दोस्तों यूं तो हमारे इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरस्टार हुए हैं। लेकिन आज मैं आपको जिस सुपरस्टार की दास्तान बताने वाला हूं भाई उसको सुनकर तो आप भी यह बात कहोगे कि भाई इस सुपरस्टार ने तो बॉलीवुड के तीन उभरते हुए नए-नए सुपरस्टारों को धूल चटा दिया था अपनी एक फिल्म के माध्यम से ही। तो भाई कौन थे वो सुपरस्टार जिन्होंने भाई बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट खान यानी कि भैया आमिर खान को फिर उसके बाद भैया बॉलीवुड के दबंग खान यानी कि भाई सलमान खान को और उसके बाद भैया बॉलीवुड के अनसंग वॉरियर यानी के भाई वर्सटाइल सुपरस्टार अजय देवगन को भैया बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ा था अपनी एक फिल्म के माध्यम से। तो चलिए आपको यह दास्तान मैं बताता हूं। हेलो फ्रेंड्स, मैं हूं नरेंद्र और मैं आपका एक बार फिर से स्वागत करता हूं हमारे चैनल यानी कि वायरल न्यूज़ जंक्शन में। तो दोस्तों मैं आपसे जिस सुपरस्टार की कहानी बताने वाला हूं ना भाई उस सुपरस्टार को हमारे इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में अंडर रेटेड सुपरस्टार का तमगा मिला है मेरे भाई जो कि भैया बॉलीवुड के लेजेंड कलाकारों में से एक है। दोस्तों जब ये सुपरस्टार बॉक्स ऑफिस पर अपनी बेहतरीन फिल्मों के माध्यम से धमाल मचा रहा था तो उस वक्त भाई बॉलीवुड का असली सुपरस्टार जिसे माना जाता था वो था माना जाता था
वो थे भाई बॉलीवुड के सदी के महानायक यानी कि भाई अमिताभ बच्चन और भाई अमिताभ बच्चन एक तरफ जहां भाई सुपरस्टार का तमंगा लेकर अपने हाथों में बैठे हुए थे वहीं पर इस अंडर रेटेड सुपरस्टार को गरीबों का सुपरस्टार कहा जाता था। जिसने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत में ही अपने पहले फिल्म के माध्यम से 100 करोड़ का बिजनेस करके भाई पूरे इंडियन जनता को भाई डिस्को डांसर बना दिया था। जिसने अपने फिल्मी करियर के शुरुआत में ही भाई नेशनल अवार्ड हासिल कर लिया था। अब भैया जब इतने सारे क्लू मैंने आप लोगों को दे दिया है तो आप समझ ही गए होंगे। मैं बात कर रहा हूं भाई बॉलीवुड के ब्लैक कोबरा बोले तो भाई दादा लेजेंड कलाकार बोले तो भाई मिथुन चक्रवर्ती की जिन्होंने भाई अपने फिल्मी करियर में इतने बड़े-बड़े कारनामे किए हैं ना कि भैया उसके सामने बॉलीवुड के बड़े-बड़े दिग्गज कलाकार पानी मांगते मेरे भाई एक वक्त जब अमिताभ बच्चन विनोद खन्ना शत्रुधन सिन्हा जैसे बेहतरीन कलाकार ऋषि कपूर जैसे बेहतरीन कलाकार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रहे थे भाई ए ग्रेड की फिल्मों के माध्यम से वहीं पर मिथुन चक्रवर्ती जो है वो अपनी बी ग्रेड की फिल्मों के माध्यम से इन सभी बड़े-बड़े सुपरस्टारों को धूल चटा देते थे बॉक्स ऑफिस पर। यानी कि भैया इनके कारनामों को देखकर भाई बॉलीवुड के ये बड़े-बड़े कलाकार भी अचंभित हो जाते थे कि भाई मिथुन ने इस फिल्म के माध्यम से ये कारनामा कैसे कर दिखाया। यानी कि भैया मिथुन को लेकर हम लोग यह बात कहते थे कि भाई अगर पूरे इंडिया के दिलों में अमिताभ बच्चन बसते थे ना भाई उस वक्त सुपरस्टार का तमगा लेकर तो भैया उस वक्त गरीबों के दिलों में अमिताभ बच्चन से ज्यादा अगर किसी की पहुंच थी तो वो थे मिथुन चक्रवर्ती और भाई मिथुन चक्रवर्ती को गरीब अमिताभ से ज्यादा देखना पसंद करते थे। तो भाई उसी मिथुन चक्रवर्ती को लेकर एक दौर हम लोगों ने बॉलीवुड में ऐसा देखा कि भैया उनको लेकर यह बात कही जाने लगी थी 1995 के बाद कि भैया अब मिथुन चक्रवर्ती का
जो वो दौर था ना सुपरस्टार वाला वो खत्म हो चुका है। यानी कि भैया अब मिथुन चक्रवर्ती बॉक्स ऑफिस पर कुछ कारनामा नहीं कर पाएंगे। यानी भैया 1995 के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने अचानक ही बॉलीवुड को यानी कि भैया बॉम्बे को अलविदा कहकर वो ऊंटी चले गए थे जहां पर उनके अपने कई सारे फाइव स्टार होटल हैं और वहीं पर रहते हुए उन्होंने कई सारी फिल्मों के काम को कंप्लीट भी किया गया था। कई सारी फिल्मों के काम को कंप्लीट भी किया था। लेकिन भाई उनकी यह सारी फिल्में उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर लगातार औंधे मुंह गिर रही थी। दोस्तों मुझे आज भी याद है कि जब मिथुन चक्रवर्ती ऊटी शिफ्ट हो गए थे तो भाई वहां से उनकी एक के बाद एक कई सारी फिल्में बैक टू बैक सिनेमाघरों में रिलीज हो रही यानी कि भैया एक दौर तो हम लोगों ने मिथुन का ऐसा देखा था कि भैया उनकी एक फिल्म सिनेमाघरों में लगी हुई होती थी कि भैया उनकी दूसरी फिल्म की घोषणा उनकी उसी फिल्म के साथ हो जाती थी कि भाई अगले हफ्ते मिथुन चक्रवर्ती की यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यानी कि भाई एक महीने में मिथुन चक्रवर्ती ने भाई एक नहीं दो नहीं तीन नहीं चार नहीं पांच नहीं छह-छह फिल्में दी थी। भैया एक दौर ऐसा आ गया था कि भैया एक ही साथ उनकी दो फिल्में भी सिनेमाघरों में रिलीज होती थी। और भाई उनकी ये फिल्में उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर कोई बेहतरीन कारनामा नहीं कर रही थी। और भाई इसी दौरान मिथुन चक्रवर्ती की एक ऐसी फिल्म सिनेमाघरों में आई जिसे डिस्ट्रीब्यूटरों ने उनकी बाकी फिल्मों की तरह ही नेगलेक्ट कर दिया कि भाई ये फिल्म भी उनकी बॉक्स ऑफिस पर कोई कारनामा नहीं कर पाएगी। इस फिल्म को हम सिनेमाघरों में लगाएंगे। तो भाई इससे हमें नुकसान ही होगा। तो भाई इस नुकसान से बचने के लिए हमें जाना चाहिए रंगीला के साथ। हमें जाना चाहिए गुंडा राज के साथ और हमें जाना चाहिए भाई वीरगति के साथ। यानी कि भाई मैं बात कर रहा हूं 1995 की जब भैया सितंबर के महीने में मिथुन चक्रवर्ती की एक फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी जो कि भाई इतिहास रचने के लिए तैयार थी। लेकिन भाई इस इतिहास की भनक जो है वो ना तो एग्जीक्यूटरों को हो पाई और ना ही डिस्ट्रीब्यूटरों को हो पाई। यानी कि भाई एग्जीकटर और डिस्ट्रीब्यूटर जिस मिथुन चक्रवर्ती से लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे थे उन लोगों ने मिथुन के फिल्म को नेगलेक्ट कर दिया यह कहते हुए कि भाई ये फिल्म कहां टिक पाएगी रंगीला के सामने ये फिल्म कहां टिक पाएगी गुंडा राज के सामने और ये फिल्म कहां टिक पाएगी भाई सलमान खान की वीरगति के सामने। यानी कि भाई आपको याद ही होगा कि 8 सितंबर को आमिर खान के फिल्म रंगीला की एंट्री हुई थी बॉक्स ऑफिस पर और इसी फिल्म के साथ भाई अजय देवगन की फिल्म गुंडा राज की भी एंट्री हुई थी। तो भाई रंगीला ने तो बॉक्स ऑफिस पर एंट्री मारकर भैया शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन भैया गुंडा राज जो है मुझे आज भी याद है कि बॉक्स ऑफिस पर आकर कोई खास कारनामा नहीं कर पाई थी। इन दोनों फिल्मों को तो मैंने भैया पहले दिन पहले शो में ही देखा था भाई अपने शहर के सिनेमाघर में यानी कि भाई पायल सिनेमा में एक फिल्म पायल सिनेमा में लगी थी रंगीला और गुंडा राज जो थी ना भैया वो करीम टॉकीज में लगी थी तो भाई इन दोनों फिल्मों को मैंने सेम डे ही देखा था पहले रंगीला को मैंने देखा और उसके बाद भाई जाकर आफ्टरनून के शो में मैंने गुंडा राज को देखा था। तो भाई उस वक्त मुझे रंगीला काफी अच्छी लगी थी और गुंडा राज एक एवरेज टाइप की कहानी मुझे लगी थी। यानी कि उस कहानी में कुछ ऐसा नजर नहीं आया था जिसको देखकर हम लोग ये बात कहें कि भाई अजय देवगन और काजोल की ये जोड़ी जो है वो एक एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी कहानी लेकर आई है। वो एक टिपिकल मसाला मूवी थी। तो भाई गुंडा राज के साथ तो भैया बहुत ही बुरा हुआ। अजय देवगन की वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और वो फिल्म सीधा-सीधे बॉक्स ऑफिस पर धराशाई हो गई।
तो भाई उस वक्त यह बात कही जाती थी सिनेमाघरों को लेकर कि भैया एग्जीकटर और डिस्ट्रीब्यूटर इस बात पर उस वक्त ज्यादा यकीन करते थे कि भाई जो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी उस फिल्म को सिनेमाघरों में लंबे वक्त तक रखा जाएगा। यानी कि भाई जो फिल्म उन्हें अच्छा मुनाफा कमा के देगी उस फिल्म के साथ वो लोग लंबे वक्त तक रहेंगे। यानी भैया उस वक्त कोई ऐसा क्राइटेरिया नहीं होता था कि भाई एग्जीक्यूटर डिस्ट्रीब्यूटर ने इस फिल्म का राइट खरीद लिया है तो वो इस फिल्म को इसी डेट पर रिलीज़ करेंगे। यानी कि भैया उस वक्त फिल्मों का रिलीज डेट जो था वो आगे पीछे भी हो जाता था फिल्मों के प्रदर्शन के हिसाब से। तो भाई जब गुंडा राज बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई तो उसी वक्त यह बात कही जाने लगी कि भैया इसके बाद बॉलीवुड की जो आने वाली अगली फिल्म है यानी कि भैया सलमान खान की फिल्म वीरगति वो बॉक्स ऑफिस पर आकर शानदार प्रदर्शन करेगी जो कि भैया उसी महीने 21 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यानी कि भैया एग्जीकटर और डिस्ट्रीब्यूटर जो है वह इन्हीं तीनों फिल्मों के ऊपर चर्चा करते रह गए और उन्होंने भाई मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म यानी कि भैया जल्लाद को जो कि भैया 15 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी उसको पूरी तरह से नेगलेक्ट कर दिया कि यार ये फिल्म कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाएगी और इसी वजह से जल्लाद को मेन स्ट्रीम के जितने भी बड़े-बड़े सिनेमाघर थे ना उसमें कोई अच्छा जगह नहीं मिल पाया। यानी कि भैया सारे बड़े-बड़े स्क्रीन जो है वो आमिर, अजय और सलमान खान की ही फिल्मों को दे दी गई। और भाई जल्लाद को वो सिनेमाघर दिए गए जहां पर भैया अक्सर पुरानी फिल्में ही लगती थी। और भाई इस फिल्म को रिमोट इलाकों में ही ज्यादा स्क्रीन मिले। मेन स्ट्रीम में उस वक्त ज्यादा भैया इसको स्क्रीन नहीं मिल पाया। और यही वजह रहा कि भाई जल्लाद को लेकर उस वक्त खबरों का बाजार गर्म नहीं हो पाया। लेकिन भाई जब जल्लाद की एंट्री हुई बॉक्स ऑफिस पर और इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती ने जिस तरह से भाई नेगेटिव किरदार निभाया अमावस वाला उसको देखकर तो भैया पब्लिक शॉक्ड हो गई कि भाई इतनी बेहतरीन फिल्म आई है सिनेमाघरों में जिसमें मिथुन का इतना पावरफुल परफॉर्मेंस हमें देखने को मिल रहा है। तो भाई इस फिल्म को मेन स्ट्रीम के सिनेमाघरों में जगह क्यों नहीं दी गई? यानी कि भाई एक तरफ रंगीला जो है वो मुख्य शहरों में तो अच्छा प्रदर्शन कर रही थी लेकिन भाई रिमोट इलाकों में इस फिल्म को उतना अच्छा बन नहीं मिला लेकिन भाई मिथुन की फिल्म जल्लाद को देखने के लिए पब्लिक का तांता जो है वो रिमोट इलाकों के सिनेमाघरों में टूट पड़ा मेरे भाइयों और इस फिल्म को रिमोट इलाकों से इतना जबरदस्त कलेक्शन मिलने लगा कि भाई उसके बाद एग्जीक्यूटर और डिस्ट्रीब्यूटर की आंखें खुल गई कि भाई अचानक मिथुन चक्रवर्ती ने ऐसी कौन सी फिल्म ऑडियंस के बीच में रख दी है जिसको लेकर ऑड ऑडियंस इतनी क्रेजी हो गई है,
पागल हो गई है। और भाई इसी बात को ध्यान में रखते हुए भाई उस वक्त एग्ज़कटर और डिस्ट्रीब्यूटरों ने यह बड़ा फैसला लिया कि भाई जो स्क्रीन गुंडा राज से ले लिए गए हैं क्योंकि भैया गुंडा राज उस वक्त अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी बॉक्स ऑफिस पर तो भैया वो स्क्रीन जल्लाद को दे दिया जाए और भाई जैसे ही वो स्क्रीन जल्लाद को दिए गए कि भाई जल्लाद जो है वो रिमोट इलाकों से निकल कर भाई मेन स्ट्रीम के जितने भी सिनेमाघरों में है भाई तबाही मचाने लगी। ठीक इस फिल्म के एक हफ्ते बाद जब सलमान खान के फिल्म वीरगति आई तो लोगों को ऐसा लगा कि भाई वीरगति और रंगीला जो है वो जल्लाद का क्रेज जो है वो बॉक्स ऑफिस पर गिरा देगी। लेकिन फिर क्या हुआ? 21 सितंबर को जब 1995 में सलमान खान की फिल्म वीरगति आई तो भाई वो पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर वीरगति को प्राप्त हो गई। मेरे भाई यारिंग या पब्लिक ने उस फिल्म को भी गुंडा राज की तरह नेगलेक्ट कर दिया और उसके बाद भाई जो खेल खेला जल्लाद ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में उसको देखकर तो भैया पूरा इंडियन फिल्म इंडस्ट्री ठीक वैसे ही हिल गया जैसे कि भैया दलाल के माध्यम से मिथुन चक्रवर्ती ने तबाही मचाया था सिनेमाघरों में और यह फिल्म भाई 1995 की इतनी जबरदस्त हिट फिल्म साबित हुई कि भैया इस फिल्म के लिए मिथुन चक्रवर्ती को भाई उस साल मुख्य विलेन का अवार्ड मिला था मेरे भाई। मुख्य विलेन का अवार्ड उनको दिया गया उनके बेहतरीन परफेंस को देखने के बाद। तो भाई इस तरह से बॉलीवुड के इस लेजेंड कलाकार ने भाई एक ही फिल्म के माध्यम से सलमान, आमिर और अजय को बॉक्स ऑफिस पर पानी पिला दिया था और भाई एग्जीकटर और डिस्ट्रीब्यूटर को उनकी हैसियत बता दी थी कि भैया वो हल्के में लेने की गलती कभी भी मत करना। तो बॉलीवुड से जुड़े और भी कई सारे खबरों को जानने के लिए हमारे चैनल यानी कि वरुण ज्शन को सब्सक्राइब करना ना भूलिएगा और हमारे अपडेट्स को जानने के लिए बेल आइकन को जरूर दबाइएगा।