Cli

पिता पर था करोड़ों का कर्ज, कॉलेज छोड़ बना ड्राइवर; अभिषेक बच्चन की जिंदगी का सबसे हैरान करने वाला सच!

Uncategorized

पिता पर था 90 करोड़ का कर्ज, कॉलेज छोड़ बना ड्राइवर;क्या आपको पता है कि जिस इंसान को पूरी दुनिया बॉलीवुड का सबसे बड़ा फ्लॉप एक्टर कहती थी, उसी इंसान ने चुपचाप एक ऐसा बिजनेस अंपायर खड़ा कर लिया जिसने शाहरुख, सलमान और अक्षय कुमार की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया। मेरे गांव में कहावत है। जब लोग तुम्हारे खिलाफ बोलने लगे। समझ लो तरक्की कर रहे हो। क्या आपको पता है कि जब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन पाई-पाई को मोहताज हो गए थे, तब उनके इसी बेटे ने अपनी पढ़ाई छोड़कर कैसे पूरे परिवार को सड़क पर आने से बचाया था? और आखिर कैसे फिल्मों की चकाचौंध से दूर इस इंसान ने जमीन, स्टार्टअप्स और खेलों की दुनिया में अपना ऐसा तेज दिमाग लगाया कि आज हार्व और आईआईएम जैसे बड़े संस्थान भी इसके बिजनेस मॉडल की केस स्टडी कर रहे हैं। दोस्तों आज हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के सबसे अंडररेटेड लेकिन फाइनेंस की दुनिया के सबसे शातिर खिलाड़ी अभिषेक बच्चन की। जब भी बॉलीवुड के सबसे अमीर और सबसे ताकतवर सितारों की बात होती है तो नाम आते हैं शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार। लेकिन इन सब में एक नाम हमेशा दब जाता है और वो नाम है अभिषेक बच्चन। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाता है। मीम बनाए जाते हैं। फ्लॉप एक्टर, अमिताभ का बेटा, नेपोटिज्म का शिकार यह सब टैग उन पर चिपका दिए गए। लेकिन जबकि इंटरनेट पर यह सब चल रहा था, तब असल दुनिया में एक बिल्कुल अलग खेल खेला जा रहा था। अभिषेक बच्चन चुपचाप बिना किसी शोर के एक के बाद एक ऐसे बिजनेस मूव्स कर रहे थे जिन्हें देखकर आज फाइनेंस की दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गज भी दंग हैं।

इस पूरी कहानी को समझने के लिए हमें वक्त को थोड़ा पीछे ले जाना होगा। अभिषेक बच्चन का जन्म 5 फरवरी 1976 को मुंबई में हुआ। एक तरफ पिता अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन और दूसरी तरफ मां जया बच्चन। इंडस्ट्री की एक दिग्गज अदाकारा। ऐसे घर में पैदा होना किसी के लिए भी एक बहुत बड़ा प्रिविलेज होता है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि अभिषेक के अंदर बचपन से ही एक अलग तरह की आग जल रही थी। शुरुआती पढ़ाई के बाद उन्हें स्विट्जरलैंड के बेहद प्रेस्टीजियस इगलोन कॉलेज भेजा गया। इसके बाद उन्होंने अमेरिका के बॉस्टन यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। लिबरल आर्ट्स और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के लिए। उस वक्त अभिषेक बच्चन का सपना बॉलीवुड का सुपरस्टार बनना बिल्कुल नहीं था। वो एक बड़ा बिजनेसमैन बनना चाहते थे। बिजनेस मैनेजमेंट, फाइनेंस, कॉर्पोरेट स्ट्रक्चर इन सब चीजों में उनकी गहरी दिलचस्पी थी। वो अमेरिका में एक सक्सेसफुल एंटरप्रेन्योर बनने की राह पर थे। लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था। 90 के दशक का आखिरी दौर था जब अभिषेक बॉस्टन में अपने सुनहरे सपने बुन रहे थे। तब हजारों किलोमीटर दूर मुंबई में एक भयानक तूफान आ रहा था। अमिताभ बच्चन ने कुछ साल पहले एक बहुत बड़ी कंपनी शुरू की थी। एबीसीएल यानी अमिताभ बच्चन कॉरपोरेशन लिमिटेड। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बड़ा नाम, बड़ी प्लांस, बड़े प्रोजेक्ट्स लेकिन खराब मैनेजमेंट, गलत फैसलों और एक के बाद एक फ्लॉप प्रोजेक्ट्स की वजह से यह कंपनी दिवालिया होने की कगार पर आ गई। हालात इतने बुरे हो गए थे कि जिस अमिताभ बच्चन के बंगले के बाहर कभी निर्माताओं की लाइन लगती थी, उन्हें अब अपने घर का खर्च चलाने के लिए अपने ही घर के स्टाफ से पैसे उधार लेने पड़ रहे थे। ₹90 करोड़ का कर्ज, 55 से ज्यादा कानूनी मुकदमे और रोज जूहू के बंगले प्रतीक्षा के बाहर आकर लेनदार गालियां और धमकियां देते थे। जब बोस्टन में पड़ रहे अभिषेक को इस सब की खबर लगी तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में उन्होंने खुद कहा था मैं बोस्टन में आराम से बैठकर अपनी जिंदगी नहीं जी सकता था। जब मुझे पता चला कि मेरे पिता को यह भी नहीं पता था कि आज रात के खाने का इंतजाम कैसे होगा। यह सुनकर किसी का भी दिल पसीज जाए। और इसी एक एहसास ने अभिषेक बच्चन की पूरी जिंदगी बदल दी। अभिषेक ने बॉस्टन से अपने पिता को फोन मिलाया और उन्होंने कहा, पापा, मैं अपनी पढ़ाई बीच में छोड़कर वापस आना चाहता हूं। कम से कम आपको यह तसल्ली होगी कि इस बुरे वक्त में आपका बेटा आपके साथ खड़ा है। फोन के दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन का गला रंध गया। लेकिन अमिताभ ने बेटे को भावनाओं में बहने से पहले एक प्रैक्टिकल बात कही। ठीक है वापस आ जाओ।

लेकिन पहले हिंदी अच्छे से सीख लो क्योंकि यहां तुम्हारा शेक्सपियर कोई काम नहीं आएगा। और बस अभिषेक ने बॉस्टन यूनिवर्सिटी की अपनी बिजनेस और आर्ट्स की डिग्री को बीच में ही छोड़ दिया। सामान्य बांधा और वह अमेरिका की शानदार जिंदगी छोड़कर वापस उसी मुंबई आ गए। जहां संघर्ष और ताने उनका इंतजार कर रहे थे। मुंबई वापस आने के बाद अभिषेक के पास दो रास्ते थे। या तो घर बैठकर स्टार किड होने का फायदा उठाएं या फिर मेहनत करके इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाएं। उन्होंने दूसरा रास्ता चुना। 2010 में दिए एक बाफटा इंटरव्यू में अभिषेक ने जो खुलासा किया वह पूरी दुनिया को चौंका गया। उन्होंने बताया कि वह किसी राजकुमार की तरह बॉलीवुड में लॉन्च नहीं हुए बल्कि वह एक प्रोडक्शन बॉय के तौर पर काम करते थे। सेट पर क्रू के लिए चाय बनाना, शूटिंग शुरू होने से पहले स्टूडियो साफ करना यही उनका काम था। और बस यही नहीं खुद को व्यस्त रखने के लिए और फिल्म इंडस्ट्री को करीब से समझने के लिए वो एक्टर