Cli

एक नहीं सलमान को है काफी सारी बीमारियां, हेल्थ को लेकर एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा।

Uncategorized

सलमान को हुई कई गंभीर समस्याएं, फिटनेस के लिए की कड़ी मेहनत, चोटों के बीच कैसे फिट रहते हैं सलमान? दबंग खान ने हेल्थ को लेकर किया खुलासा। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपनी फिल्मों और दमदार अंदाज के लिए तो मशहूर हैं ही, लेकिन उनका फिटनेस और शर्टलेस लुक भी हमेशा चर्चा में रहता है।

अब सलमान ने अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर कुछ ऐसी बातें बताई हैं, जिन्हें सुनकर उनके फैंस हैरान हो सकते हैं। उन्होंने खुलासा किया कि जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया जब वह कई चोटों और गंभीर समस्याओं से जूझ रहे थे। साथ ही बताया कि फिट रहने के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की और किन चीजों में बदलाव किए, उसके बारे में भी खुलकर उन्होंने बात की। तो आखिर क्या है सलमान खान का फिटनेस मंत्रा?

आइए जानते हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिट बॉडी और शर्टलेस लुक के लिए जाने जाते हैं। मैंने प्यार किया से लेकर वांटेड और दबंग जैसी फिल्मों में उनका यह अंदाज खूब चर्चा में रहा। लेकिन इस फिटनेस के पीछे सिर्फ बॉडी ही नहीं बल्कि सालों की मेहनत भी शामिल है। सलमान खान हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करन के नौवें सीजन के पहले एपिसोड में मेहमान बनकर पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपनी फिटनेस और हेल्थ से जुड़ी परेशानियों पर भी बात की। उन्होंने बताया कि खुद को फिट रखने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है और अपनी जिंदगी में अच्छी आदतें शामिल करते हुए कुछ बुरी आदतों को कम किया है।

सलमान खान का शर्टलेस लुक लंबे समय से उनके फैंस के बीच पॉपुलर रहा है। शो में करण जौहर ने भी उनके इसी अंदाज और शर्टलेस होने को लेकर सवाल किया। इस पर सलमान ने बताया कि उनके शर्टलेस लुक की शुरुआत फिल्म मैंने प्यार किया से हुई थी। इसके बाद वांटेड जैसी फिल्मों में भी उनका यह अंदाज देखने को मिला। लेकिन सलमान ने यह भी साफ किया कि पर्दे पर दिखने वाली फिट बॉडी के पीछे काफी मेहनत, त्याग और मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। सलमान खान ने अपनी हेल्थ के बारे में बात करते हुए बताया कि उनकी जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया जब उन्हें कई चोटों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि जो लोग मुझे बिना शर्ट के देखना पसंद करते हैं उनके लिए बता दूं कि मेरी लाइफ में एक ऐसा दौर भी आया था जब मुझे कई चोटें लगी थी। उनके लिए ठीक नहीं था। उम्र चाहे जो भी हो मुझे उस हालात में देखना उनके लिए ठीक नहीं था।

मेरा सिर फट गया था। हरर्निया की तकलीफ हो गई थी। मेरा कंधा भी खराब हो गया था और ये सब सुल्तान फिल्म की वजह से हुआ था। घुटने और पीठ में चोट और फिर ट्राईजेमिनल न्यूराल्जिया फिर एनयू रिजम यह सब मेरी उस हालत का कोई बहाना नहीं है। मुझे उस टाइम ऐसा नहीं होने देना चाहिए था। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान अपने टीवी और फिल्म प्रोजेक्ट्स को लेकर लगातार चर्चा में रहते हैं। वह इन दिनों बिग बॉस 20 को होस्ट कर रहे हैं और इसके अलावा वह फिल्म मातृभूमि और मॉन्सर में जल्द नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *