जब भी राम और सीता जैसे किरदार बड़े पर्दे पर आते हैं तो लोगों की उम्मीदें सिर्फ एक फिल्म से नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ जाती है। अब कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। नीतीश तिवारी की फिल्म रामायण को लेकर फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर एक तरफ जहां रणबीर कपूर और साईं पल्लवी की तारीफ हो रही है। वहीं दूसरी तरफ उनकी कास्टिंग को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।
खासकर रणबीर कपूर के भगवान राम के किरदार को लेकर डिबेट तेज हो गई है। कई लोगों का कहना है कि एनिमल जैसे इंटेंस और कंट्रोवर्शियल किरदार निभाने वाले रणवीर क्या भगवान राम की भूमिका में लोगों की उम्मीदों पर खरे उतर पाएंगे। अब इसी कंट्रोवर्सी पर खुद रामानंद सागर की रामायण में माता सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने अपनी बात रखी है।
उन्होंने रणबीर और साईं पल्लवी दोनों का बचाव किया है। दरअसल रामायण का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा बात रणबीर और साईं पल्लवी की कास्टिंग को लेकर हो रही है। जहां कुछ लोग रणबीर को भगवान राम के किरदार में पसंद कर रहे हैं। वहीं कुछ यूज़र्स उनकी तुलना पुराने राम यानी कि अरुण गोविल से कर रहे हैं। कुछ लोगों ने यह तक सवाल उठा दिए कि एनिमल में रणबीर कपूर ने जिस तरीके का रोल निभाया था, उसके बाद क्या वो भगवान राम जैसे शांत और मर्यादा पुरुषोत्तम किरदार को निभा पाएंगे।
अब इन सवालों पर दीपिका ने भी अपनी राय रखी है। रणबीर के सपोर्ट में बोली दीपिका ने कहा कि किसी भी एक्टर को सिर्फ एक फिल्म या उसकी परफॉर्मेंस से जज नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक्टर का काम ही अलग-अलग तरह के कैरेक्टर्स निभाना होता है। दीपिका ने रणबीर के पुराने काम का एग्जांपल देते हुए कहा कि जो एक्टर बर्फी जैसी फिल्म कर सकता है वही एनिमल जैसी फिल्म भी कर सकता है और वही राम का किरदार भी निभा सकता है। उन्होंने कहा कि एक एक्टर के लिए यह बहुत बड़ी बात होती है कि उसे अलग-अलग तरह के रोल्स निभाने का मौका मिले। वहीं साईं पल्लवी की कास्टिंग पर भी उन्होंने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि साईं पल्लवी की कई साउथ फिल्मों को उन्होंने देखा है और वह एक शानदार एक्ट्रेस हैं। दीपिका ने कहा कि फिल्म देखने से पहले किसी की कास्टिंग पर सवाल उठाना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि साईं पल्लवी एक टैलेंटेड एक्ट्रेस है
और उन्हें उम्मीद है कि वह सीता के किरदार के साथ जरूर जस्टिस करेंगी। हालांकि इससे पहले दीपिका ने साईं पल्लवी के लुक को लेकर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि तुलसीदास की रामायण में माता सीता के रूप का जो वर्जन मिलता था, उसमें घुंघराले वालों वाली सीता का जिक्र नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि रामानंद सागर जब सीता के किरदार के लिए एक्ट्रेस ढूंढ रहे थे तो उन्हें उस वर्ण के अनुसार उनमें कुछ खूबियां नजर आई थी। फिलहाल रामायण को लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। रणबीर कपूर और साईं पल्लवी की जोड़ी को लेकर लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। अब देखना इंटरेस्टिंग होगा कि फिल्म रिलीज होने के बाद क्या रणबीर और साईं पल्लवी फैंस के दिलों में अपनी जगह बना सकते हैं। सो व्हाट्स योर टेक ऑन दिस? प्लीज डू कमेंट और ऐसी एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए देखते रहिए फिल्म रिवीज़।