Cli

अमिताभ बच्चन को इस आदत के लिए जया बच्चन से पड़ती है बेहद डांट, जानकर दंग रह जाएंगे।

Uncategorized

वैसे तो जया बच्चन का गुस्सा स्वभाव बहुत ही मशहूर है। मीडिया से लेकर नेता तक किसी पर भी गुस्सा कर देती है जिसके वीडियो भी काफी वायरल हुई लेकिन हाल ही में केबीसी के नए सीजन में बिग थी यानी कि अमिताभ बच्चन ने भी उनके स्वभाव की चर्चा की है और बताया है कि उनको अपनी बीवी से किस बात पर डांट पड़ती है।

जया बच्चन को देवी जी नाम से संबोधन करते हुए अपने घर का माहौल बताया और कहां की जब वह और अभिषेक बच्चन खेल देखने में व्यस्त रहते हैं तो जया उन्हें टीवी बंद करने के लिए कहती हैं। इसके बाद अमिताभ और अभिषेक ने इसका एक मजेदार समाधान भी निकाल लिया है। उन्होंने बताया कि घर में एक अलग टीवी रखा गया है, जिस पर वे देर रात तक खेल देख सकते हैं।

बिग बी ने बताया कि जब रात ज्यादा हो जाती है तो वह जया से आराम करने के लिए कहते हैं। जया के नीचे चले जाने के बाद अमिताभ और अभिषेक हेडफोन लगाकर फुटबॉल या क्रिकेट देखते हैं, ताकि टीवी की आवाज से किसी की नींद न खुले। हालांकि, अमिताभ ने बताया कि मैच के रोमांच में कई बार वह खुद को रोक नहीं पाते और जोश में चिल्ला उठते हैं। ऐसे में घर के बाकी लोग घबरा जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *