Cli

कोकरोच पार्टी की हुई जीत, आखिरकार कोर्ट ने पूरी कर दी ये मांग,मचा बवाल।

Uncategorized

दिल्ली हाईकोर्ट ने 7 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी यानी कि सीजेपी के एक्स अकाउंट को फिर से चालू करने का आदेश दिया है। वहीं केंद्र सरकार ने भी कोर्ट से कहा है कि उसे अकाउंट अनब्लॉक किए जाने पर कोई दिक्कत नहीं है।

मामले की सुनवाई जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच ने की। केंद्र सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पेश हुए। उन्होंने कोर्ट को बताया कि अब अकाउंट को अनब्लॉक किया जा सकता है। बारेन बेंच की रपर्ट के मुताबिक तुषार मेहता ने कहा कि जब अकाउंट ब्लॉक किया गया था उस समय नीट की परीक्षा होने वाली थी।

लाखों छात्र परीक्षा देने वाले थे। सरकार को लगा कि एक्स पर किए जा रहे कुछ पोस्ट छात्रों और उनके मां-पिता के बीच भ्रम पैदा कर सकते हैं। लेकिन अब परीक्षा पूरी हो चुकी है। इसलिए सरकार को अकाउंट अनब्लॉक करने पर कोई दिक्कत नहीं है। इस पर जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा कि फिर अकाउंट को अनब्लॉक कर दिया जाना चाहिए।

जवाब में तुषार मेहता ने कहा कि मुझे कोई दिक्कत नहीं है। मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि आगे सभी लोग थोड़ा सावधान रहें। इसके बाद कोर्ट ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके की याचिका मंजूर कर ली और एक्स अकाउंट को दोबारा शुरू करने को कहा है। बारन बेंच की रिपोर्ट में कहा गया है कि अभिजीत दीपके ने हाई कोर्ट में केंद्र सरकार के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसके तहत उनके एक्स अकाउंट को ब्लॉक किया गया था।

यानी कि सीजेपी के ऑफिशियल अकाउंट को ब्लॉक किया गया था। मामले की पिछली सुनवाई 29 मई को हुई थी। उस दिन हाईकोर्ट ने अकाउंट बहाल करने से इंकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि सरकार की बात सुने बिना कोई अंतरिम राहत नहीं दी जा सकती है। बाद में सामने आई जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने इंटेलिजेंस ब्यूरो से मिले इनपुट के तहत कारवाई की थी। इन इनपुट में नेशनल सिक्योरिटी से जुड़े मुद्दों का जिक्र किया गया था।

इसके बाद मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी यानी कि एमईआईटीवाई ने आईटी एक्ट 2000 की धारा 69 ए के तहत एक्स अकाउंट को ब्लॉक करने का निर्देश दिया था। इस फैसले के बाद सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने इसे बड़ी जीत बताई है और एक्स पर लिखा कि कॉकरोच जनता पार्टी के लिए यह बड़ी जीत है। दिल्ली हाईकोर्ट ने हमारे एक्स अकाउंट को फिर से चालू करने का आदेश दिया है।

यह सिर्फ कॉकरोच जनता पार्टी और हमारे आंदोलन की नहीं बल्कि अभिव्यक्ति की आजादी और डिजिटल अधिकारों की भी बड़ी जीत है। हम ऑनलाइन और जमीनी स्तर दोनों जगह युवाओं की आवाज उठाना जारी रखेंगे। जैसा कि आप जानते हैं कि अभी सीजेपी दिल्ली के जंतरमंतर पर प्रदर्शन कर रही है।

संगठन की मांग है कि नीट समेत दूसरी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले की जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। तो फिलहाल इस खबर में इतना ही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *