Cli

RK स्टूडियो में क्यों बंद हुआ गणेश उत्सव? करिश्मा ने बताया सच, जानकर होगी हैरानी।

Uncategorized

कपूर परिवार इंडस्ट्री का वो नाम है जो पहचान का महोतज नही। कलाकार हो या रिवाज शुरुवात इनके घर से होती है और फिर इतिहास बन जाता है। कपूर खानदान ने इंडस्ट्री को बहुत सारे मंजे कलाकार दिए।

साथ ही उन्होंने कुछ ऐसी परंपरा दी जिसे आजतक कोई नही भूल पाया। ऐसी परंपरा थी आरके स्टूडियो की गणपति पूजा।गणेश उत्सव आ रहा है ऐसे में आरके स्टूडियो और गणेश पूजा याद आना स्वाभाविक है लेकिन अब करिश्मा कपूर ने खुद बताया की ये पूजा बंद क्यों हुई?

करिश्मा ने बताया कि उनके दादा और दिग्गज फिल्ममेकर राज कपूर के समय RK स्टूडियो में गणेश चतुर्थी बेहद खास तरीके से मनाई जाती थी. उत्सव में स्टूडियो का पूरा स्टाफ और आस-पास के लोग भी शामिल होते थे. यह सिर्फ कपूर परिवार का निजी धार्मिक आयोजन नहीं था, बल्कि इससे बड़ी संख्या में लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई थीं.

राज कपूर के निधन के बाद RK स्टूडियो में गणेश चतुर्थी का यह आयोजन बंद हो गया. करिश्मा ने बताया, स्टूडियो में भले ही अब वह पुरानी परंपरा नहीं रही, लेकिन कपूर परिवार ने गणपति उत्सव को अपने घरों में आज भी जिंदा रखा है. करिश्मा ने बताया कि कपूर परिवार के लिए गणेश चतुर्थी आज भी बेहद जरूरी है. परिवार के सदस्य चाहे अलग-अलग जगहों पर हों या अपने काम में व्यस्त हों, इन दस दिनों के दौरान बप्पा के दर्शन के लिए समय जरूर निकालते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *