Cli

क्या डिंपल कपाड़िया राज कपूर और नरगिस की नाजायज बेटी थी?

Uncategorized

जब डिंपल कपाडिया को राज कपूर और नरगिस की नाजायज बेटी कहने लगे थे लोग। सालों बाद सामने आया था सच। राज कपूर इंडस्ट्री के शोमैन कहे जाते हैं और ये अपनी फिल्मों और किरदारों के अलावा अपनी पर्सनल रिलेशनशिप को भी लेकर काफी सुर्खियां बटोरते थे। उनकी पर्सनल लाइफ के किस्से आज भी चर्चाओं में रहते हैं। राज कपूर के साथ कई एक्ट्रेसेस के रिलेशनशिप की अफवाहें रही हैं। लेकिन सबसे ज्यादा जिसके साथ एक्टर की लव स्टोरी चर्चा में रही वो थी नरगिस।

राज कपूर नरगिस से तब मिले थे जब वो पहले से ही शादीशुदा थे और बच्चे भी थे। जबकि नरगिस उस समय सिर्फ 17 साल की थी। राज कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी और नरगिस की पहली मुलाकात की कहानी ऋषि कपूर और डिंपल कपाडिया की फिल्म बॉबी में दिखाई गई है। जिस तरह से ऋषि और डिंपल फिल्म बॉबी में पहली बार मिले थे। कुछ ऐसी ही मुलाकात राज कपूर और नरगिस की भी हुई थी। वहीं बॉबी की रिलीज के बाद एक अफवाह भी उड़ी थी जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए थे। उस दौर में अखबारों से लेकर फिल्मी मैगजीन में यह बात खूब उछाली गई थी कि डिंपल कपाडिया असल में नरगिस और राज कपूर की नाजायज बेटी हैं।

एक इंटरव्यू में नरगिस ने इस पर चुप्पी तोड़ी थी। दरअसल बॉबी फिल्म में डिंपल का लुक फिल्म में नरगिस की आवारा मूवी के लुक से काफी मिलताजुलता था। और दूसरी वजह यह भी थी कि फिल्म में डिंपल का एक सीन नरगिस और राज कपूर की रियल लाइफ में हुई मुलाकात का हूबहू चित्रण था। तो वहीं किसी ने मनगढ़ंत कहानियों का सहारा लेकर इस अफवाह को अफवाह दे दी। लेकिन राज कपूर, डिंपल कपाडिया, नरगिस और ऋषि कपूर में से किसी ने भी इस पर कुछ भी बोलना जरूरी नहीं समझा था। लेकिन फिर एक दिन नरगिस के सब्र का बांध टूटा। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस पर बात की।

यह सब तब हुआ जब नरगिस ने सुनील दत्त से शादी कर ली थी। प्रिया दत्त, नम्रता दत्त और संजय दत्त का जन्म हो चुका था। नरगिस फिल्मी दुनिया से रिटायरमेंट ले चुकी थी। नरगिस से इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या वो इस अफवाह के बारे में अब जाकर कुछ कहना चाहेंगी? इस पर नरगिस ने कहा था कि कैसे कब और क्यों इन अफवाहों को हवा मिली मैं नहीं जानती। मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि यह किसी के गंदे दिमाग की सड़ी हुई उपज है। सिर्फ इसलिए कि बॉबी में डिंपल कपाड़िया का किरदार आवारा फिल्म में मेरे रोल से थोड़ा मिलताजुलता है और इसके अलावा थोड़ी बहुत और समानताएं हैं। कुछ घटिया लोगों ने इसे अलग रंग दे दिया। भगवान ऐसे लोगों को माफ करें और उन पर दया दिखाएं।

भगवान ना करें लेकिन अगर ऐसा रहा होता तो मैंने अपनी बेटी को कभी छोड़ा नहीं होता। एक्ट्रेस ने आगे कहा था कि डिंपल बहुत ही होशियार लड़की हैं और उसने इस तरह की बातों को एक बड़े ही मजाक की तरह लिया। जहां तक मेरी और मेरे परिवार की बात है तो मेरे पति ने इन बातों को नजरअंदाज किया और मेरी बेटियों ने भी हंसी में उड़ा दिया। संजय को इससे बहुत ज्यादा चोट पहुंची लेकिन वो इससे निकल आएगा। मैं इस बारे में बात करके इस बात को ज्यादा तवज्जो नहीं देना चाहती। मैं इस तरह की घटिया अफवाहों को बिल्कुल भी हवा नहीं देना चाहती। तो डिंपल कपाडिया को लेकर सालों बाद नरगिस ने चुप्पी तोड़ी थी और अपने और राज कपूर के रिश्ते को लेकर भी नरगिस ने काफी कुछ कहा था। इस वीडियो को लेकर आपकी क्या है राय? अगर आपको यह वीडियो अच्छा लगा हो तो कमेंट सेक्शन में जरूर लिखकर बताइए और साथ ही साथ चैनल को जरूर सब्सक्राइब कर लीजिए। नमस्कार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *