पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल में आरोपी सिया गोयल के बचाव में फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता का एक पोस्ट अब खुद उनके लिए विवाद का कारण बन गया है। संजय गुप्ता ने लोगों से अपील की थी कि सिया का भी वही मीडिया ट्रायल ना किया जाए जो कभी रिया चक्रवर्ती के साथ हुआ था।
अब यह अपील सोशल मीडिया यूज़र्स को रास नहीं आई। देखते ही देखते संजय गुप्ता ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। पुणे के सनसनीखेज केतन अग्रवाल में हर बीते दिन के साथ नए और हैरतंगेज खुलासे हो रहे हैं। के ठीक बाद से शक की सुई केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन पर घूमी हुई है।
हालांकि सिया के बदलते बयान और से जुड़ी नई-नई थ्योरीज के सामने आने के बाद यह गु्थी और उलझ गई है। फिलहाल इस हत्याकांड की जांच जारी है। पुलिस आरोपी सिया गोयल का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की भी तैयारी में है। लेकिन सोशल मीडिया पर इस केस ने एक नया मोड़ ले लिया है।
दरअसल फिल्म डायरेक्टर संजय गुप्ता ने केतल अग्रवाल केस में एक ऐसा बयान दे दिया जिसके कारण लोगों ने उन्हें ही लपेट लिया और जमकर लताड़ा। संजय गुप्ता ने सिया गोयल के मामले की तुलना रिया चक्रवर्ती के मीडिया ट्रायल से की और कहा कि सिया का तमाशा ना बनाएं। संजय गुप्ता ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए लिखा मैं किसी का पक्ष नहीं ले रहा हूं।
लेकिन क्या हम सिया के साथ वही करना बंद कर सकते हैं जो हमने रिया के साथ किया था। टीवी पर मुकदमा चला दिया गया था और सबूतों से पहले फैसला सुना दिया गया था। हम कभी सीखते नहीं। संजय गुप्ता का कहना था कि किसी भी आरोपी को अदालत का फैसला आने से पहले दोषी घोषित कर देना न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है।
लेकिन सोशल मीडिया पर की गई यह अपील संजय गुप्ता पर भारी पड़ गई। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने सवाल उठाया कि जिस मामले में पुलिस हत्या की साजिश का दावा कर रही है और आरोपी न्यायिक हिरासत में है, वहां इस तरह की तुलना करना उचित नहीं है। कई यूज़र्स ने संजय गुप्ता के पोस्ट को संवेदनहीन बताया जबकि कुछ ने कहा कि इससे पीड़ित परिवारों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
एक सोशल मीडिया यूजर ने तो बेहद तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि अच्छे लोगों की हत्या हो रही है और तुम जैसे लोग अभी भी जिंदा हैं। संजय गुप्ता ने अपने पोस्ट में जिस रिया चक्रवर्ती का जिक्र किया उसकी पृष्ठभूमि भी समझना जरूरी है।
दरअसल साल 2020 में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई थी। इसके बाद रिया चक्रवर्ती पर मीडिया और सोशल मीडिया में कई आरोप लगाए गए थे। बाद में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने ड्रग्स से जुड़े मामले में रिया और उनके भाई शविक को गिरफ्तार किया था। रिया चक्रवर्ती को लंबे समय तक सार्वजनिक आलोचना और मीडिया ट्रायल का सामना करना पड़ा था। हालांकि बाद के वर्षों में कई आरोप अदालत में साबित नहीं हो सके। रिया ने लगातार कहा कि उन्हें बिना पर्याप्त सबूत के दोषी ठहराया गया।
इसी संदर्भ का हवाला देते हुए संजय गुप्ता ने सिया गोयल के मामले में भी अदालत का फैसला आने से पहले निष्कर्ष ना निकालने की अपील की थी। जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए। अब तक की पुलिस जांच के मुताबिक केतन अग्रवाल की शादी सिया गोयल से होने वाली थी। पुलिस का दावा है कि सिया इस रिश्ते से खुश नहीं थी और वह एक अन्य युवक चेतन से प्यार करती थी।
पुलिस के अनुसार सिया ने कथित तौर पर अपने प्रेमी चेतन के साथ मिलकर केतन की हत्या की साजिश रची। आरोप है कि केतन को लोहागढ़ किले ले जाया गया। जहां से धक्का देने के कारण उसकी मौत हो गई। इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने सिया गोयल और चेतन को गिरफ्तार किया था।
फिलहाल दोनों न्यायिक हिरासत में हैं। मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया जारी है। अदालत में आरोप अभी साबित होना बाकी है।