को मैं कहना चाहता हूं जंतरमंतर का सीजन टू बहुत ही जल्द शुरू होने जा रहा है। छात्रों के आंदोलन के जरिए धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने पर मजबूर करने वाले कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने दिल्ली में बुधवार को कहा कि जंतरमंतर का सीजन 2 बहुत जल्द आने वाला है। अभिजीत दीपके ने कहा बहुत सारे लोग Instagram पर कमेंट कर रहे थे कि जंतरमंतर का सीजन 2 कब आने वाला है?
उन लोगों को मैं बताना चाहता हूं कि जंतरमंतर का सीजन टू बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है। जंतरमंतर का सीजन टू बहुत ही जल्द शुरू होने जा रहा है। सीजेपी का कहना है कि वह प्रेशर ग्रुप की तरह काम करेगी और सीधे पॉलिटिकल पार्टी नहीं बनाएगी। पिछले दिनों जंतरमंतर समेत देश भर के विभिन्न इलाकों में सीजेपी की अगुवाई में छात्र आंदोलन हुआ था। नीट पेपर लीक मामले में इस आंदोलन ने बड़ा रूप ले लिया और महीने भर तक बड़ी संख्या में छात्र इसमें शामिल हुए।
संसद तक मार्च भी हुआ जिसमें यह आंदोलन और बड़ा हो गया। बाद में छात्रों के प्रदर्शन और दबाव के चलते केंद्रीय शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इससे पहले बुधवार को ही दीपके ने महाराष्ट्र के एक स्कूल में हुए हादसे को लेकर निशाना साधा था। उन्होंने Twitter पर लिखा था
कि महाराष्ट्र के सोलापुर में स्कूल का स्लैब गिरने से 13 स्टूडेंट घायल हो गए। यह उन स्कूलों की हालत है जहां जरूरतमंद बच्चे पढ़ते हैं। आप ऐसा उन स्कूलों में नहीं देखेंगे जहां नेताओं के बच्चे पढ़ते हैं। क्या इन बच्चों की जान नेताओं के बच्चों से कम कीमती है? दीपिका ने पोस्ट किया था स्कूल ठीक करो। आजादी के 80 साल बाद भी गांव में बच्चों को स्कूल में बेसिक सुविधाओं के लिए गुहार नहीं लगानी चाहिए। एक देश के तौर पर हमने गांव के बच्चों को बहुत बुरी तरह से फेल किया है। इस स्वतंत्रता दिवस पर सीजेपी गांव के सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने के [संगीत] लिए स्कूल ठीक करो कैंपेन शुरू करेगा। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं।