महज 4 महीने में सिंगर की शादी में आई दरार। बेटी का दर्द देख तड़पा मां का दिल। सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास। इशारोंइशारों में दामाद को दी बद्दुआ। बोली भगवान तुम्हारा मरना मुश्किल कर देगा। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इन दिनों एक फेमस रैपर की पर्सनल लाइफ सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है।
कुछ महीने पहले ही उन्होंने अपनी लेडी लव के साथ नई जिंदगी की शुरुआत की थी। लेकिन अब सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ क्रिप्टिक पोस्ट ने हर किसी को हैरान कर दिया है। अब आप यह जानना चाहेंगे कि वो फेमस रैपर जिनकी सास ने इशारों ही इशारों में इतनी बुरी बद्दुआ दे दी। आखिर वो है कौन?
दरअसल वो कोई और नहीं बल्कि रैपर और सिंगर बादशाह हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। जैसा कि सभी को पता है कि इन दिनों बादशाह की मैरिड लाइफ कुछ ठीक नहीं चल रही है। ऐसी खबरें हैं कि बादशाह और उनकी वाइफ महज शादी के 4 महीने बाद ही अलग रहने लगे। पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब रैपर की पत्नी ईशा री ने हाल ही में अपनी Instagram स्टोरी पर कुछ ऐसे पोस्ट शेयर किए जिन्हें देखकर लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि उनकी पर्सनल लाइफ में कुछ बड़ा चल रहा है।
पोस्ट में उन्होंने इशारोंइशारों में लिखा कि वह काफी समय तक अपने पति के पावर और इन्फ्लुएंस की वजह से चुप रही। लेकिन अब वह सही वक्त आने पर अपनी बात दुनिया के सामने रखेंगी। मामला तब और ज्यादा गमा गया जब ईशा की मां पूनम रीखी ने रिसेंटली अपने Instagram स्टोरी पर कुछ क्रिप्टिक मैसेजेस शेयर किए। इन पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया गया ।
लेकिन कर्म और इंसाफ की बातें लिखी गई थी। एक पोस्ट में लिखा कि तुम किसी का जीना मुश्किल करोगे तो भगवान तुम्हारा मरना मुश्किल कर देगा। वहीं दूसरी पोस्ट में कहा गया कि कर्म कभी किसी को माफ नहीं करता और सही समय आने पर हर इंसान को उसके कर्मों का हिसाब देना पड़ता है। दिलचस्प बात यह रही कि ईशा ने अपनी मां की इन स्टोरीज को रिशेयर भी किया हुआ है।
इसके बाद इंटरनेट पर लोगों ने इन पोस्ट को सीधे बादशाह से जोड़ना शुरू कर दिया। कई यूज़र्स का दावा है यह पोस्ट उनके रिश्ते में चल रही अनबन की तरफ इशारा कर रहा है। सबसे खास बात यह है कि इस पूरे मामले पर बादशाह ने अभी तक चुप्पी साध रखी है। उन्होंने ना तो इन वायरल पोस्ट पर कोई रिएक्शन दिया है और ना ही किसी तरह का कोई बयान जारी किया है। यही वजह है कि फैंस लगातार उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं। बताते चले कि ईशा के साथ बादशाह की यह दूसरी शादी थी।
इससे पहले उनकी शादी जैसमीन मसीह से हुई थी। दोनों का साल 2020 में तलाक हो गया था। उनकी पहली शादी से एक बेटी भी है। तलाक के बादशाह ने अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखा था और फिर ईशा के साथ नई शुरुआत की थी।
अब सवाल यही है कि क्या वाकई बादशाह और ईशा के रिश्ते में दरार आ गई है या फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे क्रिप्टिक पोस्ट को लोग जरूरत से ज्यादा जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल इसका जवाब सिर्फ वही दोनों दे सकते हैं।