Cli

महाभारत के भीम पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, 14 दिन जेल में रहेंगे एक्टर।

Uncategorized

कानूनी पचड़े में फंसे महाभारत की भी। मशहूर एक्टर पर लगे गंभीर आरोप। 42 की उम्र में विवादों से घिरे हीरो। महिला की एक शिकायत पर केस दर्ज। शादी का वादा करके बड़ी मुश्किलें। अब पुलिस हिरासत में महाभारत के फेमस एक्टर। इस चेहरे को तो आप पहचानते ही होंगे। इन्होंने महाभारत में भीम का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई।

इसके साथ ही यह एक बड़े रेसलर भी हैं। लेकिन अब इस मशहूर चेहरे को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। एक महिला ने उन पर शादी का वादा करके धोखा देने और परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने एक्टर को हिरासत में लिया और अब उन्हें में भेजे जाने की भी खबर है।

दरअसल हम बात कर रहे हैं एक्टर और प्रोफेशनल रेसलर सौरभ गुर्जर की जिनके खिलाफ हैदराबाद की गाची बोबली पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। महिला ने सौरभ पर शादी का झूठा वादा करने और बाद में उसे परेशान करने का आरोप लगाया है।

हालांकि यह सभी आरोप शिकायत में किए गए दावों पर आधारित हैं और मामले की जांच जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला की मुलाकात सौरव से साल 2021 में Instagram के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों की बातचीत WhatsApp पर होने लगी और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ गई। फिर महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 25 दिसंबर 2021 को हम दोनों पहली बार मिले थे।

इसी दौरान सौरव ने मुझसे शादी करने का वादा किया था। महिला का दावा है कि सौरव ने उन्हें अमेरिका की नौकरी छोड़कर इंडिया लौटने के लिए मनाया था। उन्होंने साथ मिलकर इंडिया में बिजनेस शुरू करने की बात कही थी।

महिला के मुताबिक दोनों पहले अमेरिका और फिर इंडिया आने के बाद भी साथ रहे। लेकिन जब वह सौरभ से शादी की डेट या आगे की प्लानिंग को लेकर सवाल करती थी तो वह कथित तौर पर उनका नंबर ब्लॉक कर देते थे और उनसे दूरी बनाने लगते थे। इतना ही नहीं शिकायत में महिला ने दावा किया कि मैं और सौरभ अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 तक साथ रहे। हम दोनों हैदराबाद में भी साथ रहते थे। लेकिन शादी का वादा करने के बाद भी सौरभ मुझे अकेला छोड़कर चले गए।

शिकायत मिलने के बाद गाची बोगली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने सौरभ गुर्जर को मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए हैदराबाद ले जाया गया। बाद में उन्हें जुडिशियल कस्टडी में भेजे जाने की जानकारी सामने आई। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है और इन आरोपों का सच तो इस जांच के बाद ही पता चलेगा।

वहीं अगर सौरव गुर्जर के करियर की बात करें तो सौरभ ने साल 2013 में टीवी की दुनिया में कदम रखा था। स्टार प्लस के सीरियल महाभारत में उन्होंने भीम का किरदार निभाया जिससे उन्हें खास पहचान मिली। इसके अलावा उन्होंने संकट मोशन महाबली हनुमान में बाली का रोल निभाया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सौरभ एक्टिंग के साथ-साथ प्रोफेशनल रेसलर भी हैं। उन्होंने l में भी काम किया है। साल 2018 में उन्होंने एक ही दिन के कॉन्ट्रैक्ट साइन किए थे। रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र में सौरव ने विलेन का किरदार निभाया था। सौरव सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और Instagram पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *