक्ट्स पर भी सवाल उठाए हैं। उनके मुताबिक, रामायण जैसी धार्मिक और आध्यात्मिक कहानी को केवल बड़े-बड़े एक्शन सीन और शानदार विजुअल इफेक्ट्स के आधार पर नहीं दिखाना चाहिए। भारतीय दर्शकों के लिए भगवान श्री राम सिर्फ एक फिल्म का किरदार नहीं हैं, बल्कि आस्था के प्रतीक हैं।

इसलिए फिल्म बनाते समय उनकी मर्यादा और परंपरा का विशेष ध्यान रखना चाहिए।दूसरी तरफ फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी बड़ी योजनाओं के बारे में बताया है। उनके मुताबिक, फिल्म के दोनों हिस्सों का कुल बजट लगभग 500 मिलियन डॉलर यानी 4000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। उन्होंने बताया है कि, इस फिल्म को बनाने की तैयारी लगभग 6 से 7 साल पहले शुरू हुई थी। उनका लक्ष्य भारतीय महाकाव्य रामायण को पूरी दुनिया के दर्शकों तक पहुंचाना है।आपको बताना चाहते हैं कि, नितेश तिवारी की ये फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी। पहले हिस्से में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश महत्वपूर्ण भूमिका में अभिनय करेंगे।

वहीं सनी देओल भगवान श्री हनुमान के किरदार में अभिनय करेंगे। फिल्म के पहले हिस्से को 2026 की दिवाली और दूसरे हिस्से को 2027 की दिवाली में रिलीज करने की योजना है। फिलहाल मुकेश खन्ना के इस बयान के बाद फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। अब देखना ये है कि, फिल्म के रिलीज होने के बाद दर्शक इसके भव्य दृश्यों और भगवान श्री राम के चित्रण को कैसे स्वीकार करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *