गोविंदा करिश्मा के अफेयर का खुलासा। बच्चों के साथ फिल्म सेट पर पहुंच गई सुनीता। दिग्गज एक्ट्रेस ने खोली चीची लो की पोल। हिल गई बॉलीवुड इंडस्ट्री। हैरान रह गए गोविंदा करिश्मा के फैंस। 90ज की सबसे सुपरहिट जोड़ियों में से एक थी गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी। पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री ऐसी थी कि हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती थी।
अब कई साल बाद एक दिग्गज एक्ट्रेस ने इस जोड़ी को लेकर ऐसा खुलासा किया है जिसने पुराने किस्सों को फिर से जिंदा कर दिया। इतना ही नहीं बात गोविंदा की पत्नी सुनीता आूजा तक पहुंच गई थी। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना। पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। दरअसल दिग्गज एक्ट्रेस शगुप्ता अली ने हाल ही में एक इंटरव्यू में गोविंदा और करिश्मा की बॉन्डिंग पर खुलासा किया है।
जब उनसे पूछ लिया गया कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक समय पर हर दूसरी फिल्म में साथ नजर आने वाली यह सुपरहिट जोड़ी अचानक गायब हो गई थी। इस सवाल पर शगुप्ता ने बेबाक अंदाज में कहा कि शायद दोनों का इंटरेस्ट खत्म हो गया होगा।
उन्होंने कहा कि सिर्फ हीरो ही नहीं कई बार हीरोइंस की तरफ से भी रिश्ते बदल जाते हैं। उनके मुताबिक करिश्मा बेहद मेहनती थी लेकिन उनमें बहुत ज्यादा एटीट्यूड भी था। जब एक्ट्रेस से सीधा सवाल पूछ लिया गया कि क्या गोविंदा और करिश्मा के बीच प्यार था तो उन्होंने कोई पक्का दावा नहीं किया लेकिन इतना जरूर कहा कि दिखता तो था बताते नहीं थे लेकिन दिखता था। बस उनका यही बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने फिर से दोनों के पुराने रिश्ते पर चर्चा [संगीत] शुरू कर दी। बातचीत यहीं नहीं रुकी। अगला सवाल था कि अगर दोनों के बीच इतना लगाव था तो रिश्ता आगे क्यों नहीं बढ़ा? इस पर शगुप्ता ने कहा कि जोड़ी जब तक लोगों को पसंद आई तब तक चली।
बाद में शायद दर्शक कुछ नया देखना चाहते थे। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उस सवाल ने जिसमें गोविंदा की पत्नी सुनीता का जिक्र आया। एक्ट्रेस से पूछ लिया गया कि क्या सुनीता को इन अफेयर की खबरों की भनक थी। उन्होंने बताया कि एक बार सुनीता बच्चों के साथ आउटडोर शूट पर आई थी। वो बेहद शांत रही। सबसे अच्छे से मिली और कभी कोई हंगामा नहीं किया। उनकी तारीफ करते हुए कहा कि अगर उन्हें सब पता भी था फिर भी उन्होंने कुछ नहीं कहा। तो यह उनकी समझदारी और धैर्य को दिखाता है। उन्होंने यहां तक कहा कि कई बार इंडस्ट्री में एक्टर्स की पत्नियां सेट पर आकर झगड़ा कर देती थी। लेकिन सुनीता ने कभी ऐसा नहीं किया। हालांकि गोविंदा और करिश्मा कपूर ने कभी भी अपने रिश्ते को पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया था और ना ही इस मुद्दे पर कभी कुछ बोला था। कहते हैं दोनों के अफेयर की चर्चाएं सालों तक मीडिया रिपोर्ट्स और इंडस्ट्री की गॉसिप का हिस्सा रही। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि कभी नहीं हुई है।
बता दें गोविंदा और करिश्मा की जोड़ी ने राजा बाबू कुली नंबर वन, हीरो नंबर वन, हसीना मान जाएगी शिकारी और दुलारा जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। दोनों की कॉमिक टाइमिंग और ऑन स्क्रीन रोमांस ने उन्हें 90ज की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में शामिल कर दिया था। फिलहाल शगुप्ता अली के इस बयान ने एक बार फिर गोविंदा करिश्मा और सुनीता को सुर्खियों में ला दिया है।