Cli

बॉलीवुड से क्यों दूर हो गए सोनू निगम? जानिए इंडस्ट्री से नाराजगी और अनबन की असली कहानी

Uncategorized

तेरी अंखियों [संगीत] से गोली मारे। एक ऐसा सिंगर जिसने काफी छोटी उम्र से ही सिंगिंग से दोस्ती कर ली थी। हालांकि बचपन से ही वह सिंगर बनना चाहते थे। दुनिया [गाना गाने की आवाज़] तेरी [संगीत] छोड़ लेकिन बचपन में उन्हें फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम करने का मौका मिला। जहां उनके पिता एक अच्छे सिंगर नहीं बन पाए और स्ट्रगल करते रह गए। वहीं बेटे ने अपनी गायकी से ना सिर्फ अपना बल्कि अपने पिता का भी नाम रोशन किया। जितना सुहाना इनका गायकी सफर रहा, उतना ही बाद के वर्षों में यह विवादों में घिरते चले गए। चाहे बात सलमान खान के साथ विवाद की हो या मस्जिद में लाउडस्कर में अजान देने को लेकर उनका बयान हो या फिर चल रहे सिंगिंग रियलिटी शो को लेकर उनकी आलोचना की बात हो। यूपी वाला ठुमका लगाओगे हीरो जैसे। जिसके लिए उनकी बातें लोगों को अच्छी नहीं लगी। तो आखिर यह कहां से आए थे? कहां इनका जन्म हुआ था? कैसे फिल्मों में संघर्ष के बाद इन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। आज हम इन्हीं सब विषय पर बात करने वाले हैं और जानेंगे कि कैसे कभी सलमान खान और गोविंदा की आवाज कहे जाने वाले यह गायक बॉलीवुड से धीरे-धीरे गायब क्यों हो गए। जीने के दिन तो जिनके बारे में हम बात करने वाले हैं, वह कोई और नहीं बल्कि उनका नाम है वर्सटाइल सिंगर सोनू निगम। सोनू निगम की जितनी भी तारीफ की जाए वह कम ही है क्योंकि वह एक ऐसे बेहतरीन सिंगर हैं जो कई तरह की आवाजों में गा सकते हैं। चाहे फीमेल की आवाज ही क्यों ना हो। तो वहीं बात किया जाए तो सोनू निगम का जन्म हरियाणा में हुआ था। साल था 1973। सोनू निगम बचपन से ही अपने पिता के साथ स्टेज शो किया करते थे। उनके पिता आगम कुमार निगम भी स्टेज शो करते थे और इसी दौरान सोनू निगम भी उनके साथ स्टेज शो पर गाने लगे। इसके बाद इनका रुख दिल्ली की तरफ हुआ

और फिर दिल्ली से मुंबई आने जाने का सिलसिला भी लगा रहा। हालांकि शुरुआत में तो सोनू निगम एक सिंगर बनना चाहते थे लेकिन किस्मत उन्हें कहीं और लेकर गई। उन्हें चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला। इनमें से एक फिल्म थी बेताब जिसमें सनी देओल का बचपन का किरदार सोनू निगम ने निभाया था। लेकिन इसके बाद भी वह अपने स्टेज शोज़ करते रहे और इसी तरह उनका सफर आगे बढ़ता गया। इसी दौरान सोनू निगम की गायकी टी सीरीज के ओनर यानी कि गुलशन कुमार के कानों तक पहुंचती है और फिर बाद में गुलशन कुमार सोनू निगम को टी सीरीज से जोड़ लेते हैं और इस तरह इनका पहला एल्बम आता है इसका नाम था अच्छा शिला दिया। यह एल्बम काफी सुपरहिट साबित होती है। इसके बाद तो सोनू निगम फिर मुड़कर कभी पीछे नहीं देखते हैं और टी- सीरीज के बैनर तले कई फिल्मों में लगातार गाने गाते चले गए। चाहे हम बात करें बेवफा सनम की [संगीत] लिया तूने मेरे प्यार का ऐसे तमाम फिल्मों और टी- सीरीज के बैनर तले जितने भी गाने आए चाहे भक्ति भजन हो या फिर फिल्मों के गाने सोनू निगम की आवाज लगातार सुनाई देने लगी। टी सीरीज का सोनू निगम के ऊपर बहुत बड़ा आशीर्वाद रहा और इसी बदौलत सोनू निगम कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते चले गए। सोनू निगम बाद में चलकर 90 दशक के लगभग सभी बड़े स्टारों के लिए गाने गाए। अभी सांस [संगीत] लेने की फुर्सत इनमें गोविंदा के लिए उन्होंने कई फिल्मों में ढेर सारे गाने गाए। जिनमें से कई गाने सुपरहिट साबित हुए।

चाहे बात करें हम फिल्म दूल्हे राजा की। इसमें सोनू निगम ने अंखियों से गोली मारे गाया था। या फिर हम बात करें हीरो नंबर वन की जिसमें सोनू निगम ने गोविंदा के लिए गाना गाया था। यूपी वाला ठुमका लगाओ। यह सारे गाने जबरदस्त हिट साबित हुए थे। तो वहीं सलमान खान के लिए भी सोनू निगम ने बहुत सारे गाने गाए और एक से बढ़कर एक गाने सुपरहिट साबित हुए। इसके अलावा भी टी- सीरीज द्वारा कई सारे एल्बम बनाए गए। जिनमें सोनू निगम ने गाने गाए और खुद भी उनमें एक्टिंग करते हुए और डांस करते हुए नजर आए। मुझको दफना कर वो [संगीत] जब वापस हालांकि गानों की कामयाबी के बाद सोनू निगम एक बार फिर फिल्मों की तरफ रुख करते हैं और उन्हें हीरो बनने का शौक चढ़ता है। साथ ही बचपन की यादें भी ताजा करनी होती है जिसके चलते वह फिल्म जानी दुश्मन में नजर आते हैं। इसके बाद काश आप हमारे होते तो वही दूसरी फिल्म थी जिसमें मुख्य अभिनेता के तौर पर सोनू निगम नजर आते हैं। उस फिल्म का नाम था लव इन नेपाल। इसके अलावा कई फिल्मों में गेस्ट अपीयरेंस के साथ भी नजर आते हैं। वहीं देखा जाए तो सोनी निगम 32 भाषाओं में 6000 से भी ज्यादा गाने गा चुके हैं। चाहे वह मराठी हो, मलयालम, कन्नड़, तेलुगु, गुजराती या फिर भोजपुरी हो। ऐसी कई भाषाएं हैं जिनमें सोनू निगम ने गाने गाए। इसके अलावा उनके कई निजी एल्बम भी आए और माता रानी के भजन गाने के लिए भी सोनू निगम को 90 के दशक में काफी मशहूर हुए थे। है मुझे प्यार तेरा और सोनू निगम ही ऐसे सिंगर थे जो साल 1995 में सारे गामा पा के पहले एंकर बने थे। यानी उन्होंने उस प्रोग्राम को होस्ट किया था और सोचने वाली बात यह है उसी प्रोग्राम में श्रेया घोषाल कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुई थी और बाद में वह इसकी विनर भी बनी। लेकिन सोनू निगम को सबसे बड़ी पहचान उनकी शुरुआती एल्बम अच्छा सिलादिया से मिली थी।

इसके बाद फिल्म बॉर्डर का गाना संदेश आते हैं आया जो सोनू निगम की आवाज में जबरदस्त हिट हुआ। संदेश आते हैं हमें तड़पा। व सीरीज के साथ सोनू निगम का काफी अच्छा रिश्ता था और वह लगातार इस कंपनी के साथ काम कर रहे थे। लेकिन बाद में Tse और सोनू निगम के बीच कुछ ऐसा विवाद हुए जिनका सोनू निगम के करियर पर कहीं ना कहीं काफी ज्यादा असर पड़ा और उन्हें इनका नुकसान भी उठाना पड़ा। आखिर ऐसा क्या हुआ था TS कंपनी और सोनू निगम के बीच जिसके बाद T-seरीज ने सोनू निगम के साथ काम करना बंद कर दिया था। हालांकि इस पर हम डिटेल में चर्चा करने वाले हैं। तो दरअसल सोनू निगम साल 2010 से 2012 के आसपास एक मुद्दे को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। उस समय सोनू निगम ने T-S और कई अन्य कंपनी के खिलाफ यह मुद्दा उठाया था कि उनके अपने गाए हुए गाने की रॉयल्टी मिलनी चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे को काफी गंभीरता से उठाया और जोर शोर से इसके लिए आवाज उठाने लगे। लेकिन जब सोनू निगम ने यह मुद्दा उठाया तो उन्हें कहीं ना कहीं खुद को अकेला महसूस हुआ क्योंकि उस वक्त कई बड़े सिंगर भी थे लेकिन उन्होंने इस मुद्दे को लेकर आवाज नहीं उठाई। दरअसल सोनू निगम चाहते थे कि उनके द्वारा गाए गाने जब इतने लंबे समय तक यानी कि 10-10 साल तक चलते रहे। चाहे वह सोशल मीडिया हो या किसी अन्य माध्यम से। तो उन्हें भी इसकी रॉयल्टी मिलनी चाहिए ताकि उन पैसों से उनका खर्च निकल सके। लेकिन ऐसा पूरी तरह से नहीं हो पा रहा था और यह लड़ाई आसान भी नहीं थी। इससे पहले भी जब लता मंगेशकर हुआ करती थी तब उन्होंने भी रॉयल्टी के मुद्दे को लेकर आवाज उठाई थी और उस समय भी उन्हें [संगीत] काफी हद तक अकेले ही इस लड़ाई को लड़ना पड़ा था। हालांकि तब कई सिंगर लता मंगेशकर के साथ आए थे। लेकिन मोहम्मद रफी का मानना था कि जब हमें गाने का पैसा मिल गया है तो फिर रॉयल्टी को लेकर क्या झगड़ा करना। खैर लेकिन बाद में सोनू निगम ने एक बार फिर इस मुद्दे को उठाया और कहीं ना कहीं इसके चलते उन्होंने अपने करियर को भी दांव पर लगा दिया था। इस मुद्दे को उठाने के बाद हुआ यह कि बहुत सी म्यूजिक कंपनियां सोनू निगम से गाने नहीं गवाती थी। साथ ही अपनी कंपनी के तहत जो भी फिल्में रिलीज होती थी उनमें भी सोनू निगम की आवाज कम सुनाई देने लगी या फिर वह कंपनियां लेने से इंकार कर दिए। हालांकि सोनू निगम का इस मुद्दे पर लड़ना और अपनी बात रखना कहीं ना कहीं जायज भी था क्योंकि वह चाहते थे कि उनकी मेहनत से बनाए गए गानों का फायदा उन्हें भी मिले और लंबे समय तक गानों के इस्तेमाल से मिलने वाले पैसे में उनका भी हिस्सा होना चाहिए। तो वहीं इसी दौरान सोनू निगम का सलमान खान के साथ भी विवाद हो गया। सलमान खान ने कुछ ऐसा ही कर दिया था। हालांकि सलमान खान को एक्टिंग के साथ-साथ बीच-बीच में गाने की भी खुजली बढ़ जाती है। वह कभी-कभी रात को जब अपने मूड में होते हैं और कोई गाना सुनते हैं तो उन्हें लगता है इस गाने को मैं ही गा देता हूं। वैसे इससे पहले भी सलमान खान ने कई फिल्मों में गाने गा चुके थे। याद सभी को होगा उनकी फिल्म हेलो ब्रदर जिसमें गाना था चांदी की डाल पर सोने का मोर। चांदी की डाल पर सोने का मोर यह गाना भी सलमान खान ने खुद गाया था और साथ दी थी अलका याग्निक ने और यह गाना भी सुपरहिट साबित हुआ था। लेकिन ऐसा क्या हुआ था सलमान खान और सोनू निगम के बीच में जो दोनों के बीच विवाद हो गया या यूं कहें कि दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। तो बताया जाता है कि एक सिंगिंग रियलिटी शो के दौरान जब सलमान खान को सोनू निगम बुलाते हैं और मंच पर आने के लिए कहते हैं तो सलमान खान कठित तौर पर कहते हैं कि वह सिंगर्स को ज्यादा वैल्यू नहीं देते। यानी सिंगर होता क्या है? आजकल इतनी टेक्निकल चीजें निकल गई है कि ऑटो ट्यून लगाकर कोई भी सिंगर बन जाएगा। कोई भी गाना गा लेगा। सलमान खान की इन बातों से सोनू निगम को काफी बुरा लगा था और यहीं से दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ गया। उस समय सलमान खान की एक फिल्म बन रही थी किक जिसकी शूटिंग चल रही थी और फिल्म के गाने भी रिकॉर्ड हो चुके थे। इसी फिल्म का एक गाना था हैंगओवर जिसे सोनू निगम ने अपनी आवाज में रिकॉर्ड कर दिया था। इसके बाद यह गाना सलमान खान को पसंद आ गई। इसके बाद सलमान खान ने फिल्म के निर्माता निर्देशक और अपने दोस्त साजिद नाडियाडवाला और संगीतकार से कहा वह गाना यह वाला खुद गाएंगे। इसके बाद सलमान खान ने ही हैंगओवर गाना गाया था। हैंगओवर जिसके बाद यह विवाद काफी बढ़ गया। सोनू निगम की आवाज में रिकॉर्ड किया हुआ गाना हटाए जाने के बाद कई लोग सोशल मीडिया पर आए और सलमान खान की इस हरकत पर नाराजगी जताई। हालांकि एक बात बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्म का एक और गाना था जुम्मे की रात है जिसे मीका सिंह ने गाया था। यह गाना भी पहले खुद सलमान खान गाने वाले थे। एक इंटरव्यू के दौरान मीका सिंह ने खुद बताया था कि रात में जब मीकासिंह को सलमान खान ने कॉल किया तो उन्होंने कहा कि यह गाना जुम्मे की रात बहुत अच्छा लग रहा है। सोच रहा हूं मैं ही इस गाने को गा लेता हूं। तो मीकासिंह ने सलमान खान से कहा भाईजान हम लोग के लिए भी कुछ रहने दो। तो वहीं सलमान खान और सोनू निगम के बीच विवाद काफी बढ़ चुका था। हालांकि देखा जाए तो सोनू निगम ने सलमान खान के लिए बहुत सारी फिल्मों में बड़े-बड़े हिट गाने गाए थे। चाहे बात करें उनकी फिल्म जीत की जिसमें अभी सांस लेने की फुर्सत नहीं है। गाने का टाइटल था वह सोनू निगम ने ही गाया था। तो वहीं फिल्म मुझसे शादी करोगी में का टाइटल सॉन्ग या फिर बात करें जीने के चार दिन भी सोनू निगम ने ही गाया था।

तो वहीं गाना ऐसा पहली बार हुआ है 17 18 सालों में। यह गाना भी सोनू निगम ने गाया था सलमान खान के लिए। ऐसा पहली [संगीत] बार हुआ है 17 18 सालों में। तो वहीं फिल्म सावन का गाना तू मिला दे मिला दे रब्बा भी सोनू निगम ने सलमान खान के लिए गाया था। इसके अलावा भी ऐसे बहुत सारे गाने हैं जो सोनू निगम ने सलमान खान के लिए गाए थे। लेकिन बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि आखिरकार सोनू निगम को सलमान खान की फिल्मों के गानों से हटा दिया गया। और ऐसा सोनू निगम के साथ ही नहीं हाल फिलहाल में अरिजीत सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था और इसके पीछे भी कहीं ना कहीं लोग सलमान खान को ही देखते हैं। और दूसरी बात यह भी थी कि उस समय यह फिल्म TS कंपनी से रिलीज हुई थी और T-sres से सोनू निगम का विवाद चल रहा था। लेकिन फिर भी सोनू निगम के जीवन में T-S का काफी बड़ा योगदान रहा। वहीं आगे चलकर जिन संगीतकार अनु मलिक के साथ उनका काफी अच्छा रिश्ता था। कहीं ना कहीं अनु मलिक ने ही सोनू निगम को मुंबई आने की सलाह दी थी। बाद में अनु मलिक ने भी सोनू निगम से कई फिल्मों में गाने गवाए और वह गाने काफी हिट हुए। बॉर्डर का गाना संदेश आते हैं। इसके संगीतकार अनू मलिक ही थे। इसके बाद अनू मलिक और सोनू निगम दोनों एक साथ इंडियन आइडल के पहले सीजन में जज के रूप में दिखाई दिए। बाद में सोनू निगम ने कई सीजन में इंडियन आइडल को जज किया। इसके अलावा वह कई दूसरे सिंगिंग रियलिटी शो के जज भी रह चुके हैं। लेकिन यहां भी जज के तौर पर सोनू निगम को कई बातें रास नहीं आई। उनका कहना था कि कई बार उन्हें वह करना पड़ता था जो सिंगिंग रियलिटी शो के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर चाहते थे। अगर कोई सिंगर उतना अच्छा नहीं गाता लेकिन उसकी वजह से TRP आ रही है तो उसे अच्छा बोलना पड़ता था। तो वहीं अगर कोई सिंगर अच्छा गाता है लेकिन उसकी टीआरपी नहीं आती तो उसे उतनी तारीफ नहीं मिलती थी। इन्हीं सब बातों को लेकर सोनू निगम को परेशानी होती थी। उनका मानना था कि जो सच्चाई है वही बोलना ठीक है। इसके बाद धीरे-धीरे इन रियलिटी शो के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के साथ भी उनके मतभेद होने लगे और वह धीरे-धीरे इन सिंगिंग रियलिटी शोज़ से भी दूर होते चले गए। बाद में सोनू निगम ने अपनी बात रखते हुए इन रियलिटी शोज़ के जुड़ी कुछ बातें भी सार्वजनिक रूप से बताई। आखिर उन्होंने क्या-क्या कहा था? इसके बारे में आप YouTube पर सर्च कर देख सकते हैं। इसके अलावा दूसरा विवाद जो था सोनू निगम का कि सोनू निगम ने बाद में अजान के विषय में भी कुछ बातें कही थी। उनका कहना था कि नमाज पढ़ना कोई बुरी बात नहीं है। लेकिन लाउडस्कर लगाकर सुबह-सुबह नमाज पढ़कर दूसरे लोगों को जगाना कहीं से सही नहीं है। हालांकि इन बातों के बाद काफी विवाद बढ़ गया।

कई लोग सोनू निगम के पक्ष में आकर अपनी बात रखे तो वहीं कई लोगों ने सोनू निगम के खिलाफ भी बयान दिए। उनमें से एक सिंगर मीका सिंह भी थे जिन्होंने सोनू निगम के खिलाफ बातें कही थी। मीका सिंह का कहना था कि लाउडस्कर तो हर धर्म में बसता है। फिर अजान में क्या प्रॉब्लम है? इसके बाद यह मामला काफी आगे बढ़ गया और मीका सिंह और सोनू निगम दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था। हालांकि बाद में सोनू निगम ने अपने बर्थडे पार्टी पर मीका सिंह को बुलाकर दोनों के बीच की दूरियां खत्म कर ली। इसके अलावा सोनू निगम को बढ़ती उम्र के साथ-साथ कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। हालांकि सोनू निगम अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखते हैं। लेकिन गर्दन की नसों से जुड़ी समस्या के कारण उन्हें समय-समय पर तकलीफ का सामना करना पड़ता है। व आपको पता है कि सोनू निगम पिछले कुछ समय से अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दूर हो गए थे। चाहे Facebook हो या Instagram। उन्हें लगता था कि इन सब चीजों पर उनका काफी समय बर्बाद होता है। कौन क्या कह रहा है उनके बारे में? किसने उनके बारे में क्या लिखा या क्या बुराई की। इन सब चीजों को देखने में उन्हें अच्छा नहीं लगता था। इसी वजह से उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दूरी बना ली थी। लेकिन इसी साल जुलाई में अपने बर्थडे के आसपास वह एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आए। हालांकि जून में ही अपने बर्थडे से पहले उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर वापस आने की बात कही जा रही थी। यह बातें एक बड़ी न्यूज़ चैनल द्वारा कही गई थी।

लेकिन जब हमने चेक किया तो सोनू निगम अपने ऑफिशियल Facebook या Instagram समेत सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफार्म पर भी एक्टिव नजर आए। सोनू निगम एक ऐसा नाम है कि वह घर पर बैठे रहे ऐसा हो ही नहीं सकता। इस उम्र में भी सोनू निगम लगातार बिजी रहते हैं। लगातार अपने स्टेज शोज़ कर रहे हैं और उनके बड़े-बड़े स्टेज शो होते रहते हैं। आज भी वह स्टेज पर एक शानदार परफॉर्मर के रूप में नजर आते हैं। भले ही बॉलीवुड ने उन्हें कुछ हद तक अनदेखा कर दिया हो, लेकिन बॉलीवुड से बाहर वह आज भी काफी सक्रिय है। तो वहीं बॉलीवुड में ना सही वह बंगाल के सारेगामापा लिटिल चम में जज के तौर पर नजर आए थे। यह करीब 2 महीने पहले की बात है। जहां वह कुमार सानू के साथ जज के रूप में दिखाई दिए थे। तो वहीं सोनू निगम के पारिवारिक जीवन के बारे में बात करें तो साल 2002 में उन्होंने मधुरिमा गुप्ता से शादी की थी और सोनू निगम का एक बेटा भी है जिसका नाम निवान निगम है। वहीं सोनू निगम तीन भाई बहन है। सोनू निगम एक भाई और दो बहन है। उनकी बहन रानी भी सिंगर है और सोनू निगम के साथ कई भजनों में साथ गाते हुए हमें सुनाई दी है। वहीं सोनू निगम को कई बार बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवार्ड मिल चुका है और साल 2014 में उन्हें पद्मश्री अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। तो यह थी हमारी एक छोटी सी जानकारी सोनू निगम के जीवन के बारे में। बाकी वीडियो आप सभी को अच्छी लगी हो, जानकारी अच्छी लगी हो तो वीडियो को लाइक और चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही कमेंट में आप बता सकते हैं कि सोनू निगम का कौन सा गाना आपको अच्छा लगता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *