Cli

कंगना राणावत पर क्यों लाल पिले हुए बाबा रामदेव?

Uncategorized

कंगना रनौत अपने स्टेटमेंट को लेकर पहले ही सोशल मीडिया पर आग लगा चुकी हैं। लेकिन अब इस पूरी कंट्रोवर्सी में एंट्री हुई है बाबा रामदेव की जिसने माहौल को और ज्यादा गर्म कर दिया है। दरअसल जेंजी को लेकर कंगना ने बयान दिया था और अब उसी पर बाबा रामदेव ने सवाल उठाए हैं और कहा है कि युवाओं के लिए इस तरह के शब्द सही नहीं है। दरअसल कंगना ने कुछ वक्त पहले युवाओं को लेकर गटर जनरेशन जैसा कमेंट किया था। बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा था

कि उनका निशाना सारे जेंजी [संगीत] नहीं बल्कि कुछ खास लोग हैं। उन्होंने अपने बयान पर सफाई भी दी और बताया था कि उनका बयान कुछ खास लोगों के लिए है। ऐसा कंगना बोलती नजर आई थी। अब बाबा रामदेव ने कंगना के इसी बयान से अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को इस तरह के शब्दों से बुलाना ठीक नहीं है। उनकी मानें तो ऐसी लैंग्वेज से नई पीढ़ी को लेकर एक गलत माहौल बनता है।

बाबा रामदेव ने कंगना के बयान को लेकर माइंडसेट पर ही सवाल उठा दिए और कहा कि इस तरह की बातें उनकी पॉलिटिकल पार्टी को भी सुननी चाहिए और इस पर ध्यान देना चाहिए। यानी कि अब यह मामला सिर्फ सोशल मीडिया डिबेट तक नहीं रहा बल्कि इस पूरे मामले में पब्लिक फिगर्स की भी एंट्री हो गई है और बयानबाजी और ज्यादा तेज हो गई है। इस पूरी कंट्रोवर्सी का दूसरा एंगर भी काफी ज्यादा इंटरेस्टिंग है। दरअसल कंगना पहले ही साफ कर चुकी हैं कि उनका कमेंट हर युवा के लिए नहीं था। उनका कहना है कि उन्होंने खास लोगों और जो प्रोटेस्टर थे उसमें से कुछ चुनिंदा लोगों के लिए इस तरह का कमेंट किया था जिन्हें अब जेंजी के नाम से जोड़ा जा रहा है जो कि ऐसा नहीं था।

यानी कि एक तरफ कंगना अपने बयान को एक्सप्लेन करती हुई नजर आ रही हैं तो दूसरी तरफ बाबा रामदेव हैं जो उनके शब्दों पर ही सवाल उठा रहे हैं। अब लोगों की नजर इस सोशल मीडिया पर है कि आखिरकार यह कंट्रोवर्सी और आगे कितनी आग लगाती है? क्या कंगना अपने बयान पर एक बार फिर से कोई सफाई देती नजर आएंगी या बाबा रामदेव की बात के बाद यह मामला शांत हो जाएगा। लेकिन इन सबके बीच इतना तो जरूर है कि जेंजी को लेकर शुरू हुई यह कंट्रोवर्सी अब कंगना बनाम बाबा रामदेव में बदल गई है। अब देखना यह होगा कि अगला जवाब कंगना का क्या होता है? कंगना बाबा रामदेव पर किस तरह से निशाना साधती हैं या फिर इस मामले को शांत करने की कोशिश करती हैं। आपको क्या लगता है? आप हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा कि बाबा रामदेव के कंगना पर इस रिएक्शन को आप किस नजरिए से देखते हैं। [संगीत] [संगीत]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *