Cli

सर्जरी के बाद लड़के से लड़की बनी अनाया बांगर का क्यों उड़ा मजाक ?

Uncategorized

एक जिम वीडियो कुछ सेकंड की रील और फिर शुरू हो गई सोशल मीडिया पर हेट की बारिश। फॉर्मर क्रिकेटर संजय बागर की बेटी अनाया एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर है। और सवाल यह कि आखिर वर्कआउट वीडियो पर इतनी नफरत क्यों और कब तक किसी पर्सनल पहचान को लेकर उसे टारगेट किया जाएगा? पूरा मामला सोशल मीडिया पर गर्म है? चलिए आपको पूरी कहानी समझाते हैं।

अनाया एक बार फिर से सोशल मीडिया पर गॉसिप का हिस्सा है। लेकिन इस बार वजह उनकी क्रिकेट प्रैक्टिस नहीं बल्कि उनका एक नया जिम में वर्कआउट करते हुए वीडियो है। वीडियो में अनाया अपनी फिटनेस रूटीन को फॉलो करती नजर आ रही हैं। उन्होंने हमेशा अपनी वर्कआउट जर्नी को फैंस के साथ शेयर किया है। लेकिन इस वीडियो के सामने आते ही कमेंट सेक्शन में कई सारे रिएक्शन देखने को मिले हैं। जहां कई लोग उनकी फिटनेस और कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ यूज़र्स उन्हें बद कमेंट कर रहे हैं और कई खास कमेंट में तो उनकी पहचान को निशाना बनाया जा रहा है। यही वजह है कि मामला तेजी के साथ वायरल हो रहा है। अनाया पहले भी अपनी जर्नी को लेकर खुलकर बात करती नजर आई हैं।

उन्होंने जब जेंडर चेंज कराया था तो सर्जरी और इसके साथ ही मेंटल हेल्थ और सोसाइटी चैलेंज के बारे में अपनी कहानी फैंस के साथ शेयर की थी। वो लगातार फिटनेस और क्रिकेट दोनों से जुड़ी रहती हैं और उनकी सोशल मीडिया पर जिम ट्रेनिंग और प्रैक्टिस के वीडियोस देखने को मिलते हैं। लेकिन हर बार की तरह कुछ लोग उनके कंटेंट से कई ज्यादा उनकी पर्सनल पहचान को लेकर उन्हें कमेंट करते हैं

और इसी बात को लेकर अब सोशल मीडिया पर एक बड़ी कंट्रोवर्सी स्टार्ट हो गई है। कई यूज़र्स अनायक के सपोर्ट में नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि किसी की मेहनत, फिटनेस या फिर टैलेंट की जगह उसकी पहचान को टारगेट करना गलत है। सपोर्टर्स का मानना है कि सोशल मीडिया पर डिसए्रीमेंट हो सकती है लेकिन पर्सनल अब्यूज या फिर हेट कमेंट की जगह कोई नहीं होनी चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने प्लेटफार्म से अपील की कि ऑनलाइन अब्यूजिंग के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाए।

फिलहाल अनाया अपने फिटनेस गोल और ट्रेनिंग पर फोकस करती नजर आ रही हैं। उनका वर्कआउट वीडियो लगातार तेजी के साथ वायरल हो रहा है और उनके साथ जो ऑनलाइन बिहेवियर है उसको लेकर एक नई जो गॉसिप है वह स्टार्ट हो गई है। आपको बता दें एक वर्कआउट वीडियो ने फिर से कई सारे सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या सोशल मीडिया पर किसी की पहचान के आधार पर उसे ट्रोल करना सही है? अनायक की कहानी सिर्फ एक वायरल वीडियो की नहीं बल्कि ऑनलाइन रिस्पेक्ट और इसके साथ ही रिस्पांसिबल बिहेवियर पर एक बड़ी बहस बन चुकी है। आपको इस पूरे मसले पर क्या कुछ कहना है? आपका क्या ओपिनियन है? आप हमें कमेंट सेक्शन में जरूर शेयर कीजिएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *