Cli

PM को गाली देने वाली लड़की को क्यों बचाना चाहती है CJP.. सच सुन पुलिस भी हैरान !

Uncategorized

दिल्ली के जंतरमंतर पर हुए छात्र आंदोलन की आंच अब कानूनी कारवाई तक पहुंच गई है। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला अब तूल पकड़ चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर नोएडा पुलिस ने रुचिका सिंह नाम की लड़की के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। सुप्रीम कोर्ट की वकील स्मृति सिंह चंदेल की शिकायत पर यह केस दर्ज हुआ है। जिसे अब आगे की जांच के लिए दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है।

दिल्ली के जंतरमंतर पर 36 दिनों से चल रहा प्रदर्शन भले ही खत्म हो चुका हो लेकिन इन सबके बीच तीखे नारों और पोस्टरों की चर्चा अब पूरे देश में फैल गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसने नया विवाद खड़ा कर दिया। नोएडा की रहने वाली रुचिका सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें वो कैमरे के सामने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करते दिखाई दी। मामला सामने आते ही प्रशासनिक और कानूनी हलचल तेज हो गई। सुप्रीम कोर्ट की वकील स्मृति सिंह चंदेल ने इस पर सख्त ऐतराज जताया और थाने में शिकायत दर्ज कराई।

वकील की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए बीएएनएस की अलग-अलग धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर ली। क्योंकि घटना दिल्ली के जंतरमंतर की है। इसलिए केस को आगे के लिए दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है। एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी युवती और उसका परिवार अपने फ्लैट से फरार हो गया। पुलिस अब सीसीटीवी, सोशल मीडिया क्लिप्स और अन्य वीडियो खंगाल कर जांच में जुट गई है। लेकिन दूसरी तरफ इस कारवाही को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास ने इस कारवाई को युवाओं और छात्रों को डराने की साजिश करार दिया है। इस देश में गाली देना कब से क्रिमिनल ऑफेंस बन चुका है। मतलब कि रोज चलते फिरते लोग यहां पे गाली देते।

आपने अह बीजेपी एमपीज जो 50% अह लोकसभा में एमपीज बैठे हुए हैं उनके खिलाफ तो क्रिमिनल चार्जेस है एंड बहुत हीनस क्रिमिनल चार्जेस है रेप, मर्डर, डेकटी ये सब चीजों का तो उस पे तो आप कुछ नहीं कर रहे हो। किसी ने एक दो गाली बक दी उस पे अगर आप ऐसे करके उनको टारगेट करोगे। आप कुछ नहीं करना चाह रहे हो। आप एक टारगेट करके उनका एग्जांपल बनाना चाह रहे हो। यह एकदम ही कंडेमबल चीज है। जंतरमंतर का छात्र आंदोलन अब दो धड़ों में बंटता दिख रहा है। एक तरफ जहां अभिव्यक्ति की आजादी और छात्र अधिकारों की आड़ में प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा की कड़ी निंदा हो रही है। वहीं दूसरी तरफ पुलिसिया कारवाही को युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश बताया जा रहा है। फिलहाल एफआईआर दर्ज हो चुकी है। केस दिल्ली पुलिस के पास है और फरार युवती की तलाश जारी है। एबीपी गंगा खबर आपकी जुबां आपकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *