Cli

दूरदर्शन के श्रीराम, 4000 करोड़ी रामायण में इस किरदार में लौटे अरुण गोविल? सब हैरान

Uncategorized

दूरदर्शन की रामायण 39 साल बाद भी फैंस के दिलों में छाई हुई है. रामानंद सागर द्वारा निर्देशित इस कल्ट शो में श्रीराम के किरदार में एक्टर अरुण गोविल से लेकर रावण के रोल में अरविंद त्रिवेदी को खूब पॉपुलैरिटी हासिल हुई.

दूरदर्शन की रामायण 39 साल बाद भी फैंस के दिलों में छाई हुई है. रामानंद सागर द्वारा निर्देशित इस कल्ट शो में श्रीराम के किरदार में एक्टर अरुण गोविल से लेकर रावण के रोल में अरविंद त्रिवेदी को खूब पॉपुलैरिटी हासिल हुई. लेकिन अब राम यानी अरुण गोविल दशरथ के किरदार में रणबीर कपूर की 4000 करोड़ी रामायण में लौटते हुए नजर आएंगे, जिसकी झलक ट्रेलर में देखने को मिली है, जिसने फैंस को 90 के दशक की याद दिला दी है. इसी के चलते सोशल मीडिया पर वह चर्चा में आ गए हैं.

टीवी सीरियल ‘रामायण’ के मशहूर एक्टर अरुण गोविल दशकों से भारतीय दर्शकों के लिए भगवान राम के प्रतीक बन चुके हैं. ऐसे में उनको नए किरदार में देखना दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर रहा है. ट्रेलर में वह श्रीराम के पिता राजा दशरथ के रोल में नजर आ रहे हैं, जिसमें उन्हें खुश होते हुए भी देखा जा सकता है. जबकि वनवास के सीन में इमोशनल होते हुए भी देखा जा सकता है. यह सीन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वहीं फैंस को 90 के दशक की याद आ गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *