बॉलीवुड की दुनिया में सितारों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री अक्सर ऑफ स्क्रीन रिश्तों की चर्चाओं को भी जन्म दे देती है। और 80 और 90 के दशक में ऐसी ही एक जोड़ी थी गोविंदा और नीलम कोठारी की। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया और उनकी जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला। लेकिन इसी के साथ दोनों के अफेयर की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी।
यहां तक कि गोविंदा के पुराने बयानों को लेकर भी दावा किया जाता रहा कि वह नीलम को पसंद करते थे और उनसे शादी करने के बारे में सोचते थे। लेकिन अब सालों बाद नीलम कोठारी ने इन तमाम अफवाहओं पर दो टूक जवाब दिया है। दरअसल एक पॉडकास्ट में नीलम कोठारी से गोविंदा के साथ उनके कथित अफेयर और क्रश को लेकर सवाल किया गया। सवाल सुनकर नीलम काफी हैरान नजर आई और उन्होंने साफ शब्दों में इन खबरों को खारिज कर दिया।
नीलम ने कहा कि गोविंदा जी बहुत अच्छे इंसान हैं। लेकिन उनके और गोविंदा के बीच ऐसा कुछ भी नहीं था। उन्होंने यहां तक कहा कि यह बात बिल्कुल सच नहीं है और उनके बीच किसी तरह का रिश्ता नहीं था। यानी नीलम ने एक बार फिर उन तमाम खबरों पर विराम लगाने की कोशिश की है।
जिनमें सालों से दोनों के रिलेशनशिप में होने की बातें कही जाती थी। दरअसल गोविंदा और नीलम की जोड़ी ने इल्जाम खुदगर्ज सिंदूर और हत्या जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। स्क्रीन पर दोनों की केमिस्ट्री इतनी शानदार थी कि फैंस को उनकी जोड़ी बेहद पसंद आती थी। यही वजह थी कि दोनों के बीच अफेयर की खबरें भी फिल्मी गलियारों में तेजी से फैलने लगी। नीलम ने इससे पहले भी इन अफवाहों को लेकर कहा था कि उस दौर में फिल्मों में काम करने वाले कलाकारों के लिंकअप की खबरें आना आम थी। उनके मुताबिक उस जमाने में लिंकअप भी कहीं ना कहीं फिल्मी खेल का हिस्सा हुआ करते थे। वहीं गोविंदा के पुराने इंटरव्यू के कुछ बयानों ने इन अफवाहों को और हवा दे दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक गोविंदा ने भी कभी स्वीकार किया था कि वह नीलम को काफी पसंद करते थे और एक समय उन्हें लेकर गंभीर भी थे।
यहां तक कि अपनी पत्नी सुनीता हुजा से शादी को लेकर भी पुराने किस्से सामने आते रहे। हालांकि इन बातों को लेकर अलग-अलग समय पर अलग-अलग दावे किए गए हैं। गोविंदा ने यह भी माना था कि उन्होंने अपनी शादी के बाद कुछ समय तक नीलम से छिपाई थी क्योंकि उन्हें डर था कि इसका असर उनकी ऑन स्क्रीन जोड़ी पर पड़ सकता है। बाद में उन्होंने इस फैसले को सही नहीं माना। लेकिन अब इन तमाम पुरानी चर्चाओं के बीच नीलम कोठारी का बयान काफी साफ है। एक्ट्रेस ने कहा कि गोविंदा के साथ उनका कोई अफेयर नहींथा और दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती और प्रोफेशनल रिश्ता था। आज नीलम अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं। उन्होंने अभिनेता समीर सोनी से 2011 में शादी की और दोनों की एक बेटी भी है। वहीं गोविंदा और सुनीता आूजा की शादीशुदा जिंदगी भी अक्सर खबरों में रहती है।
ऐसे में नीलम का यह बयान एक बार फिर उसी पुराने बॉलीवुड चैप्टर को चर्चा में ले आया है। तो क्या गोविंदा नीलम के बीच कभी सच में हुआ था कुछ? या फिर यह सिर्फ उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री से