कपूर परिवार में पसरा मातम। रणधीर कपूर की बहन रीमा जैन की सास का हुआ निधन। बेटी के दुख में शामिल हुआ पूरा कपूर परिवार। बहन को ढंडस बंधाने व्हीलचेयर पर पहुंचे रणधीर कपूर। सहारा लेकर चलती दिखी बबीता। तो बड़े भाई पर प्यार लुटाती नजर आई रीमा। कैमरों में कैद हुआ भैया रणधीर और छोटी बहन रीमा के अटूट रिश्ते का दिल छू लेने वाला नजारा।
रणधीर कपूर की छोटी बहन और करीना करिश्मा रणबीर रिधिमा की छोटी बुआ रीमा जैन के परिवार पर हाल ही में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रीमा जैन की सास कोशु जैन का 27 जुलाई को निधन हो गया था।
उनके निधन के 4 दिन बाद 30 जुलाई को दिवंगत आत्मा की शांति के लिए एक शोक सभा रखी गई। जहां पूरा कपूर परिवार दुख की इस घड़ी में रीमा और उनके परिवार के साथ खड़ा नजर आया।
इस शोक सभा के कई वीडियोस अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बहन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा तो रणधीर कपूर अपनी बहन रीमा और जीजा मनोज जैन को ढंडस बंधाने पहुंचे। रणधीर कपूर व्हीलचेयर पर कोशु जैन की शोक सभा में आए।
बढ़ती उम्र और खराब सेहत की वजह से रणधीर अब पहले की तरह चल फिर नहीं पाते हैं। रणधीर व्हीलचेयर पर प्रार्थना सभा में जाते दिखाई दिए।तो वहीं करीना करिश्मा की मां बबीता कपूर को भी चलने फिरने में दिक्कत होती है। बबीता दो हेल्पर्स की मदद से चलती नजर आई। इस दौरान बबीता रणधीर कपूर का खास ख्याल रखती दिखी।
नीतू कपूर भी ननद रीमा जैन और उनके परिवार का सहारा बनी दिखी। बहू आलिया और बेटे रणबीर के बिना नीतू अकेले ही पहुंची थी। वहीं शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर बेटी शायरा के साथ आए।इसी बीच एक ऐसा इमोशनल मोमेंट कैमरे में कैद हुआ जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। जब रणधीर कपूर शोक सभा से वापस जाने लगे तब उनकी छोटी बहन रीमा जैन उन्हें छोड़ने बाहर तक आईं।
रीमा ने अपने बड़े भाई को बड़े प्यार से गले लगाया और उनका हालचाल पूछा। भाई-बहन के इस प्यार भरे पल पर सोशल मीडिया यूज़र्स भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि रणधीर कपूर पिछले कुछ सालों में कई बड़े दुख देख चुके हैं। राज कपूर के पांच बच्चों में अब सिर्फ रणधीर कपूर और रीमा जैन ही जीवित हैं। ऋतुनंदा, ऋषि कपूर और राजीव कपूर इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। एक-एक करके अपने तीनों भाई-बहनों को खोने का दर्द रणधीर कपूर झेल चुके हैं। खासतौर पर छोटे भाई राजीव कपूर के निधन ने उन्हें बुरी तरह तोड़ दिया था। यही वजह है कि अपूरा कपूर परिवार रणधीर कपूर का खास खयाल रखता है।
राजीव कपूर के निधन के बाद रणधीर चेंबूर वाला अपना पुराना घर छोड़कर बांद्रा में शिफ्ट हो गए थे। वहीं सालों की दूरियां भुलाकर बबीता कपूर भी उनके साथ रहने लगी। दोनों भले ही लंबे समय तक अलग रहे हों। लेकिन आज बढ़ती उम्र में रणधीर और बबीता एक दूसरे का सबसे बड़ा सहारा बन चुके हैं।
करीना कपूर और करिश्मा कपूर के घर भी उनके माता-पिता के घर से ज्यादा दूर नहीं हैं। दोनों बेटियां अक्सर उनसे मिलने पहुंचती हैं और उनका पूरा ख्याल रखती हैं। अब वायरल हो रहे इन वीडियोस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कपूर परिवारहर सुख-दुख में एकजुट खड़ा रहता है और भाई-बहन का यह अनमोल रिश्ता लोगों का दिल छू गया है।