किसने डरा दिया सलमान खान को? उन्होंने रात के 3:00 बजे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और ‘डर गया’ और ‘मर गया’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। भाईजान का यह ट्वीट देखकर फैंस दंग रह गए। परेशान फैंस ने उन पर सवालों की बौछार कर दी। रात करीब 3:00 बजे सलमान खान ने एक ऐसा पोस्ट किया जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। तस्वीर में उनका गज़ब का ट्रांसफॉर्मेशन साफ़ दिखाई दे रहा है।
लेकिन लोगों का ध्यान उनकी बॉडी से ज्यादा कैप्शन पर था। “सलमान खान डर गया, जो डर गया, वो मर गया।” और फिर क्या था? फैंस ने सवालों की झड़ी लगा दी। भाईजान आखिरकार किसे जवाब दे रहे थे? क्या यह सिर्फ एक फिल्म का डायलॉग था या ट्रोल्स के लिए कोई सीधा संदेश? आइए आपको पूरा मामला विस्तार से बताते हैं।बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम से कुछ मिरर सेल्फी शेयर कीं। इन तस्वीरों में सलमान पहले से काफी फिट, लीन और मस्कुलर नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने सिक्स-पैक एब्स और टोंड फिजिक को फ्लॉन्ट किया।
60 की उम्र में भी उनकी फिटनेस देखकर फैंस दंग रह गए। लेकिन तस्वीरों से ज्यादा लोगों का ध्यान उनके कैप्शन ने खींचा। सलमान ने लिखा, “सलमान खान डर गया, जो डर गया, वो मर गया।” इस लाइन को सुनकर लोगों को फिल्म ‘शोले’ का मशहूर डायलॉग याद आ गया। हालांकि, सोशल मीडिया पर इसे सिर्फ एक फिल्मी संदर्भ के रूप में नहीं देखा जा रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि सलमान ने यह पोस्ट पिछले कुछ दिनों से लगातार उन्हें ट्रोल करने वालों को जवाब देने के लिए किया है।दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सलमान खान सोशल मीडिया पर छात्र प्रदर्शनों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर लगातार अपनी राय साझा कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों की तारीफ की थी और हिंसा की निंदा भी की थी। इसके बाद उन्होंने सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से अपनी भूख हड़ताल खत्म करने की अपील करते हुए भी एक पोस्ट किया था। सलमान ने यहां तक मजाक में कहा था
कि अगर जरूरत पड़ी तो वह अपने घर से खाना भेजेंगे। लेकिन इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया था। कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की, तो कुछ यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। कुछ ने कहा कि सलमान डर गए हैं, तो कुछ ने उनके बयान का बिल्कुल अलग मतलब निकाला।अब ऐसे माहौल में जब सलमान ने रात 3:00 बजे यह नया पोस्ट शेयर किया, तो लोगों ने इसे ट्रोल्स को करारा जवाब माना। हालांकि, सलमान ने अपने कैप्शन का सीधा मतलब नहीं बताया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही ‘बिग बॉस 20’ के होस्ट के रूप में वापसी करने जा रहे हैं। इसके अलावा फैंस को उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ का भी बेसब्री से इंतजार है। इस बीच, आपको बता दें कि वह निर्देशक वशमी बेदिपल्ली की अगली एक्शन-ड्रामा फिल्म की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। जिसमें उनके साथ नयनतारा भी नजर आएंगी। फिलहाल भाईजान की फिटनेस से ज्यादा उनके कैप्शन की चर्चा हो रही है। अब यह सिर्फ शोले का कोई डायलॉग था या ट्रोल्स को जवाब? इसका जवाब सिर्फ सलमान खान ही दे सकते हैं। लेकिन एक बात पक्की है, रात 3:00 बजे किया गया उनका यह पोस्ट एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।ब्यूरो रिपोर्ट E2