Cli

प्रेमानंद महाराज पर लगे 5 करोड़ के दावे पर विराट कोहली ने दिया तगड़ा जवाब, मचा घमा;सा!न

Uncategorized

विराट कोहली प्रेमानंद महाराज के आश्रम गए लेकिन अब इस मुलाकात पर 5 करोड़ का दावा सामने आ गया है। दावा किया गया है कि विराट कोहली को आश्रम जाने के लिए ₹5 करोड़ दिए गए थे। जैसे ही यह बात सामने आई सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। लेकिन अब विराट कोहली की टीम ने इस दावे पर सीधा जवाब दिया है। टीम ने कहा यह दावा झूठा है।

बेबुनियाद है और इसमें कोई सच नहीं। तो आखिर ₹5 करोड़ वाला दावा कहां से आया? और विराट की टीम ने इस पर क्या कहा? चलिए आपको आसान भाषा में पूरा मामला समझा देते हैं।

दरअसल विराट कोहली अनुष्का शर्मा कई बार प्रेमानंद महाराज से मिलने जा चुके हैं। दोनों को आश्रम में महाराज से आशीर्वाद लेते भी देखा गया। दोनों की मुलाकातों की फोटो वीडियोस सोशल मीडिया पर कई बार वायरल हुए। विराट और अनुष्का की तरफ से इन मुलाकातों को उनकी आस्था और श्रद्धा से जोड़ा गया। लेकिन अब इसी बीच फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा की तरफ से एक बड़ा दावा सामने आया। दावा किया गया कि विराट कोहली को प्रेमानंद महाराज के आश्रम आने के लिए ₹5 करोड़ दिए गए।

अब सोचिए कि विराट कोहली जैसा बड़ा क्रिकेटर और आश्रम जाने के बदले 5 करोड़। जाहिर है इस दावे के सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई। लोग सवाल करने लगे कि आखिर इस दावे में कितनी सच्चाई है। लेकिन इस पूरे मामले में अब विराट कोहली की टीम ने अपना पक्ष साफ कर दिया है। विराट के प्रवक्ता ने इस दावे को पूरी तरह से झूठा, बेबुनियाद और गलत बताया। यानी विराट की टीम साफ कर रही है कि विराट को आश्रम जाने के लिए कोई 5 करोड़ नहीं मिले। प्रवक्ता की मानें तो विराट कोहली प्रेमानंद महाराज से अपनी आस्था और श्रद्धा की वजह से मिलते हैं।

अब यहां ध्यान देने वाली एक बात है। विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कई बार कर चुके हैं। दोनों पहले भी आश्रम जा चुके हैं। इसलिए विराट की टीम का कहना है इन मुलाकातों के पीछे पैसे की बात जोड़ना बिल्कुल गलत है। लेकिन दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर 5 करोड़ वाला दावा काफी तेजी से फैल चुका है। यही वजह है कि अब इस मामले में नया मोड़ ले लिया है। एक तरफ 5 करोड़ का दावा है और दूसरी तरफ विराट कोहली की टीम का साफ इंकार। फिलहाल 5 करोड़ वाले दावे की कोई कंफर्मेशन सामने नहीं आई। इसलिए अभी सिर्फ एक दावा ही माना जाए इसे क्योंकि यह बात साबित नहीं हुई। लेकिन सवाल यही है कि आखिर इतना बड़ा दावा किया क्यों गया?

और अगर विराट की टीम इसे पूरी तरह से गलत बता रही है तो इस दावे के पीछे का आधार क्या है? इन सवालों के जवाब फिलहाल साफ नहीं है। तो प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने को लेकर विराट कोहली पर 5 करोड़ का दावा सामने आया। लेकिन विराट की टीम ने इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *