बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता शम्मी [संगीत] कपूर ने 14 अगस्त 2011 को मुंबई के ब्रच कैंडी अस्पताल में 79 साल की उम्र में आखिरी सांस ली थी। उनका निधन किडनी फेल होने के कारण हुआ था। शमी कपूर को हिंदी सिनेमा का सबसे एनर्जेटिक हीरो माना जाता है। उनका Yahoo बोलने का अंदाज आज भी लोगों को याद है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि फिल्मों के इस स्टार को कंप्यूटर और इंटरनेट का भी जबरदस्त शौक हुआ करता था।
दोस्तों वीडियो में आगे बढ़ने से पहले प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा। तो चलिए दोस्तों वीडियो को शुरू करते हैं। कंप्यूटर और इंटरनेट के इसी जबरदस्त शौक की वजह से शमी कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में कंप्यूटर गुरु, इंटरनेट गुरु और साइबर मैन जैसे नामों से भी जाना जाता था। 21 अक्टूबर 1931 को अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के घर जन्मे शम्मी कपूर ने अपने अलग अंदाज से हिंदी सिनेमा में खास पहचान बनाई। आज उन्हें उनकी फिल्मों के साथ-साथ टेक्नोलॉजी के प्रति उनके जुनून के लिए भी याद किया जाता है। शम्मी कपूर को नई चीजें सीखने का हमेशा से शौक था।
उन्होंने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि साल 1988 में ही उनके पास कंप्यूटर आ गया था। खास बात यह थी कि उन्होंने किसी से ट्रेनिंग लेने के बजाय मैनुअल पढ़कर खुद कंप्यूटर चलाना सीखा। जब भारत में ज्यादातर लोगों ने कंप्यूटर और इंटरनेट का इस्तेमाल शुरू भी नहीं किया था, तब शम्मी कपूर इस तकनीक को समझ रहे थे। वह एप्पल कंप्यूटर का इस्तेमाल करते थे, और इंटरनेट की दुनिया में भी काफी पहले कदम रख चुके थे। शम्मी कपूर का दावा था कि 1995 में भारत में इंटरनेट के आम दौर से पहले ही, वह ऑनलाइन दुनिया से जुड़ चुके थे।
उन्हें ईमेल और डिजिटल लाइब्रेरी जैसी चीजों की जानकारी थी। उनके दामाद केतन देसाई ने भी बताया था कि शम्मी कपूर जब घर में कंप्यूटर और प्रिंटर लेकर आए तो घंटों उसी में लगे रहते थे। एक बार उद्योगपति अनिल अंबानी ने उन्हें कंप्यूटर पर काम करते देखा तो उन्हें लगा कि सम शम्मी शायद डेस्कटॉप पब्लिशिंग का काम शुरू कर चुके हैं। साल 1995 में शम्मी कपूर ने इंटरनेट यूज़र्स कम्युनिटी ऑफ इंडिया की स्थापना की।
इसका मकसद लोगों को इंटरनेट से जोड़ना और इस नई तकनीक के बारे में जानकारी देना था। बाद में वह इंटरनेट और मोबाइल से जुड़ी इंडस्ट्री की गतिविधि से भी जुड़े रहे। टेक्नोलॉजी को लेकर उनका यह जुनून उन्हें अपने दौर के दूसरे फिल्म सितारों से काफी अलग बनाता था। शमी कपूर ने अपने नाम से एक वेबसाइट भी बनाई थी। उनकी वेबसाइट जंगली थी और खास बात यह थी कि वह इसे खुद ही मैनेज करते थे। आज जब हर सेलिब्रिटी सोशल मीडिया पर मौजूद है। उस दौर में शम्मी कपूर इंटरनेट के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ रहे थे। यही वजह है कि उन्हें सिर्फ बॉलीवुड के Yahoo स्टार के तौर पर नहीं बल्कि [संगीत] भारत के शुरुआती इंटरनेट प्रेमियों में भी याद किया जाता है। तो दोस्तों, आज का यह वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-ब टेक केयर।