Cli

शाहरुख, अजय और टाइगर को लेकर तुकाराम मुंढे क्या बोले?

Uncategorized

महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कमिश्नर तुकाराम मुंडे इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वह महाराष्ट्र के फूड सेफ्टी पर फोकस कर रहे हैं। अब तुकाराम ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची के ऐड को लेकर जारी किए गए शो कॉज नोटिस के बारे में बात की है।

तुकाराम ने एक्टर्स को कानून तोड़ने वाला कहा और बताया कि एफडीए ने एक एक्टर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। जिन्होंने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है। NDTV से बात करते हुए मुंडे ने कहा आपके मुताबिक वो स्टार्स होंगे लेकिन मेरे लिए वे वो हैं जिन्होंने इसका विज्ञापन किया है। मैं उन्हें कानून तोड़ने वालों के तौर पर देखता हूं और कानून अपना काम करेगा। यही वजह है कि हमने कार्यवाही शुरू कर दी है।

हमने यह कार्यवाही कानून के अनुसार की है। तुकाराम मुंडे ने क्लियर किया है कि तीनों स्टार्स में से एक ने भी नोटिस का जवाब नहीं दिया है और उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या शाहरुख खान ने जवाब दिया है नोटिस का? तो इस पर उन्होंने कहा मुझे अच्छे से याद नहीं क्योंकि यह मामला असिस्टेंट कमिश्नर के पास है। शायद उन्होंने जवाब नहीं दिया है लेकिन मैं श्योर नहीं हूं।

खैर तुकाराम मुंडे ने क्लियर किया कि अगर दोनों स्टार्स ने जवाब दिया है तो उनका जवाब सुना जाएगा। तुकाराम ने इस बात पर भी असहमति जताई कि जिम्मेदारी मैन्युफैक्चरर की होती है ना कि एंडोर्सर की। फूड एंड सेफ्टी एक्ट के तहत विज्ञापन से जुड़े नियमों को लेकर कहा कि प्रोडक्ट का

ऐड करने वाला इंसान या संस्था भी उसके जिम्मेदार होते हैं। तुकाराम का कहना है कि एडवर्टाइजर्स की जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वे जिस चीज का ऐड कर रहे हैं उसके बारे में अच्छी तरह से जांच लें। बता दें कि एफडीए ने 11 अगस्त को तीनों स्टार्स के खिलाफ नोटिस जारी किया था। इस नोटिस का उन्होंने तीनों स्टार्स से 15 दिन में जवाब मांगा था। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *