Cli

Big boss 20 में क्या मनोज तिवारी की बेटी की होगी एंट्री?

Uncategorized

बिग बॉस 20 शुरू होने वाला है और शो में कौन-कौन आएगा इसे लेकर लगातार नाम सामने आ रहे हैं लेकिन इस बार एक ऐसा नाम सामने आया जिसने सबको हैरान कर दिया। ऐसी खबरें हैं कि मनोज तिवारी की बेटी रति तिवारी भी सलमान खान के शो बिग बॉस 20 में नजर आ सकती हैं। लेकिन रिती सिर्फ मनोज तिवारी की बेटी के नाम से नहीं जानी जाती हैं। उनकी अपनी अलग पहचान है। रति तिवारी कौन है? क्या करती है उनके पास कौन-कौन से हुनर हैं? चलिए आपको बताते हैं। रति तिवारी का जन्म 23 जून 2001 को हुआ। वो मनोज तिवारी और उनकी पहली वाइफ रानी तिवारी की बेटी हैं।

रति के माता-पिता की शादी तकरीबन 11 साल चली और दोनों 2011 में अलग हो गए। रति ने पढ़ाई के बाद कई अलग-अलग कामों में हाथ आजमाया। वो रति स्पोर्ट्स की डायरेक्टर हैं और एक ज्वेलरी कंपनी की कोफाउंडर भी। इसके अलावा रति को गाने और डांस का भी शौक है। वो गाने खुद लिखती हैं, गाती भी हैं। उनका अपना YouTube चैनल भी है जहां वो म्यूजिक शेयर करती हैं। साल 2020 में रति ने चले आओ नाम का गाना गाया था।

लेकिन उनकी जिंदगी में एक और बड़ा मोड़ तब आया जब 2024 में राजनीति में उन्होंने कदम रखा और बीजेपी को ज्वाइन किया। रीति ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था वो इतनी जल्दी राजनीति में आएंगी। उन्हें लगा था कि शायद राजनीति में आने का मौका उन्हें 10-15 साल के बाद मिलेगा। रति एक एनजीओ के साथ भी काम करती हैं। यानी 25 साल की रति के पास काम का अच्छा एक्सपीरियंस है। बिजनेस, म्यूजिक, राजनीति, सोशल वर्क वो कई चीजों से जुड़ी हैं। अगर अब उनकी एंट्री बिग बॉस 20 में होती है तो देखना काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है कि घर में वो किस तरीके का खेल खेलती हैं। क्योंकि बिग बॉस में सिर्फ स्टार किट होना काफी नहीं है। यहां असली पहचान बनती है

अपने व्यवहार और अपने खेल से। तो सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मनोज तिवारी की बेटी रति तिवारी बिग बॉस के घर में अपने पिता के नाम से अलग पहचान बना पाएंगी? फिलहाल तो मनोज तिवारी की बेटी को लेकर काफी बस बना हुआ है क्योंकि बिग बॉस 20 में उनकी एंट्री को लेकर काफी ज्यादा क्रेज है और वो इसलिए क्योंकि मनोज तिवारी खुद बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं और मनोज तिवारी जिस सीजन का हिस्सा थे उसमें मनोज तिवारी ने काफी अच्छा खेला था और आज भी जब बिग बॉस की बात होती है तो मनोज तिवारी के कुछ ऐसे सीन्स हैं ऐसे मोमेंट हैं जो कि सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं बिग बॉस को लेकर और अब जब बिग बॉस के अंदर मनोज तिवारी की बेटी जा रही है

काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है कि मनोज तिवारी की बेटी रीति बिग बॉस के घर में किस तरीके का गेम खेलती हैं। फिलहाल रिपोर्ट में उनकी एंट्री को कंफर्म बताया जा रहा है। अब शो शुरू होने के बाद ही पता चलेगा कि रीति सच में घर के अंदर नजर आती है या नहीं। वहीं बिग बॉस 20 की बात करें तो हर बार की तरह इस बार सलमान खान ही शो को होस्ट करने वाले हैं। 6 सितंबर को बिग बॉस 20 का प्रीमियर होने वाला है। शो को लेकर काफी कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं। लेकिन अब 6 तारीख को ही पता चलेगा कि कौन-कौन से लोग इस शो के अंदर एंट्री मारने वाले हैं। फिलहाल अगर रति बिग बॉस 20 में जाती है तो आपको क्या लगता है क्या वो शो में लंबा सफर तय कर पाएंगी? आपकी जो भी राय है मनोज तिवारी की बेटी को लेकर जल्दी से हमारे कमेंट सेक्शन में आकर बताएं। अगर आपने फिल्मी बीट को अभी तक सब्सक्राइब नहीं किया तो कर लीजिएगा। अगर आप हमारा यह वीडियो Facebook पेज पर देख रहे हैं तो उसे भी फॉलो कीजिए। बॉलीवुड और टीवी से जुडी तमाम खबरों के लिए देखते रहिए फिल्मी बीच।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *