भाईजान को लेना पड़ा पत्थरों का सहारा। जेम स्टोंस पर छोड़ी सलमान ने किस्मत। रत्नों ने बढ़ाई टाइगर की हलचल। क्या है रहस्यमई रत्न का राज। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
लेकिन इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म या एक्शन अवतार नहीं बल्कि उनके गले में नजर आई छोटी सी चीज है। यह चीज कुछ भी नहीं बल्कि एक पेंडेंट है। यह पेंडेंट क्यों सलमान खान के पूरे लुक का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बना है? इसकी वजह है तीन रत्न जो सलमान अपने गले में पहनबाहर निकले। वेल, सलमान खान के इस छोटे से पेंडेंट ने अब सोशल मीडिया पर एक नई बहस को छेड़ दिया है।
जहां एक तरफ लोगों का कहना है कि सलमान ने यह फैसला अपने करियर को रिवाइव करने के लिए लिया है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग यह भी मान रहे हैं कि सलमान खान के लिए बीता कुछ वक्त तनाव से भरपूर था। इसलिए जिंदगी में सुख शांति और सेफ्टी के लिए भाईजान ने अब रत्नों का सहारा लिया है।
पर इस बात में कोई दो राय नहीं है कि सलमान खान जेम्स स्टोंस पर विश्वास रखते हैं। सलमान खान का फिरोजा ब्रेसलेट उनकी पहचान बन चुका है। सालों से भाईजान स्टोन को पहनते आ रहे हैं और कई इंटरव्यूज में यह बता चुके हैं कि उनके लिए यह बेहद खास है। लेकिन इस बार उनके गले में एक नहीं बल्कि तीन अलग-अलग रत्न दिखाई दिए।
जिसने इंटरनेट की क्यूरियोसिटी को अलग लेवल पर पहुंचा दिया है। सलमान खान का यह वायरल काऊ बॉय लुक सोशल मीडिया पर अलग-अलग थ्योरीज क्रिएट कर रहा है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये तीन स्टोन पन्ना, नीलम और तीसरा हीरा या फिर सफेद पुखराज भी हो सकता है।
हालांकि वीडियो को देख रत्नों का सटीक पहचान कर पाना थोड़ा सा चैलेंजिंग है। लेकिन इस चर्चा ने फैंस के बीच जरूर एक नई चिंता को जन्म दे दिया है। क्योंकि पन्ना अक्सर बिजनेस ग्रोथ और फाइनेंशियल स्टेबिलिटी में मदद करता है। वहीं नीलम नेगेटिव एनर्जी से प्रोटेक्ट करने और करियर ऑब्सकल्स जैसी समस्याओं का समाधान करता है और सफेद पुखराज डिसीजन मेकिंग पावर को स्ट्रांग करता है। ऐसे में सलमान खान का नाम पिछले कुछ वक्त से लगातार सुरक्षा, खतरों, धमकियों और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के कारण खबरों में रहा है। सलमान खान के गले में दिख रहा यह पेंडेंट उनके नए काऊ बॉय स्टाइल का एक हिस्सा यानी महज एक फैशन स्टेटमेंट नहीं कहा जा सकता।
यह बात तो तय है। सलमान खान बिना कुछ बोले ही सुर्खियां बटोरना जानते हैं। कभी उनका ब्रेसलेट चर्चा में रहता है। कभी उनका लुक और अब यह तीन रहस्यमई रत्न इंटरनेट पर नई बहस छेड़ चुके हैं। अब यह नेकलेस सिर्फ एक स्टाइल स्टेटमेंट है।
किसी खास मौके की पसंद है या फिर इसके पीछे कोई पर्सनल वजह है। इसका जवाब तो शायद खुद सलमान खान ही दे पाएंगे। तब तक फैंस के लिए सिर्फ यह एक मिस्ट्री है।