सारा अली खान की मदद नहीं करते सैफ। अब्बा को लेकर कह दी बड़ी बात। मां अमृता को प्रायोरिटी मानती हैं एक्ट्रेस। पटौधी परिवार के सीक्रेट्स आउट। सारा का स्टेटमेंट हो रहा तगड़ा वायरल। पिता का फर्ज नहीं निभा पाए सैफ अली खान। एक वक्त था जब बॉलीवुड में सैफ अली खान और अमृता सिंह के चर्चे खूब हुआ करते थे। लेकिन शादी के 13 साल बाद दोनों ने तलाक लेकर अपनी राहें अलग कर ली।
उस वक्त उनकी बेटी सारा अली खान महज 9 साल की थी। पेरेंट्स के अलग होने के बाद सारा की जिंदगी में कई बदलाव आए या कहीं पूरी जिंदगी ही बदल गई। लेकिन अब सालों बाद एक्ट्रेस ने अपने परिवार और पिता सैफ अली खान को लेकर कुछ ऐसी बातें कह दी हैं जिससे पटौदी परिवार के बारे में लोगों को काफी कुछ पता चला। सारा का कहना है कि फिल्मी परिवार से होने के बावजूद उनके करियर में अब्बा ने कभी कोई मदद नहीं की। यहां तक कि जब उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा तब भी उन्हें अपने दम पर ही रास्ता निकालना पड़ा क्योंकि वह एक सिंगल मदर के साथ रहती हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। दरअसल सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म उड़ता तीर को लेकर चर्चा में हैं।
इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म और अपने परिवार को लेकर खुलकर बातचीत की। एक्ट्रेस ने माना कि स्टार किड होने का फायदा उन्हें जरूर मिला लेकिन किसी फिल्मी परिवार में पैदा होना और इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाए रखना दोनों अलग-अलग बातें होती हैं। सारा ने साफ कहा कि मैं इस बात से इंकार नहीं करती कि परिवार के नाम मेरे लिए कई दरवाजे खोले। मैं इसके लिए खुद को खुशनसीब मानती हूं। लेकिन मुझे इस बात से परेशानी होती है जब नेपोटिज्म के नाम पर स्टार किड्स की मेहनत को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया जाता है। हालांकि सारा की बातों में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनके पिता सैफ अली खान को लेकर किया गया खुलासा। एक्ट्रेस ने बताया कि मैं सिंगल मदर के साथ रहती हूं। मेरे पास ऐसा कोई गॉड फादर नहीं था जो किसी के ऑफिस जाए। मेरे कॉन्ट्रैक्ट्स पर बातचीत करें या लोगों से मुझे अपनी फिल्मों में लेने की गुजारिश करें।
जब मुझे केदारनाथ के समय कोई परेशानी हुई तो मैंने उसे खुद ही सुलझाया। दरअसल साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे।
फिल्म की शूटिंग में देरी होने के दौरान सारा ने रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा भी साइन कर ली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने सारा पर ₹5 करोड़ का मुकदमा भी किया था। बाद में मामला कोर्ट के बाहर सुलझ गया था। बता दें कि अमृता सिंह और सैफ अली खान ने साल 1991 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। साल 2004 में तलाक के बाद सैफ ने 2012 में करीना कपूर खान से शादी की थी। अब सैफ और करीना के दो बेटे हैं तैमूर अली खान और जय अली खान। वहीं सारा अपनी मां अमृता के साथ अपने रिश्ते को बहुत खास मानती हैं।