Cli

बॉलीवुड में पसरा मातम मशहूर फिल्म मेकर कुकु कोहली का निधन!

Uncategorized

फिल्मी दुनिया से एक बार फिर ऐसी खबर सामने आई जिसने सिनेमा पसंद करने वाले लोगों को दुखी कर दिया। दिग्गज फिल्म मेकर कुकू कोहली अब हमारे बीच नहीं रहे। 77 साल की उम्र में उनके निधन की खबर सामने आई और इसे सुनकर फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई हैरान रह गया। कुकू कोली वो नाम है जिन्हें लोग खासतौर पर फूल और कांटे के लिए याद करते हैं। इसी फिल्म से अजय देवगन ने बॉलीवुड में कदम रखा था और फिल्म ने उन्हें रातोंरात पहचान दिला दी।

बताया जा रहा है कि कुकू कोहली को अचानक हार्ट अटैक आया। उनके दोस्त और फिल्म मेकर अशोक पंडित ने उनके निधन की खबर को शेयर किया। उन्होंने बताया कि कुकू को पहले से कोई बीमारी नहीं थी और वह बिल्कुल ठीक थे। ऐसे में अचानक उनके जाने की खबर ने सबको चौंका दिया।

कुकू कोहली ने अपने लंबे करियर में कई फिल्मों का डायरेक्शन किया। फूल और कांटे के अलावा उन्होंने सुहाग, हकीकत, जुल्मी, अनाड़ी नंबर वन और यह दिल आशिकाना जैसी फिल्में बनाई। उनकी फिल्मों का अपना एक अलग अंदाज था और एक टाइम पर उनकी फिल्में ऑडियंस के बीच काफी पसंद की जाती थी। आज कुकू कोहली हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी फिल्में और उनका काम हमेशा लोगों को उनकी याद दिलाता रहेगा। खास बात यह भी है कि कुकू कोहली ने अजय देवगन के करियर की शुरुआत में एक बड़ा रोल निभाया।

फूल और कांटे जैसी फिल्में बनाकर अजय देवगन के करियर की सबसे यादगार फिल्मों को बनाया। कुकू कोहली की आखिरी फिल्म वो तेरा नाम था। साल 2004 में आई थी। इसके बाद भी वह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे। एक कलाकार और फिल्म मेकर का जाना हमेशा एक बड़ी कमी छोड़ जाता है। कुकू कोहली पहले भी अपने पीछे फिल्मों की ऐसी यादें छोड़ गए हैं जिन्हें ऑडियंस लंबे टाइम तक नहीं भूलेंगी। कुकू कोहली को भावपूर्ण श्रद्धांजलि उनकी फिल्में और उनका काम हमेशा उन्हें हमारे बीच जिंदा रखेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *