Cli

कहा तक पहुंचा मानसून?इन राज्यों में होगी तगड़ी बारिश।

Uncategorized

देश भर में मौसम का मिजाज अलग-अलग है। जहां एक तरफ उत्तर और मध्य भारत में तेज गर्मी और लू का कहर जारी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और हरियाणा जैसे राज्यों में गर्मी पड़ रही है। कई जगहों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है।

वहीं दूसरी तरफ भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर, [संगीत] दक्षिण और कुछ पूर्वी राज्यों में मौसम में बदलाव को लेकर अलर्ट जारी किया है। आंधी तूफान का अलर्ट, बारिश का अलर्ट, वज्रपात का अलर्ट। दरअसल पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के उप हिमालय इलाकों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश [संगीत] होने की संभावना है।

इस दौरान 60 से 70 कि.मी./ घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। सिक्किम और उत्तर बंगाल में तेज बारिश की उम्मीद है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में मनसून एक्टिव है।

हैदराबाद और आसपास के इलाकों में गरज के साथ बारिश और आंधी चल सकती है। कोस्टल कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। वहीं मुंबई और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश की उम्मीद है जो गर्मी से राहत दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *