नमस्कार दोस्तों, एक बार फिर आप सभी का स्वागत है मनोज फिल्मी पडकास्ट में। रेखा और अमिताभ बच्चन की लास्ट फिल्म 1981 में सिलसिला आई थी। इस फिल्म का डायरेक्शन यश चोपड़ा ने किया था। फिल्म फ्लॉप होकर भी लोगों के दिल में जगह बनाने में कामयाब रही। आज इस फिल्म की गिनती कल्ट मूवी में होती है। सिलसिला के बाद अमिताभ बच्चन ने सभी प्रोड्यूसर से कह दिया था कि वो रेखा के साथ काम नहीं करेंगे। अमिताभ रूठे तो रेखा ने 70 के दशक के एक सुपरस्टार संग अपनी जोड़ी बनाई। 1983 में ऐसी रोमांटिक फिल्म बनाई जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया।
इस फिल्म में रेखा ने एक गाना भी गाया था। तो दोस्तों, यह फिल्म कौन सी थी? आइए जानते हैं। लेकिन उससे पहले मेरा आप सभी से रिक्वेस्ट है, प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा। तो चलिए दोस्तों, वीडियो को शुरू करते हैं। साल 1981 में रिलीज हुई सिलसिला फिल्म में अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी अंतिम बार पर्दे पर नजर आई थी। फिल्म फ्लॉप हुई तो यश चोपड़ा और अमिताभ बच्चन की दोस्ती टूट गई। अमिताभ ने पत्नी जया बच्चन के दबाव में रेखा के साथ काम ना करने का फैसला किया। उन्होंने सभी प्रोड्यूसर से अपनी दिल की बात कह दी। ऐसे में रेखा ने 70 के दशक के सुपरस्टार राजेश खन्ना का सहारा लिया। राजेश खन्ना, राज बब्बर और रेखा की इस फिल्म का नाम अगर तुम ना होते था जिसे 4 नवंबर 1983 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया।
अगर तुम ना होते का डायरेक्शन लेख टंडन ने किया था। वही लेख टंडन जिन्होंने सर्कस जैसा टीवी सीरियल बनाया और बॉलीवुड को शाहरुख खान जैसा सुपरस्टार दिया। वही लेख टंडन जिन्होंने स्वदेश, रंग दे बसंती और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई। अगर तुम ना होते ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। राजेश खन्ना के लिए तो यह फिल्म सोने पर सुहागा साबित हुई थी। इस फिल्म के हिट होने से राजेश खन्ना के फीके पड़ते स्टारडम को एक नई चमक मिली थी। अगर तुम ना होते फिल्म का डायरेक्शन लेख टंडन ने किया था। कहानी एनए शर्मा ने लिखी थी। फिल्म में राजेश खन्ना और रेखा और राज बब्बर के अलावा मदन पुरी और असरानी भी अहम भूमिकाओं में थे। मदन पुरी ने फिल्म में बहुत अहम रोल निभाया था। बाद में लेख टंडन की हर फिल्म में वह नजर आए। राजीव कुमार और विमल कुमार फिल्म के प्रोड्यूसर थे। म्यूजिक आर डी वर्मन का था और गीतकार गुलशन बावरा थे। फिल्म के टाइटल सॉन्ग अगर तुम ना होते के लिए किशोर कुमार को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था।
1983 में राजेश खन्ना की यह तीसरी लगातार हिट फिल्म थी। इससे पहले अवतार और सौतन फिल्में भी हिट रही थी। राजेश खन्ना का स्टारडम फिर से लौट आया था और रेखा ने भी जितेंद्र और राजेश खन्ना और राज बब्बर के साथ काम करना शुरू कर दिया था। राज बब्बर को जब रेखा के अपोजिट रोल ऑफर हुआ तो वह बहुत खुश हुए थे। इससे पहले उन्होंने 1982 में रिलीज हुई जीवनधारा फिल्म में रेखा के ऑन स्क्रीन भाई की भूमिका निभाई थी। उन्हें फिर से रेखा के साथ काम करने का मौका मिल रहा था। राज बब्बर ने दावा किया था कि उन्हें जिस तरह से रोल बताया गया था वैसा फिल्म में दिखाया नहीं गया। राजेश खन्ना ने उनके कई सीन पर कैंची चलवा दी थी। इस फिल्म से पहले राज बब्बर और लेख टंडन ने शारदा फिल्म में एक साथ काम किया था। फिल्म का मुहूर्त 25 जनवरी 1982 को हुआ था। इस फिल्म में एक्ट्रेस रेखा ने भी एक गाना गाया था और इस गाने के बोल थे कल तो संडे है। इसी बात का रोना है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रोड्यूसर राजीव कुमार और रेखा एक दूसरे के करीब आ गए थे। इंडस्ट्री में इस बात की चर्चा ने भी खूब जोर पकड़ा था।
बहुत लंबे समय बाद आर डी वर्मन और राजेश खन्ना एक साथ इस फिल्म में नजर आए थे। ले टंडन के साथ राजेश खन्ना और रेखा की यह इकलौती फिल्म है। फिल्म के एक गाने कौन है जोरू का गुलाम में गीतकार गुलशन बावरा भी नजर आए थे। वह फिल्मों में छोटे-मोटे रोल भी करते थे। जंजीर फिल्म में भी वह नजर आए थे। फिल्म दिवाली के दिन 1983 में रिलीज हुई थी और इसी दिन जितेंद्र की मवाली भी हिट हुई थी और दोनों ही फिल्में मैसिव हिट रही। फिल्म की सफलता में इसके म्यूजिक का अहम योगदान रहा। फिल्म में कुल पांच गाने थे। अगर तुम ना होते के तीन वर्जन फिल्म में रखे गए थे। फिल्म का टाइटल सॉन्ग अगर तुम ना होते की धुन सात फिल्मों में सुनाई दे चुकी है। आर डी वर्मन के पिता एसडी वर्मन ने यह ट्यून 1951 में फिल्म नौजवान के लिए बनाई थी और वो गाना था ठंडी हवाएं लहरा के आए जिसे लता मंगेशकर ने गाया था। यह धुन 1985 तक सुनाई दी। साल बदलते रहे फिल्में बदलती रही। लेकिन यह धुन संगीतकारों के दिल में बसी रही। तो दोस्तों, आज का वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-ब टेक केयर।