सलमान खान ने करवाया गैरकानूनी इलाज। खाना खाते-खाते सिर में लगवाए दर्दनाक इंजेक्शन। सुपरस्टारडम के लिए टाइगर ने चुकाई बड़ी कीमत। भाईजान के ट्रीटमेंट को लेकर करीबी ने किया शॉकिंग खुलासा। बॉलीवुड के सुल्तान और फैंस के प्यारे भाईजान सलमान खान अपनी सेहत की वजह से बीते कुछ हफ्तों से लगातार चर्चा में हैं। बीते दिनों सलमान की कुछ तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था।
जब एक इवेंट में पहुंचे सलमान के इस लुक को देख फैंस का दिल टूट गया था। मुरझाया चेहरा, आंखों में थकान, चेहरे पर ना पहले वाला नूर और रंगत। सलमान की इन तस्वीरों को देख लोगसवाल पूछने लगे थे कि आखिर भाईजान को हुआ क्या है?
खैर, सलमान ने तब अपनी कुछ और तस्वीरें इंस्टा पर शेयर कर तबीयत खराब होने की खबरों पर ब्रेक लगा दिया था। लेकिन अब सलमान एक बार फिर अपने एक ट्रीटमेंट की वजह से सुर्खियों में है। सलमान के एक करीबी दोस्त ने खुलासा किया है कि कैसे एक्टर को सुपरस्टार के लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। एक वक्त था जब सलमान को इललीगल ट्रीटमेंट करवाना पड़ा।
तब सलमान के सिर में दर्दनाक इंजेक्शन लगते थे। और एक दिन तो ऐसा हुआ जब एक्टर अपने घर में बैठकर खाना खा रहे थे और उसी वक्त एक डॉक्टर उनके सिर में इंजेक्शंस लगा रहा था।
दरअसल इस किस्से का खुलासा एक्टर के करीबी दोस्त रहे प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने किया है। शैलेंद्र सिंह हाल ही में एक पॉडकास्ट का हिस्सा बने थे जिसमें उन्होंने साइरस ब्रोचा से कई मुद्दों पर बात की और इसी दौरान उन्होंने सलमान खान के हेयर ट्रीटमेंट को लेकर भी बात की। यह तो सभी जानते हैं कि सलमान खान कम उम्र में ही गंजेपन का शिकार होने लगे थे। उनके बाल तेजी से झड़ रहे थे। जिसके बाद सलमान ने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था।
अब शैलेंद्र सिंह ने सलमान के इसी [संगीत] हेयर ट्रीटमेंट से जुड़े शॉकिंग खुलासे किए हैं। साइरस ब्रोचा से बात करते हुए शैलेंद्र ने बताया कि तब सलमान हर सोमवार की रात अपने करीबी दोस्तों के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में पार्टी करते थे। शैलेंद्र ने कहा कि ऐसी ही एक दिन सलमान के घर पर रखी गई पार्टी में वह भी शामिल हुए और तब वहां कुछ ऐसाहुआ जिसे देख वो हैरान रह गए। शैलेंद्र ने बताया कि माहौल तब और भी अजीब हो गया जब एक आदमी मेडिकल का सामान लेकर अंदर आया।
सलमान बैठकर बिरयानी खा रहे थे। आप सलमान को जानते ही हैं। उन्हेंखाना बहुत पसंद है खासकर ड्रिंक्स लेने के बाद। अचानक एक अजीब दिखने वाला आदमी अंदर आया। उसने ग्लव्स पहने सुई निकाली और सलमान के सिर की स्किन में इंजेक्शन लगाने लगा।
मैं यह सब शीशे में देख रहा था और सोच रहा था यहां आखिर हो क्या रहा है। इसके बाद शैलेंद्र ने बताया कि जब उन्होंने सलमान से उसके बारे में पूछा तो एक्टर ने बेहद कैजुअली जवाब दिया कि स्टार बनने की एक कीमत चुकानी पड़ती है भाई। शैलेंद्र ने बताया कि डॉक्टर उनके सिर में इंजेक्शन लगाते रहे और सलमान आराम से बिरयानी खाते रहे।
बाद में शैलेंद्र को पता चला कि तब सलमान पीआरपी यानी कि प्लेटलेट रिच ट्रीटमेंट करवा रहे थे। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें बालों को बढ़ाने के लिए व्यक्ति के अपने ही ब्लड का इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही शैलेंद्र ने बताया कि उस वक्त भारत में यह प्रोसेस गैरकानूनीथा। हालांकि फिर भी सलमान ने यह ट्रीटमेंट लिया था। उन्होंने यह भी कहा कि बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स इस ट्रीटमेंट का सहारा ले चुके हैं।