Cli

4 नेशनल अवॉर्ड भी नहीं बचा पाए कंगना का करियर! 11 साल से फ्लॉप होने की बड़ी वजह आई सामने

Uncategorized

कंगना रानौत भारतीय सिनेमा की सबसे उम्दा एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्हें मिले चार नेशनल अवार्ड्स खुद इस बात की गवाही देते हैं। 2015 के बाद उन्होंने 12 मूवीज में काम किया है। मगर उनमें से कोई भी फिल्म हिट नहीं हो पाई। उनकी हाल ही रिलीज भारत भाग्य विधाता तो हफ्ते भर में ही सिमट चुकी है। इमरजेंसी और थलाइवी जैसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट भी दर्शक बटोर नहीं पाए। बताया जा रहा है कि इससे इन्वेस्टर्स को ₹350 से ₹400 करोड़ का नुकसान हो चुका है। एक नजर डालते हैं उनके पिछले 11 सालों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर।

तनु विड्स मनु रिटर्न्स कंगना की वो लास्ट मूवी थी जो हिट रही थी। उसके लिए उन्हें अपना तीसरा नेशनल अवार्ड भी मिला था। इससे पहले फैशन और क्वीन के लिए भी उन्हें यह सम्मान मिल चुका है। तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के ठीक बाद उन्होंने सनी देओल के साथ आई लव न्यू ईयर में काम किया। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 15 करोड़ के बजट में बनी वह फिल्म तब केवल 1 करोड़ 19 लाख कमा पाई थी।

उसे राधिका राव और विनय सप्रू ने डायरेक्ट किया था। निखिल आडवाणी के डायरेक्शन में बनी कट्टी बट्टी में कंगना और इमरान खान ने काम किया था। फिल्म का बजट था 32 करोड़ लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह केवल 23 करोड़ 75 लाख ही छाप पाई। रंगून को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया था। विशाल भारद्वाज इसके डायरेक्टर कंगना के साथ सैफ अली खान और शाहिद कपूर जैसे एक्टर्स आए थे। मगर यह फिल्म बॉक्स

ऑफिस पर अपना आधा बजट तक नहीं वसूल पाई। सैकलक के मुताबिक लगभग 80 करोड़ में बनी यह मूवी तब केवल 39 करोड़ 80 लाख ही कमा पाई थी। 28 करोड़ के बजट में बनी सिमरन में कंगना एक्टिंग के साथ बतौर डायलॉग राइटर भी योगदान दे रही थी। डायरेक्टर हंसल मेहता को उम्मीद थी कि यह फिल्म क्वीन जैसा ही कमाल करेगी। मगर बॉक्स ऑफिस पर यह बस 27 करोड़ 63 लाख ही कमा सकी। मणिकर्णिका से कंगना को काफी उम्मीदें थी। उसमें उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाने के अलावा डायरेक्शन का जिम्मा भी संभाला था। 125 करोड़ में बनी इस मूवी को क्रिटिक से तो अच्छा रिस्पांस मिला मगर बॉक्स ऑफिस पर यह 142 करोड़ ही छाप पाई।

तब इसे एवरेज करार दिया गया था। हालांकि इस मूवी और पंगा के लिए कंगना को जॉइंटली अपना चौथा नेशनल अवार्ड जरूर मिल गया। एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी जजमेंटल हैक्या में कंगना और राजकुमार राव काम कर रहे थे। फिल्म की डार्क कॉमेडी को क्रिटिक्स ने खूब पसंद किया था। ₹9 करोड़ में बनी इस मूवी ने तब ₹33 करोड़ 111 लाख कमाए थे। यानी फिल्म ने मुनाफा तो कमाया लेकिन बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई। पंगा में कंगना ने एक कबड्डी प्लेयर का किरदार निभाया था। उसमें उनकी एक्टिंग की एक बार फिर तारीफें हुई। 67 नेशनल फिल्म अवार्ड में उन्हें मणिकर्णिका और पंगा के लिए साझा तौर पर अपना चौथा नेशनल अवार्ड मिला। मगर 49 करोड़ में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में केवल 40 करोड़ ही कमा पाई। बॉक्स ऑफिस पर लगातार स्ट्रगल करने के बावजूद कंगना ने एक्सपेरिमेंट करना नहीं छोड़ा। 2021 में उन्होंने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की बायोपिक थलाईवी में काम किया। इसमें उनके साथ अरविंद स्वामी भी थे। मगर यह फिल्म बहुत बड़ी डिजास्टर साबित हुई।

फिल्म का बजट 100 करोड़ था। मगर यह सिनेमाघरों में केवल 8 करोड़ 50 लाख ही कमा पाई। कंगना रनौत, अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्त जैसे एक्टर्स से सजी धाकड़ बॉक्स ऑफिस पर अपने नाम से उलट साबित हुई। इसे 85 करोड़ में बनाया गया था। मगर यह वर्ल्ड वाइड केवल 3 करोड़ 81 लाख ही छाप सकी। फिल्म में स्पेशल एजेंट का किरदार निभाने के लिए कंगना ने तब 3 महीने तक की ट्रेनिंग ली थी। 2023 में कंगना तमिल हॉरर कॉमेडी चंद्रमुखी 2 में नजर आई थी। उसे पी वासू ने डायरेक्ट किया था। वहीं राघव लॉरेंस कंगना के साथ लीड रोल में थे। फिल्म को ₹65 करोड़ में बनाया गया था। सैक के मुताबिक तब इसने वर्ल्ड वाइड 54 करोड़ ₹1 लाख कमाए थे। फिल्म सिनेमाघरों से अपना बजट भी नहीं निकाल पाई। तेजस ना केवल कंगना के करियर बल्कि भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े डिजास्टर में से एक मानी जाती है। सर्वेश मेवारा ने इसे डायरेक्ट किया था। वहीं रौनी स्क्रूवाला फिल्म के प्रोड्यूसर थे। कंगना ने इसमें एक एयरफोर्स पायलट का रोल प्ले किया था। करीब 70 करोड़ में बनी यह फिल्म तब वर्ल्ड वाइड 8 करोड़ 5 लाख ही कमा पाई थी। इसके ज्यादातर शोज़ रिलीज के दूसरे दिन तक रद्द कर दिए गए थे। इंदिरा गांधी और इमरजेंसी पर बनी इस मूवी में कंगना ऑलराउंडर बनी हुई थी। लीड रोल करने के अलावा उन्होंने डायरेक्शन, राइटिंग और प्रोडक्शन का जिम्मा भी उठाया था। इस फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, सतीश कौशिक और मिलिंद सोमन जैसे स्टार कास्ट थी।

लेकिन 60 करोड़ में बनी इमरजेंसी सिनेमाघरों में 23 करोड़ 57 लाख ही कमा सकी। भारत भाग्य विधाता 26-11 आतंकी हमलों के दौरान अपनी बहादुरी दिखाने वाली कुछ रियल नर्सेज की कहानी है। कंगना के साथ इसमें गिरजा ओक और स्मिता तांबे जैसी एक्ट्रेस नजर आई हैं। एक बार फिर इस मूवी और कंगना की एक्टिंग को क्रिटिक्स ने खूब तारीफ दिया। मगर 60 करोड़ की यह फिल्म रिलीज़ के पहले हफ्ते में केवल 7 करोड़ 77 लाख ही कमा पाई है। इस तरह यह लगातार 13वीं ऐसी फिल्म बन गई जिसे कंगना हिट का तमगा नहीं दिलवा पाई।

यहां कंगना के केस का जिक्र इसलिए हो रहा है क्योंकि 2015 से पहले उनका ट्रैक रिकॉर्ड अलग लेवल पर चल रहा था। 2006 से 2015 के बीच उन्होंने क्वीन कृष 3, तनु एड्समनु और उनका उसका सीक्वल वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई लाइफ इन अ मेट्रो और गैंगस्टर जैसी मूवीज में काम किया था। इस दौरान उन्हें तीन नेशनल अवार्ड भी मिले। लेकिन उनके करियर का सेकंड हाफ काफी बुरा बीत रहा है। 2015 से अब तक उनकी मूवीज़ को थिएटिकल रिलीज़ में 350 से ₹400 करोड़ तक का नुकसान हो चुका है। ट्रेड एक्सपर्ट्स इसके लिए उनके बेबाक बयान, फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से दूरी और पॉलिटिकल एंट्री को जिम्मेदार ठहराया है। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *