Cli

शादी से पहले काजोल ने रखी थी 2 शर्तें? जानकर हैरान हो जाएंगे!

Uncategorized

अजय देवगन और काजोल की प्रेम कहानी इस बात का सबसे बड़ा सबूत है कि सच्चा प्यार हमेशा पहली नजर में नहीं होता है। कई बार जिन लोगों से हमारी शुरुआत तकरार से होती है, वही इंसान जिंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा बन जाते हैं। साल 1995 में फिल्म हलचल के सेट पर अजय देवगन और काजोल की पहली मुलाकात हुई। दोनों का स्वभाव एक दूसरे से बिल्कुल अलग था। काजोल बेहद चुलबुली बातूनी और हर किसी से खुलकर मिलने जुलने वाली थी। तो वहीं अजय देवगन शांत कम बोलने वाले और अपने काम में खोए रहने वाले इंसान थे। पहली मुलाकात में काजोल को लगा कि अजय बहुत घमंडी हैं।

वह अक्सर अपने दोस्तों से कहती थी कि एक ऐसा इंसान है जो ना हंसता है और ना किसी से बात करता है। एक बार तो अजय की काजोल से इतनी बड़ी नाराजगी हो गई कि उन्होंने उन्हें मारने के लिए चप्पल तक उठा ली। उसी समय शायद किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि यही दोनों आगे चलकर बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा पति-पत्नी बन जाएंगे। समय बीतता गया और दोनों ने फिल्म गुंडा राज में एक साथ काम किया। शूटिंग के दौरान काजोल को एहसास हुआ कि अजय घमंडी नहीं है बल्कि बेहद शर्मीले और रिजर्व नेचर के इंसान हैं। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और फिर दोस्ती हो गई। उस दौर में काजोल अपनी निजी जिंदगी की बातें भी अजय से शेयर किया करती थी।

अजय हमेशा उन्हें ध्यान से सुनते थे। बिना जज किए उनकी बातें समझते थे। शायद यही बात काजोल को सबसे ज्यादा पसंद आई। धीरे-धीरे दोनों को महसूस हुआ कि दोनों उनके बीच दोस्ती से बढ़कर कहीं बहुत कुछ है। सबसे खास बात यह रही कि उनके रिश्ते में कभी भी कोई फिल्मी अंदाज वाला प्रपोजल नहीं हुआ। ना गुलाब ना घुटनों पर बैठकर इज़हार। बस दोनों को यकीन था कि वे दोनों एक दूसरे के साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहते हैं। जब शादी की बात आई तो रास्ता इतना आसान भी नहीं था।

काजोल के पिता सोमू मुखर्जी चाहते थे कि उनकी बेटी अपने करियर पर ध्यान दें और इतनी जल्दी शादी ना करें। लेकिन अजय का परिवार इस रिश्ते से बेहद खुश था। आखिरकार दोनों परिवारों की सहमति मिली और शादी की तैयारियां शुरू हो गई। इसी दौरान काजोल ने अजय के सामने दो दिलचस्प शर्तें रखी। पहली शर्त अगर उनकी फिल्म प्यार तो होना ही था सफल रही तभी दोनों शादी करेंगे और दूसरी शर्त शादी के बाद वे लंबा हनीमून मनाने जाएंगे। अजय ने मुस्कुराते हुए दोनों शर्तें मान ली। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और 24 फरवरी 1999 को अजय देवगन और काजोल ने बेहद सादगी से मुंबई में अपने घर पर पारंपरिक मराठी रीति रिवाजों के साथ शादी कर ली। इस शादी में सिर्फ परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

उस दौर में जब बॉलीवुड की शादियां अक्सर सुर्खियां बनती थी। अजय और काजोल ने अपनी जिंदगी के सबसे खास दिन को बेहद निजी रखा। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए ऑस्ट्रेलिया लॉस वेगोस लॉस एंजेलिस और ग्रीस जैसी खूबसूरत जगहों पर गए। योजना करीब 2 महीने घूमने की थी। लेकिन अजय की तबीयत खराब होने की लगी। आखिरकार उन्हें लगभग 40 दिनों के बाद ही वापस लौटना पड़ा। काजोल ने बाद में हंसते हुए बताया कि लंबा हनीमून अधूरा रह गया लेकिन उनके साथ बिताया। हर पल यादगार बन गया। शादी के बाद भी दोनों ने अपने करियर को शानदार तरीके से संभाला। इश्क दिल क्या करें राजू चाचा यूमी और हम और तानाजी जैसी फिल्मों में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अजय ने निर्देशन और फिल्म निर्माण में भी कदम रखा। जबकि काजोल ने परिवार और फिल्मों के बीच बेहतरीन संतुलन बनाया। आज अजय और काजोल दो बच्चों न्यासा और युग के माता-पिता हैं। इतने सालों के बाद भी उनके रिश्ते, दोस्ती, भरोसा और सम्मान पहले जैसा ही दिखाई देता है। काजोल कई बार कह चुकी हैं कि अजय सिर्फ उनके पति नहीं बल्कि उनके सबसे अच्छे दोस्त भी हैं। वहीं अजय हमेशा मुश्किल वक्त में काजोल के साथ मजबूती से खड़े नजर आते हैं।

शायद यही वजह है कि उनकी शादी सिर्फ एक रिश्ता नहीं बल्कि एक ऐसी साझेदारी बन गई जिसने समय की हर परीक्षा को पार किया। इस कहानी की सबसे खूबसूरत बात यह है जहां शुरुआत गलतफहमियों और तकरार से हुई थी वहीं अंत एक ऐसे प्यार से हुआ जिसने पूरे बॉलीवुड को यह सिखा दिया कि सच्चा रिश्ता खूबसूरत शब्दों से नहीं बल्कि भरोसे समझ और साथ निभाने से बनता है। और शायद इसीलिए आज अजय देवगन और काजोल की प्रेम कहानी आज भी लाखों लोगों के लिए इस बात की मिसाल है कि सच्चा प्यार अक्सर वही मिल जाता है जहां हम उसे सबसे कम उम्मीद करते हैं। तो दोस्तों अजय और काजोल की आपको लव स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट्स में जरूर बताइएगा और ऐसे ही दिलचस्प लव स्टोरीज के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *