देश के जाने-माने इनोवेटर और थ्री एडियट्स के असली फुनसुक वांगड़ू यानी सोनम वांगचुक इस वक्त दिल्ली के जंतरमंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। लेकिन इसी बीच जंतरमंतर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने हर किसी का ध्यान खींचा। वो तस्वीर थी सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि जे आंगमो की जो अपने पति के इस संघर्ष को मजबूती देने खुद धरना स्थल पर पहुंच गई।
चलिए आज की इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि आखिर कौन है डॉक्टर गीतांजलि। क्या है उनकी और सोनम मांगचू की दिलचस्प लव स्टोरी और कैसे वह लद्दाख के पहाड़ों में एक बड़ी क्रांति ला रही हैं। दोस्तों बहुत से लोग डॉक्टर गीतांजलि को सिर्फ सोनम मांगचू की पत्नी के तौर पर जानते हैं लेकिन सच यह है कि उनकी खुद की पहचान बेहद शानदार है। ओसा के बालेश्वर में जन्मी गीतांजलि ने फिजिक्स में डिग्री ली और फिर भुवनेश्वर के टॉप कॉलेज एक्सआई एमबी से मार्केटिंग और फाइनेंस में एमबीए किया। वह एक कॉर्पोरेट लीडर रही हैं। लेकिन उनका दिल हमेशा समाज सेवा में धड़कता था। आज वह लद्दाख के हिमाचल इंस्टट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स यानी एचआईएल की कोफाउंडर और सीईओ हैं।
पहाड़ों में शिक्षा के लेवल को बदलने के लिए भारत सरकार के नीति आयोग ने उन्हें वूमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड से भी नवाजा है। अब बात करते हैं इनकी बेहद खूबसूरत और सादगी से भरी लव स्टोरी की। इन दोनों की मुलाकात किसी फिल्मी अंदाज में नहीं बल्कि एक एजुकेशन कॉन्फ्रेंस में हुई थी। गीतांजलि बताती हैं कि पहली ही मुलाकात में उनके बीच गजब का कनेक्शन दिखा। वह दोनों एक दूसरे की बात और वाक्यों को पूरा कर रहे थे क्योंकि दोनों की लाइफ की फिलॉसफी और समाज को बदलने का सपना बिल्कुल एक जैसा था। इस गहरी समझ ने प्यार का रूप लिया और दोनों ने शादी कर ली। आज इस कपल का एक बेटा भी है और यह पूरा परिवार लद्दाख के विकास के लिए समर्पित है।
लेकिन आज डॉ. गीतांजलि चर्चा में क्यों है? दरअसल शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पर्यावरण जैसे बड़े मुद्दों को लेकर सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतरमंतर पर डटे हुए हैं। आंदोलन के कई दिन बीत चुके हैं और वांगचुक का वजन और ब्लड शुगर लगातार गिर रहा है। ऐसे मुश्किल वक्त में एक ढाल बनकर डॉक्टर गीतांजलि जंतरमंतर पहुंची थी। उन्होंने ना सिर्फ अपने पति की सेहत की चिंता जताई बल्कि आंदोलन कर रहे युवाओं और छात्रों का हौसला भी बढ़ाया। यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी जब सोनम मांगचुक को हिरासत में लिया गया था। तब गीतांजलि ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाकर उनके लिए कानूनी लड़ाई लड़ी थी। डॉ. गीतांजलि के इस जज्बे और सोनम मांगचुक के आंदोलन पर आपकी क्या राय है? कमेंट सेक्शन में हमें लिखकर जरूर बताएं। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें।