फिर फैमिली कोर्ट पहुंची सुनीता आहूजा, की हाफ पिछले दिनों से सुनीता और गोविंदा कि रिश्तो को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है एक तरफ गोविंद जो अपनी अपकमिंग फिल्म रूपा के लिए एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार के साथ व्यस्त है तो दूसरी तरफ सुनीता आहूजा की इन दोनों के अफेयर को लेकर बयान से बयान दिए जा रहे हैं।
अभी तक उसे बयां की कोई भी असलियत सामने नहीं आई है ऐसे एक बार फिर सुनीता आहूजा को फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया है।गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने अब पुष्टि की है कि सुनीता आहूजा ने गोविंदा के खिलाफ तलाक का मुकदमा वापस ले लिया है।उन्हें मुंबई के बांद्रा स्थित अदालत में देखा गया, हालांकि इसका कारण स्पष्ट नहीं है। सुनीता आहूजा की ओर से लंबे समय से गंभीर आरोप और विवादास्पद बयानबाजी होती रही है, जिस पर गोविंदा समय-समय पर प्रतिक्रिया देते रहे हैं।
उन्होंने एनडीटीवी से कहा, “लेकिन एक बार मामला अदालतों तक पहुंच जाए तो पूरी दुनिया को पता चल जाता है। क्या दुनिया को यह जानना ज़रूरी था? बिल्कुल नहीं। पारिवारिक मामले परिवार के भीतर ही रहने चाहिए। कई मामले बैठकर बातचीत करने से सुलझ जाते हैं। अगर आज केस वापस लेना ही था तो इसे दायर ही क्यों किया गया? यह बात मुझे बहुत दुख देती है। हम तमाशा क्यों बन गए?”
गोविंदा की फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं है। यह सब कुछ मिनट पहले ही हुआ है। उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं है। ईश्वर सभी को विवेक और समझदारी प्रदान करें। यही सबसे महत्वपूर्ण है। मैं सभी के लिए – गोविंदा के लिए, सुनीता के लिए, बच्चों के लिए, सभी के लिए अच्छी बातें कह रहा हूँ,” शशि सिन्हा ने अपनी बात समाप्त की