Cli

अहमदाबाद हादसे पर विजय रूपाणी की बेटी का बड़ा दावा, टाटा संस के चेयरमैन पर लगाया आरोप

Uncategorized

अहमदाबाद प्लेन हादसे के मुआवजा ऑफर पर फूटा विजय रुपाणी की बेटी का गुस्सा। अहमदाबाद प्लेन हादसे को अब 1 साल पूरा हो गया है लेकिन अब तक उसे लेकर कोई खास जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है। लेकिन अब इस मामले में रूपानी कीबेटी का एक बड़ा बयान सामने।

प्लेन हादसे में मारी गई पीड़ित और सीएम रुपाणी की निधन को अब 1 साल हो गया है ऐसे में रूपानी की बेटी पीड़ित परिवारों पर दबाव डालने का आरोप लगाया है।

गुजरात के दिवंगत पूर्व सीएम विजय रूपाणी की बेटी ने एयर इंडिया पर पीड़ित परिवारों पर दबाव डालने का आरोप लगाया है। एक पत्र में राधिका रूपाणी ने एयर इंडिया पर आरोप लगाया है कि विमान दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा देने के बदले भविष्य में किसी भी कानूनी कार्रवाई या मुकदमे का अधिकार छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। 12 जून 2025 को हुए अहमदाबाद विमान हादसे (AI-171) में विजय रूपाणी सहित 260 लोगों की जान चली गई थी। गौरतलब हो कि दुर्घटना से जुड़े वास्तविक तथ्य और सुरक्षा खामियों की पूरी सच्चाई सामने नहीं आई है। AAIB की जांच रिपोर्ट भी नहीं आई है।

विजय रूपाणी की बेटी राधिका का आरोप है कि राधिका का आरोप है कि बेहद दुख और मानसिक पीड़ा की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों पर ऐसा दबाव बनाना अनुचित है और उनसे न्याय का कानूनी रास्ता छीनने की कोशिश की जा रही है। इन आरोपों पर द टाइम्स ऑफ इंडिया और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एयर इंडिया ने दबाव बनाने के आरोपों का खंडन किया है।

एयरलाइन का कहना है कि वे केवल यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि एक बार अंतिम मुआवजा मिलने के बाद यह समझौता अंतिम हो, ताकि भविष्य में कंपनी को अन्य अप्रत्यक्ष दावों से सुरक्षित रखा जा सके। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि AAIB 12 जून को अपनी रिपोर्ट प्रकाशित कर सकता है।

सूत्रों के मुताबिक एयर इंडिया ने हादसे में अपने किसी अपने को खोने वाले हर परिवार को उनकी तुरंत पैसे की जरूरतों को पूरा करने में मदद के लिए 25 लाख रुपये का अंतरिम मुआवज़ा दिया है।

यह पेमेंट 96% पीड़ितों के परिवारों को किया जा चुका है। बाकी मामले ज़्यादातर वे हैं जहाँ डॉक्यूमेंटेशन अधूरे हैं या परिवार के झगड़े अभी भी चल रहे हैं। एयरलाइन ने कहा कि ज़मीन पर घायल हुए 94% लोगों को या तो एक बार में पूरा और आखिरी मुआवजा मिला है या चोट की तरह और रोजी-रोटी के किसी भी नुकसान के आधार पर अंतरिम मुआवज़ा मिला है।

एयरलाइन ने कहा कि बाकी लोगों ने हादसे के बाद हेल्प डेस्क से एक फॉर्म लिया था, लेकिन तब से जमा नहीं किया है। एयर इंडिया ने फ़ाइनल मुआवज़े की प्रक्रिया शुरू कर दी है और परिवारों के साथ एक्टिव रूप से जुड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *