Cli

धोखे से टूटी ऐश्वर्या राय, पड़ गई अकेली, पड़ोसी का चौकाने वाला खुलासा।

Uncategorized

बुरे वक्त में दोस्तों ने किया ऐश्वर्या से किनारा। जब टूटी बिखरी ऐश को चाहिए थी हमदर्दी तब अपनों ने ही दिया धोखा। लोगों का बदला रूप देख ऐश्वर्या का बॉलीवुड पर से उठा भरोसा।

बरसों बाद सामने आया ऐश्वर्या सलमान के ब्रेकअप से जुड़ा यह सनसनीखेज किस्सा। ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन आज ग्लोबल आइकॉन है। ब्यूटी विद ब्रेन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में ऐश्वर्या का परचम लहराता है। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब ऐश को अपने ही घर में यानी कि बॉलीवुड में अजनबी का एहसास करवाया गया था। जब ऐश को सबसे ज्यादा अपनों की जरूरत थी। उस मुश्किल वक्त में वह बिल्कुल अकेली पड़ गई थी।

और यह सब हुआ था तब जब ऐश्वर्या राय का सलमान से ब्रेकअप हुआ था। ऐश्वर्या और सलमान के ब्रेकअप के बरसों बाद बच्चन बहू के करीबी शख्स ने वो राज खोले जिसे सुन हर कोई सन रह गया। वो करीबी कोई और नहीं बल्कि मशहूर ऐड फिल्म डायरेक्टर प्रहलाद कक्कड़ हैं जो कभी किसी जमाने में ऐश्वर्या राय के पड़ोसी हुआ करते थे। लिहाजा वो ऐश्वर्या के भी बेहद करीब थे।

प्रहलाद कक्कड़ ने ऐश्वर्या का वो स्ट्रगलिंग फेस भी देखा जब ऐश्वर्या सलमान से ब्रेकअप के बाद मूव ऑन करने की कोशिश में जुटी थी।

लेकिन उनके प्रति इंडस्ट्री का रवैया देख वो बुरी तरह से टूट गई थी। तब इंडस्ट्री ने सलमान का साथ देते हुए ऐश को बिल्कुल अकेला छोड़ दिया था। जिसके बाद ऐश का बॉलीवुड पर से भरोसा उठ गया था। इस बात का खुलासा प्रहलाद कक्कड़ ने अपने एक इंटरव्यू में किया था। प्रहलाद कक्कड़ के मुताबिक ऐश्वर्या को सलमान के साथ ब्रेकअप से ज्यादा दुख इंडस्ट्री के एक तरफ़ा [संगीत] रिएक्शन की वजह से हुआ था। प्रहलाद कक्कड़ के मुताबिक ऐश्वर्या ब्रेकअप से उतनी दुखी नहीं थी जितनी इस बात से कि इंडस्ट्रीज के ज्यादातर लोगों ने सलमान खान का साथ दिया। उनका नहीं।

सच उनके साथ था। उन्हें इंडस्ट्री पर भरोसा नहीं रहा क्योंकि वहां निष्पक्ष व्यवहार नहीं हो रहा था। अगर गलती उनकी होती और दूसरे पक्ष की नहीं या फिर दोनों के साथ बराबरी का व्यवहार होता तो बात अलग थी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। सब कुछ पूरी तरह एक तरफ़ा था। इसके साथ ही प्रहलाद कक्कड़ ने यह भी बताया कि उस मुश्किल दौर में ऐश्वर्या कैसे हर पल एक अजीब डर में रहने लगी थी।

प्रहलाद के मुताबिक ऐश्वर्या को तब अकेले पड़ जाने का डर लगने लगा था। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने उस मुश्किल दौर में सिर्फ ऐश्वर्या का साथ दिया और उनसे कहा था कि इस बात की चिंता मत करो। लेकिन ऐश्वर्या बार-बार इंडस्ट्री की बात करती थी। उन्हें सबसे ज्यादा इस बात का दुख था कि उन्हें लगता था कि बॉलीवुड सलमान खान का साथ देगा और उन्हें अकेला छोड़ देगा। उन्हें ऐसा फील हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है। हालांकि आखिरकार उस रिश्ते का खत्म होना उनके लिए एक बड़ी राहत साबित हुआ। सलमान काफी एंग्री नेचर के थे। प्रहलाद कक्कड़ ने सलमान के बर्ताव को लेकर भी खुलासे किए।

प्रहलाद के मुताबिक इस रिश्ते के टूटने के बारे में उन्हें ऐश्वर्या ने कभी कुछ नहीं बताया बल्कि सलमान के हंगामों की वजह से उन्हें इसकी भनक मिली थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुझसे कुछ शेयर नहीं किया था। मुझे इसलिए पता था क्योंकि हमें की बिल्डिंग में रहते थे। वह बिल्डिंग के लॉबी एरिया में हंगामा करते थे, और दीवार पर सिर मारते थे।

मेरा मानना है कि उनका रिश्ता ऑफिशियली खत्म होने से काफी पहले ही टूट चुका था। यूं तो सलमान और ऐश्वर्या के ब्रेकअप को लंबा अरसा बीत चुका है लेकिन बॉलीवुड की इस आइकॉनिक जोड़ी के टूटने के किस्से आज भी दोहराए जाते हैं। अब बॉलीवुड पर से ऐश्वर्या का भरोसा उठने के खुलासे ने हर किसी [संगीत] को दंग कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *