अशनीर ग्रोवर की बीवी के एक बयान ने मचाया बवाल, बच्चे पैदा करने को लेकर ये क्या बोल दिया।
नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर के एक बयान पर विवाद हो गया है। शो में एलिमिनेशन से बचने के लिए माधुरी ने अपनी पर्सनल जिंदगी से जुड़ा एक सीक्रेट शेयर किया।
इस दौरान उन्होंने अमीर और गरीब लोगों के बच्चे पैदा करने को लेकर एक विवादित टिप्पणी कर दी। माधुरी का यह सीक्रेट उन्हें शो से बाहर होने से तो बचा गया, लेकिन उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वे और अशनीर ग्रोवर एक तीसरा बच्चा चाहते थे।माधुरी ने कहा कि तीसरा बच्चा आपको जवान रखता है। शाहरुख खान समेत जितने भी अमीर लोग हैं, उनके तीन बच्चे हैं। ‘हम दो हमारे दो’ का यह कॉन्सेप्ट हर किसी पर लागू नहीं होता है।
अपने सीक्रेट को बताते हुए माधुरी ने आगे कहा कि जितने अमीर लोग बच्चे पैदा करेंगे तो अमीरी बढ़ेगी और गरीब पैदा करेंगे तो गरीबी बढ़ेगी। माधुरी के इसी बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। यूजर्स का कहना है कि यह सोच पूरी तरह से भेदभाव से भरी है।