सलमान खान के ब्लैक बग कोचिंग केस पर काला हिरन द बैटल फॉर लेगसी नाम से एक फिल्म बनाई गई है। इसे उदयपुर फाइल्स वाले अमित जानी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में 1998 के काला हिरण शिकार विवाद और उसके बाद शुरू हुए कोर्ट रूम ड्रामा को दिखाया जाएगा। साथ ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से उनके सालों पुराने कॉन्फ्लिक्ट और बाबा सिद्दीकी की मौत पर भी बात होगी।
काला हिरण को उदयपुर फाइल्स बनाने वाले भरत एस श्रीनेत ने डायरेक्ट किया है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया। इसमें लीड एक्टर को रात में स्नाइपर ताने दिखाया गया है। देखने में वो कुछ हद तक सलमान जैसा ही नजर आ रहा है। कानों में कुंडल और हाथों में उनकी तरह ब्रेसलेट भी है। जानी firefox फिल्म के बैनर तले बनी इस मूवी में एक्शन और ड्रामा दोनों होने का वादा किया गया है। इसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश के संभल और मुरादाबाद जैसे इलाकों में हुई है।
फिल्म का पहला टीजर 20 जून को रिलीज़ किया जाएगा। आमतौर पर जब इस तरह के विवादित मामलों पर फिल्में बनती हैं तो मेकर्स सेफ्टी के लिए उसे वास्तविक घटनाओं से प्रेरित बता देते हैं। लेकिन प्रोड्यूसर अमित जनी ने खुलेआम कहा है कि यह फिल्म सलमान खान वाले ब्लैक बग केस पर बनी है। काला हिरण का पोस्टर रिलीज करते हुए वो कहते हैं 1998 में जोधपुर के कानकनी गांव में हुए काला हिरन ब्लैक बग शिकार मामले पर एक फिल्म बनाई गई है। इसमें सलमान खान से जुड़े केस की पूरी कहानी है। फिल्म में कोर्ट रूम ड्रामा, क्राइम, थ्रिलर और लॉरेंस बिश्नोई व
सलमान खान के बीच की दुश्मनी को भी एक्सप्लोर किया गया है। 1998 का यह ब्लैक बक केस सूरज बजातिया के डायरेक्शन में बनी हम साथ-साथ हैं कि शूटिंग से जुड़ा है। आरोप है कि शूटिंग के दौरान सलमान ने दो काले हिरणों का शिकार किया था। यह हिरण इनडेंजर्ड स्पीशीज में गिने जाते हैं। इसलिए भारत के वाइल्ड लाइफफ़ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत इनका शिकार करना कानूनी अपराध है। साथ ही उन्हें बिश्नोई समाज में पूजा भी जाता है। यही कारण है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग सलमान के पीछे हाथ धोकर पड़ा है। सलमान के अलावा इस केस में सैफ अली खान, तबू, नीलम और सोनाली बिंजरे जैसे एक्टर्स भी आरोपी बन गए थे।
लेकिन सलमान के अलावा बाकियों को सबूत के अभाव में बरी कर दिया गया। सलमान पर पिछले ढाई दशकों से लगातार केस चल रहा है। एक वक्त पर तो भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ भी उनकी तरफ से दलीलें पेश कर रहे थे। 1998, 2006 और 2007 में सलमान कुछ समय के लिए जेल भी गए। 2018 में उन्हें निचली अदालत से 5 साल की सजा सुनाई गई। 2018 में यानी घटना के 20 साल के बाद उन्हें इस मामले में दोषी पाया गया और कोर्ट ने उन्हें 5 साल की सजा सुना दी। हालांकि वहां से भी उन्हें बेल मिल गई लेकिन हाई कोर्ट में यह मामला अब भी जारी है। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।