अरशद वारसी के पर्सनल ड्राइवर भी बन गए थे। जरा सोचिए सदी के महानायक का बेटा जो बोस्टन यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट था वह चिलचिलाती धूप में मुंबई की सड़कों पर किसी और एक्टर की गाड़ी चला रहा था। इसके बाद उन्हें पहला फुल टाइम काम मिला। टिन्नी आनंद के डायरेक्शन में बन रही फिल्म मेजर साहब 1998 में जिसमें मेन एक्टर खुद अमिताभ बच्चन और अजय देवगन थे। लेकिन दोस्तों अभिषेक की मुश्किलें सिर्फ बाहरी संघर्ष तक सीमित नहीं थी। वो एक ऐसी अंदरूनी जंग भी लड़ रहे थे जिसके बारे में सालों तक किसी को कुछ पता ही नहीं था। जब अभिषेक महज 9 साल के थे तब उन्हें डिस्लेक्सिया का पता चला। यानी एक ऐसी लर्निंग डिसेबिलिटी जिसमें पढ़ना, लिखना और अक्षरों को समझना बेहद मुश्किल होता है। अक्षर उन्हें उल्टे और नाचते हुए दिखाई देते थे। इस बीमारी ने उनके आत्मविश्वास को गहरी चोट पहुंचाई। बाद में करियर के शुरुआती दौर में स्क्रिप्ट पढ़ना और डायलॉग याद करना ये सब उनके लिए एक बड़ी चुनौती था। लेकिन उन्होंने अपनी इस कमजोरी को कभी अपनी हार का बहाना नहीं बनने दिया। लगातार मेहनत करते रहे। साल 2000 में जेपी दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी आई। अभिषेक की डेब्यू फिल्म, साथ में थी करीना कपूर। बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्मेंस ठीक-ठाक रही। लेकिन अभिषेक के अभिनय को क्रिटिक्स ने नोटिस किया। लेकिन इसके बाद के 3 साल एक के बाद एक फ्लॉप। मीडिया ने उन्हें सिरे से खारिज कर दिया। फ्लॉप एक्टर का टैग चिपका दिया गया। अभिषेक खुद बताते हैं कि उस दौर में वह इतने निराश हो गए थे कि घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था। लेकिन उन्होंने एक काम किया। अपने सबसे खराब रिव्यूज को अपने कमरे के शीशे पर चिपका दिया ताकि हर सुबह उन्हें देखकर अपनी गलतियों पर काम कर सकें। यह था उनका जज्बा। साल 2004 यह साल अभिषेक बच्चन की जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बना। एक नहीं दो बड़ी धमाकेदार घटनाएं हुई इस साल। पहली मनी रत्नम की फिल्म युवा। इसमें अभिषेक ने लल्लन सिंह का किरदार निभाया। एक खूंखार गुस्सैल और बिगड़ैल गुंडा। पर्दे पर उनका यह रॉ और इंटेंस अभिनय देखकर क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों सन्न रह गए। रातोंरात वो एक सीरियस एक्टर की कतार में आ गए। यशराज की धूम, एसीपी जय दीक्षित के किरदार में वो स्टाइल, वो स्वैगर दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। यह अभिषेक के करियर की पहली सोलो ब्लॉकबस्टर थी जिसने कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। इसके बाद एक के बाद एक बंटी और बबली, सरकार और खासकर गुरु में उन्होंने धीरूभाई अंबानी से इंस्पायर्ड किरदार गुरुकांत देसाई निभाया। और यह परफॉर्मेंस आज भी उनके करियर की सबसे शानदार परफॉर्मेंस मानी जाती है।

अभिषेक बच्चन ने साबित कर दिया था कि वह किसी से कम नहीं है। लेकिन दोस्तों, पर्दे पर एक्टिंग करते हुए अभिषेक का बिजनेस दिमाग भी उतनी ही तेजी से काम कर रहा था। फिल्मों की शूटिंग के साथ-साथ वह चुपचाप अपने पिता की दिवालिया हो चुकी कंपनी एबीसीएल को भी संभाल रहे थे। जिस कंपनी ने परिवार को 90 करोड़ के कर्ज में डुबो दिया था, अभिषेक उसे वापस खड़ा करने की ज़िद थान चुके थे। युवा के रिलीज होने तक अभिषेक की सटीक कॉर्पोरेट स्ट्रेटजी और अमिताभ बच्चन की कौन बनेगा करोड़पति से हुई कमाई की बदौलत कंपनी अपने सभी कर्जों से पूरी तरह उभर चुकी थी। कंपनी को नया नाम मिला ए बी कॉर्p और अभिषेक के नेतृत्व में इस प्रोडक्शन हाउस ने नई उड़ान भरी। 2009 में आई आर बलकी की फिल्म पा जिसमें अभिषेक ने खुद अपने पिता के पिता का किरदार निभाया। यह एक बहुत बड़ा रिस्क था। लेकिन यह दांव बिल्कुल सटीक बैठा। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और इसे चार नेशनल अवार्ड्स मिले। इसके बाद बुड्ढा होगा तेरा बाप जिसने रिलीज से पहले ही सेटेलाइट राइट्स बेचकर मुनाफा कमा लिया था और सरकार तीन घूमर जैसी फिल्मों ने एबी कॉर्ब की आर्थिक नींव को और भी मजबूत बना दिया। अब आता है वह हिस्सा जो इस पूरी कहानी का सबसे रोमांचक चैप्टर है। साल 2011 अभिषेक ने एक ऐसा कदम उठाया जिसे उस वक्त बहुत कम लोग समझ पाए थे। उन्होंने गुजरात के शाहपुर गांव में एक जमीन खरीदी। 5.72 एकड़ और कीमत थी मात्र ₹7 करोड़। अब सोचिए मुंबई के बांद्रा या जूहू में करोड़ों के फ्लैट खरीदने वाले बाकी बॉलीवुड सितारे तब अभिषेक के इस फैसले को शायद अजीब मानते होंगे। आखिर गुजरात के एक गांव में जमीन लेने का क्या फायदा? लेकिन अभिषेक को पता था यह जमीन गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री के सबसे प्रोजेक्ट गिफ्ट सिटी गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी के ठीक पास है और साबरमती रिवर फ्रंट के सामने है। यह डील बेहद शांत और गुप्त तरीके से एबीसीएल के तत्कालीन मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव ने पूरी करवाई। उस वक्त गिफ्ट सिटी सिर्फ कागजों पर एक ड्रीम प्रोजेक्ट था। चारों तरफ धूल फांकते खाली मैदान थे। अभिषेक बच्चन के बिजनेस करने की सबसे बड़ी स्ट्रेंथ है। धैर्य वो शॉर्ट टर्म फायदे के पीछे नहीं भागते। उन्होंने वह 5.72 एकड़ जमीन खरीद कर लैंड बैंकिंग की स्ट्रेटजी अपनाई और पूरे 15 साल तक गिफ्ट सिटी के विकसित होने का इंतजार किया। जैसे-जैसे साल बीतते गए, गिफ्ट सिटी एक ग्लोबल फाइनेंसियल और आईटी हब बनता गया। बड़े-बड़े इंटरनेशनल बैंक्स, एक्सचेंजेस और आईटी कंपनीज ने वहां अपने दफ्तर खोले और 2026 में जो जमीन 7 करोड़ में खरीदी थी, उसकी अनुमानित कीमत बाजार में ₹210 करोड़ पार कर गई। यानी 3000% का रिटर्न। बिजनेस की दुनिया के दिग्गजों ने माना कि यह रिटर्न बॉलीवुड की किसी भी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म के मुनाफे से कई गुना ज्यादा है। लेकिन अभिषेक सिर्फ जमीन खरीद कर बेचने वाले इन्वेस्टर नहीं हैं। जनवरी 2026 में उन्होंने रियलस्टेट की दुनिया में एक नए चैप्टर की शुरुआत की। उन्होंने यह जमीन सीधे बेचने के बजाय मुंबई के जाने-माने रियलस्टेट डेवलपर आनंद पंडित की कंपनी श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियलिटी लिमिटेड के साथ एक ऐतिहासिक समझौता किया। यही वह आनंद पंडित हैं जिनके साथ अभिषेक की दोस्ती फिल्म द बिग बुल के निर्माण के दौरान गहरी हुई थी। यह एक प्रॉफिट शेयरिंग एग्रीमेंट है। उस 210 करोड़ की जमीन पर अब 10 लाख स्क्वायर फीट से भी बड़ा एक अल्ट्रा लग्जरी मिक्स यूज़ प्रोजेक्ट बनेगा। जिसमें प्रीमियम घर मल्टीीनेशनल कंपनीज के ए ग्रेड ऑफिस और हाई एंड रिटेल स्पेस होंगे। सबसे खास बात जमीन पूरी तरह अभिषेक के ओनरशिप में रहेगी और निर्माण का पूरा खर्च आनंद पंडित की कंपनी उठाएगी। यह विशाल प्रोजेक्ट तो उनके रियलस्टेट एंपायर का बस एक हिस्सा है। जूहू स्थित उनका खानदानी बंगला वत्सा जो पहले सिटी बैंक को किराए पर था। अब भारत के सबसे बड़े बैंक SBI को 15 साल की लंबी लीज पर दे दिया गया है। उस बंगले के सिर्फ ग्राउंड फ्लोर की प्रॉपर्टी का मंथली किराया है 18.90 लाख और इस एग्रीमेंट में यह शर्त भी है कि हर 5 साल में यह किराया 25% बढ़ेगा। बैंक ने एडवांस में 2.26 करोड़ का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा करवाया है। सोचिए यह पैसिव इनकम किसी एलिस्ट एक्टर की प्राइमरी कमाई से कहीं ज्यादा मजबूत है।

रियलस्टेट के अलावा अभिषेक की नजर हमेशा फ्यूचर की टेक्नोलॉजीस पर भी रही है और इसका सबसे बड़ा सबूत मिला साल 2015 में। उन्होंने सिंगापुर की एक ऐसी कंपनी में निवेश किया जिसके बारे में भारत में उस वक्त शायद ही कोई जानता था। मेरीडियन टेक पीटीई बच्चन परिवार ने मिलकर इसमें लगभग 2.5 लाख यानी करीब $1.5 करोड़ का निवेश किया। 2017 के अंत में एक बड़ा ट्विस्ट आया। बच्चन परिवार के उस 1.5 करोड़ के छोटे से निवेश की कीमत उड़कर ₹17.5 मिलियन यानी लगभग $14 करोड़ हो गई। ये कोई फिल्म की कहानी नहीं थी। ये था अभिषेक बच्चन के पोर्टफोलियो का एक जीता जागता सच। उनकी नजर किसी भी वॉल स्ट्रीट इन्वेस्टर से कम नहीं है। फरवरी 2026 में नई दिल्ली में हुए ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट में अभिषेक बच्चन को बतौर मुख्य वक्ता बुलाया गया। वहां जर्नलिस्ट सुमिता करियर ने उनसे उनके इन्वेस्टमेंट का रहस्यमय मंत्र पूछा। अभिषेक ने बेहद सहजता से अपनी फिलॉसफी दुनिया के सामने रखी। मैं सिर्फ उसी कंपनी में निवेश करता हूं जिसके प्रोडक्ट या सर्विस का मैं खुद अपनी असल जिंदगी में रोजाना इस्तेमाल करता हूं। अभिषेक हाइप या ब्रांड वैल्यू देखकर पैसे नहीं लगाते। वह अपने विश्वास और असल कंज्यूमर एक्सपीरियंस के पीछे पैसा लगाते हैं। इसी फिलॉसोफी का सबसे मजेदार उदाहरण था sविggi में उनका निवेश। समिट में उन्होंने जो खुलासा किया वो सबको हैरान कर गया। अभिषेक ने बताया कि उन्हें मुंबई के इलाके का मशहूर मामलेदार मिसल बहुत पसंद है और वह लगभग हर सुबह नाश्ते में स्विगी से यह मिसल पाव ऑर्डर करते थे। एक दिन नाश्ता करते हुए उनके बिजनेस दिमाग ने एक कैलकुलेशन की। Sविg की डिलीवरी स्पीड, सर्विस क्वालिटी और प्लेटफार्म एक्सपीरियंस बेहद शानदार है। वो हर महीने इस सर्विस पर इतना पैसा खर्च कर रहे हैं तो क्यों ना इसका कुछ हिस्सा वापस कमाया जाए। उन्होंने तुरंत स्विg के मैनेजमेंट को कॉल किया और कहा दोस्त आप हर सुबह मेरे घर डिलीवरी करते हो तो क्या मैं आपकी कंपनी में इन्वेस्ट कर सकता हूं? अगस्त 2024 में बच्चन परिवार ने स्विg में बड़ी हिस्सेदारी खरीद ली। और टाइमिंग एकदम मास्टर स्ट्रोक। कुछ ही महीनों बाद नवंबर 2024 में SGI का आईपीओ आया और उन्होंने इस ब्लॉकबस्टर लिस्टिंग से एक सफल एग्जिट लेते हुए भारी मुनाफा कमाया। SGI जैसी ही एक दिलचस्प कहानी है नागिन सॉस की। यह एक पूरी तरह से स्वदेशी इंडियन हॉट सॉस ब्रांड है जिसकी शुरुआत 2019 में हुई थी। एक दिन इत्तेफाक से अभिषेक के सामने खाने के साथ यह नागिन सॉस परोसा गया। जब उन्होंने चखा तो उसका तीखा और असली भारतीय स्वाद उन्हें इतना पसंद आया कि वह इसे अपने रोज के खाने में इस्तेमाल करने लगे। एक आम इंसान बस उस सॉस की तारीफ करके रुक जाता। लेकिन एक बिजनेसमैन हमेशा उसमें एक मौका तलाशता है। अभिषेक ने इंटरनेट पर इसके बारे में पढ़ा। ब्रांड के ओनर्स से मिले और जब कंपनी अपनी पहली फंडिंग राउंड जुटा रही थी तब उन्होंने एक स्ट्रेटेजिक पार्टनर के तौर पर बड़ा निवेश कर दिया। आज यह ब्रांड करोड़ों की कमाई कर रहा है। और दिलचस्प बात खुद अमिताभ बच्चन भी कई बार अपने नाश्ते की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। जिसमें नागिन सॉर्स की बतल साफ दिखती है। यानी इस छोटे से ब्रांड को मुफ्त में करोड़ों का ग्लोबल प्रमोशन मिल जाता है। अभिषेक के इन्वेस्टमेंट जर्नी का सबसे सुनहरा चैप्टर स्पोर्ट्स की दुनिया में लिखा गया।

साल 2014 में जब प्रो कबड्डी लीग शुरू हुई तो जहां बाकी बॉलीवुड सितारे आईपीएल और क्रिकेट के पीछे भाग रहे थे वहीं अभिषेक ने एक ऐसे खेल पर दांव लगाया जिसे लोग लगभग भुला चुके थे कबड्डी। उन्होंने जयपुर पिंक पैंथर्स नाम की एक टीम खरीदी। उस वक्त कबड्डी में पैसा लगाना एक बहुत बड़ा रिस्क माना जाता था। शुरुआती निवेश था लगभग 5 से 6 करोड़। लेकिन अभिषेक ने सिर्फ पैसा नहीं लगाया। वह हर मैच में एक सच्चे मेंटर, चीयर लीडर और मालिक की तरह मैदान में खड़े रहे। नतीजा पीकेएल के पहले ही साल 2014 में जयपुर पिंक पैंथर्स ने मैदान पर आग लगा दी और प्रो कबड्डी लीग की पहली चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया। साल 2022 में फिर से चैंपियनशिप जीती और रिटर्न एक पडकास्ट में अभिषेक ने गर्व से बताया। जिस टीम को 5 से 6 करोड़ के शूस्ट्रिंग बजट से शुरू किया था। आज उसकी वैल्यू्यूएशन सैकड़ों करोड़ रुपए पार कर चुकी है और उन्हें इस निवेश पर लगभग 100 गुना यानी 100 गुना रिटर्न मिला है। एक बात और जो इस पूरी कहानी को और ज्यादा इमोशनल बनाती है जयपुर पिंक पैंथर्स के नाम और ब्रांडिंग के पीछे की फैमिली स्टोरी। टीम का नाम रखने के पीछे कोई पीआर एजेंसी नहीं थी। एक इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया था बचपन में जब वह अपने पिता के साथ खेलते थे तो अमिताभ बच्चन उन्हें प्यार से टाइगर या पेंटर कहकर बुलाते थे। इसलिए नाम में पेंटर्स आया। टीम की जर्सी का पिंक यानी गुलाबी रंग उनकी प्यारी बेटी आराध्या का सबसे पसंदीदा रंग है और टीम के लोगों में जो पैंथर है उसकी नीली हरी आंखें उनकी पत्नी विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरत आंखों से इंस्पायर्ड हैं। इस तरह अभिषेक ने एक बिजनेस प्रॉपर्टी को अपनी फैमिली की भावनाओं और लेगसी के साथ खूबसूरती से जोड़ दिया। पिछले एक दशक के आंकड़े देखें तो एक बात बिल्कुल साफ है। अभिषेक बच्चन अपनी फिल्म से कहीं ज्यादा अपने बिजनेस और इन्वेस्टमेंट्स की दुनिया में सक्रिय रहे हैं। एक बिजनेस समिट में उन्होंने बेबाकी से कहा था उनके पिता के जमाने में एक्टर्स की कमाई का एकमात्र जरिया सिर्फ फिल्म्स हुआ करती थी। उस दौर में अगर कोई फिल्म फ्लॉप हो गई तो घर का चूल्हा जलाना मुश्किल हो जाता था और मजबूरन खराब फिल्म्स भी करनी पड़ती थी। लेकिन आज अभिषेक ने मल्टीपल इनकम स्ट्रीम्स खड़े कर लिए हैं।

यह सब उन्हें हर साल बिना कैमरा के सामने जाए करोड़ों रुपए की पैसिव इनकम दे रहा है। दोस्तों, अब अगर हम इस पूरे सफर को एक फ्रेम में रखकर देखें, तो यह किसी हॉलीवुड फिल्म की कहानी से कम नहीं लगती। याद कीजिए उस 90 के दशक को। बच्चन सरनेम पर 90 करोड़ का भारी भरकम कर्ज लदा हुआ था। एक बेटा अपने पिता को रोते हुए और अपने ही स्टाफ से पैसे मांगते हुए देखकर अपनी अमेरिकी पढ़ाई छोड़ देता है। आज 2026 में वही बच्चन सरनेम और वही लड़का भारत का एक बहुत बड़ा इन्वेस्टमेंट पावर हाउस बन चुका है। जो दुनिया कल तक उन्हें अमिताभ बच्चन के फ्लॉप बेटे के रूप में ट्रोल करती थी। आज वही दुनिया उनके बिजनेस पोर्टफोलियो की केस स्टडी कर रही है। हार्व और आईआईएम जैसे इंस्टीटशंस में अभिषेक बच्चन ने खामोशी से अपना साम्राज्य खड़ा करके यह साबित कर दिया है कि वो ना तो फिल्म्स में फ्लॉप हैं। उनके पास गुरु, युवा, धूम, सरकार जैसी क्लासिक परफॉर्मेंससेस हैं। और बिजनेस की दुनिया में तो वह बॉलीवुड के 99% सितारों से मीलों आगे निकल चुके हैं। उन्होंने अपने पिता के उस कर्ज के काले दौर को पीछे छोड़ा। बच्चन परिवार की लेगसी को एक ऐसे मुकाम पर पहुंचाया जिसे आने वाले कई दशकों तक कोई नहीं हिला सकता और यही इस कहानी का सबसे बड़ा सबक है। शोर मचाने से कामयाबी नहीं मिलती। असली कामयाबी वो होती है जो चुपचाप मेहनत करने के बाद पूरी दुनिया में अपना डंका बजा दे। अगर यह कहानी आपको इंस्पायर करें तो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *